अपना खाता राजस्थान



भारत सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है, कि वर्तमान समय में देश के नागरिक अपने अनेक प्रकार के कार्य घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही मिनटों में पूरा कर लेते है | यहाँ तक कि आप अपनी जमीन या खेत से सम्बंधित समस्त जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है। इसी क्रम में राजस्थान सरकार नें अपनें राज्य के नागरिकों को डिजिटलीकरण के लाभ प्रदान करनें के उद्देश्य से अपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan) पोर्टल लांच किया है | इस पोर्टल को ई-धरती (e dharti) पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है |

img-1


मुख्य रूप सेई-धरती पोर्टल को किसानों और जमींदारों के लिए डेवलप किया गया है। अपना खाता पोर्टल की सहायता से अब राजस्थान राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन से सम्बंधित विवरण को आसानी से देख सकते है | अपना खाता राजस्थान या e dharti 1.0 पोर्टल (apnakhata.raj.nic.in) पर भूलेख, जमाबंदी कैसे देखे ? इससे सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको यहाँ विस्तार से प्रदान की जा रही है |

राजस्थान में कितने जिले हैं उनके नाम

अपना खाता या ई-धरती पोर्टल क्या है (What is Apna Khata or E Dharti Portal)

राजस्थान सरकार द्वारा अपनें राज्य के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपना खाता राजस्थान या ई-धरती पोर्टल का शुभारम्भ किया है | दरअसल अभी तक लोगो को अपनी भूमि या जमीन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें के लिए लेखपाल अर्थात पटवारी या तहसील के कई चक्कर लगानें पड़ते थे | इसके साथ ही उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था |



ऐसे में अपना खाता या ई-धरती पोर्टल लांच होनें से अब राज्य के नागरिकों को भू-विभाग अर्थात तहसील या पटवारी के चक्कर भी नहीं लगाने होंगे क्योंकि इस पोर्टल पर भूमि से सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन कर दिया है | जिसे राज्य का कोई भी नागरिक घर बैठे बड़ी सरलता से किसी भी समय देख सकता है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि अपना खाता राजस्थान या ई-धरती पोर्टल पर जमाबंदी, खसरा नंबर के साथ-साथ अपनी भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है। सरकार की इस पहल से राज्य के नागरिको के समय के साथ-साथ धन की बचत होगी |

अपना खाता या ई- धरती पोर्टल का उद्देश्य (Purpose of Apna Khata or e-Dharti Portal)

राजस्थान सरकार द्वारा ई-धरती पोर्टल को लांच करनें का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनकी भूमि या खेती से सम्बंधित सभी जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है | ताकि राज्य के किसी भी नागरिक को अपनी भूमि से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त करनें के लिए बार-बार विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ यदि आपको अपनी जमीन से सम्बंधित किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है, तो आप इस पोर्टल की सहायता से उसे डाउनलोड करके निकाल सकते है।

अपना खता राजस्थान या ई धरती पोर्टल राज्य के नागरिको के लिए काफी मददगारसिद्ध होगी। इस पोर्टल की सहायता से आप अपनी भूमि का रिकॉर्ड देश के किसी भी कोनें से प्राप्त कर सकते है | इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति आपकी भूमि या खेत को जबरन अपनी जमीन बताता है, तो आप क़ानूनी रूप से पोर्टल पर भू-स्वामी का नाम सबूत के तौर पर दिखा सकते है।

अपना खाता या ई-धरती पोर्टल से लाभ (Apna Khata or E – Dharti Portal Benefit)

  • इस पोर्टल के माध्यम से आपको अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी या दस्तावेज प्राप्त करनें के लिए विभाग के चक्कर नही लगाने होंगे |
  • ई-धरती पोर्टल या एप के माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी अपनी जमीन का पूरा विवरण जैसे- खसरा नंबर, जमाबंदी नम्बर, भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख सकते है |
  • खेती या भूमि से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन होने से विवादों में कमीं आयेगी |
  • इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य के समस्त राजस्व अधिकारियों से सम्बंधित हेल्प लाइन नंबर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है |
  • राजस्थान सरकार की इस पहल से राज्य के नागरिकों के समय और धन दोनों की बचत होगी |

ई-धरती 1.0 पोर्टल पर जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखे (How to watch Jamabandi copy online on E-Dharti 1.0 Portal)

ई-धरती 1.0 सॉफ्टवेयर पर राजस्थान के समस्त जिलों के भूलेख, जमाबंदी, भूमि का नक्शा आदि ऑनलाइन उपलब्ध है | जिसे आप किसी भी समय बड़ी सरलता से देख सकते है, परन्तु इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो इस प्रकार है-  

  • आपको सबसे पहले अपना खाता राजस्थान या ई धरती पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
img-2
  • अब आपके सामनें होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको “जिला चुनें” के आप्शन पर क्लिक कर अपनें जिले का चयन करना होगा |
img-3
  • अब एक दूसरा पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अपनी तहसील का चयन करना होगा |
img-4
  • अब एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर आपको अपने ग्राम के नाम का पहला शब्द सेलेक्ट कर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामनें उन सभी गांवों की सूची और पिन कोड शो होगा, जिस शब्द का अपने चयन किया है |
img-5
  • इस सूची में आपको अपनें गाँव का नाम सर्च कर क्लिक कर देना है | इसके पश्चात एक फॉर्म ओपन होगा | इस फॉर्म में आपको अपना का नाम, पता, शहर और पिन कोड को दर्ज करनें के पश्चात अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी ।
img-6
  • जमाबंदी से सम्बंधित पूरा विवरण अब आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा |
img-7

दाखिल खारिज का क्या मतलब होता है ?

खसरा / भू नक्शा डाउनलोड कैसे करे (How to Download Khasra / Land Map)

यदि आप भूमि का मैप डाउनलोड या पीडीएफ फाइल सेव करना चाहते है, तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो इस प्रकार है-

  • अब आपके सामनें होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको सबसे ऊपर Plot No. लिखा हुआ दिखाई देगा इसमें आप अपना नंबर दर्ज करे |
img-8
  • इसके पश्चात अपने खसरा नंबर पर क्लिक करे, जो नक़्शे में दिखाए गए है।
img-9
  • इसके बाद आपकी भूमि का मैप स्क्रीन पर शो हो जायेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है |
  • अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते है औए इसे पीडीएफ फाइल सेव कर भी कर सकते है |

अपना खाता में जमाबंदी कॉपी शुल्क कैसे देखे (How to Check Jamabandi Copy Fee in Apna Account)

  • सर्वप्रथम आपको सबसे पहले अपना खाता राजस्थान या ई धरती पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको प्रतिलिपि शुल्क के आप्शन पर क्लिक करना होगा |
img-10
  • अब आपके सामनें एक लिस्ट आ जाएगी, जिसमें शुल्क से सम्बंधित सम्पूर्ण विवरण दर्ज होगा |
img-11
  • इस प्रकार आप अपना खाता में जमाबंदी कॉपी शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते है |   

मोबाइल पर अपनी जमीन कैसे देखें ऑनलाइन

Leave a Comment