राजस्थान जन सूचना पोर्टल



राजस्थान सरकार नें राज्य के नागरिको की सुविधा के लिए राजस्थान जन सूचना पोर्टल का शुभारम्भ किया है | अभी तक नागरिको को सरकार द्वारा चलायी जानें वाली सभी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त करनें के लिए आरटीआई (RTI) का सहारा लेना पड़ता था, परन्तु अब लोगो को ऐसा कुछ भी नहीं करना होगा |



इस पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे ही सरकार द्वारा चलायी जानें वाली सभी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे | यह पोर्टल सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (Information Technology and Communication Department) द्वारा तैयार किया गया है |

इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है, कि इस पर योजनाओं की जानकरी प्राप्त करनें के साथ ही सरकारी सेवाओं की शिकायत भी कर सकते है | राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है, इसके शामिल योजनाओं और मोबाइल एप्प के बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकारी दे रहे है |

मनरेगा (MNREGA) योजना क्या है

राजस्थान जन सूचना पोर्टल (Rajasthan Jan Soochna Portal)

Table of Contents



योजना का नामराजस्थान जन सूचना पोर्टल
लॉन्च की तारीख13 सितम्बर 2019
किसके द्वारा लॉन्च की गयीमुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
विभागराजस्थान सरकार
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
उद्देश्यनागरिकों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jansoochna.rajasthan.gov.in/

भारत के राज्य और राजधानी की सूची

जन सूचना पोर्टल का क्या मतलब होता है ?

इस जन सूचना पोर्टल का शुभारम्भ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी द्वारा 13 सितम्बर 2019 को किया गया था |  इस पोर्टल पर सरकार द्वारा चलायी जानें वाली सभी योजनाओं और सेवाओ की जानकारी बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते है किसी भी योजना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करनें के लिए अब नागरिको को इधर-उधर जानें की जरुरत नहीं होगी | इस पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सभी सूचनाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी|

योजना या अन्य किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनें के लिए लोगो सूचना का अधिकार 2005 अधिनियम की धारा 4 (2 ) के अनुसार लेटर देना पड़ता था और एक निर्धारित समय में अपडेट करना पड़ता था, परन्तु इस पोर्टल के शुरू हो जानें से लोगो को ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी| राज्य का प्रत्येक नागरिक प्रदेश में चल रही सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है |

सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI)

राजस्थान जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य (Purpose of Rajasthan Jan Soochna  Portal)

राजस्थान जन सूचना पोर्टल को शुरू करनें का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं को एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिल सके | इस पोर्टल के शुरू होनें से पहले नागरिको को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक लम्बी प्रक्रिया के साथ-साथ अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था |

इसके बावजूद उन्हें योजना से सम्बंधित सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी | नागरिको का अधिकांश समय जानकारी प्राप्त करनें में ही निकल जाता था | इस प्रकार की समस्याओ को देखते हुए राज्य सरकार नें इस पोर्टल को लांच किया है |      

खंड शिक्षा अधिकारी किसे कहते है

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से लाभ (Benefits from Rajasthan Jan Soochna Portal)

  • राज्य के नागरिको को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनें के लिए आरटीआई दर्ज करानें की आवश्यकता नही होगी, वह इस पोर्टल से डायरेक्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • राज्य के नागरिक किसी भी योजना से सम्बंधित जानकारी घर बैठे अपनें मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे |
  • सभी योजनाओं को जानकारी एक ही पोर्टल पर किसी भी समय देखी जा सकती है |
  • इस पोर्टल के शुरू होनें से राज्य के अधिक से अधिक नागरिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे |

संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य क्या है

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से सम्बद्ध विभागों के नाम (Name of the Departments Associated with the Portal)

इस पोर्टल पर 14 दिसम्बर 2020 तक लगभग 54 विभागों की 267 योजनाओं व सेवाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं और पोर्टल पर जानकारियों का दायरा बढानें का कार्य निरंतर जारी है | पोर्टल से जुड़े विभागों के नाम इस प्रकार है-

  • ऊर्जा विभाग |
  • राजस्व विभाग |
  • सहकारिता विभाग |
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग |
  • प्रशासनिक सूचना विभाग |
  • श्रम एवं रोजगार विभाग |
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग |
  • जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग |
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग |
  • प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग |
  • आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग |
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |

पीसीएस (PCS) अधिकारी कैसे बने

राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर योजनाओ की सूची (List of Schemes on Rajasthan Jan Soochna Portal)

  • कोविड 19 अनुग्रह राशि योजना  | 
  • महात्मा गाँधी नरेगा श्रमिक |
  • राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना |
  • अल्पकालीन फसली ऋण |
  • एस.बी.एम (शौचालय लाभार्थी) |
  • ई-पंचायत (e-Panchayat) |
  • मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना |
  • आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (SBY) |
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) पर किसानों से खरीद एवं भुगतान की सूचना |
  • शाला दर्पण |
  • विशेष योग्यजनों की जानकारी |
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी की जानकारी |
  • पालनहार योजना एवं लाभार्थी की जानकारी |
  • छात्रवृत्ति योजना |   
  • श्रमिक कार्ड धारकों की जानकारी |
  • खनन और डी एम एफ टी |
  • ई-मित्र कियोस्कों की जानकारी |
  • बिजली के उपभोक्ताओं से सम्बन्धित जानकारी |
  • स्कूल शिक्षा विभाग |
  • जन-आधार |
  • सामाजिक सुरक्षा छात्रवृत्ति |
  • राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना |
  • पी एम किसान सम्मान निधि योजना |
  • बेरोज़गारी भत्ते की स्थिति |

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने

जन सूचना ऐप डाउनलोड कैसे करे (How to Download Jansoochna App)

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में जन सूचना राजस्थान दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार जन सूचना ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा, जिसे आप ओपन कर सकते है |

अपनी जमीन कैसे देखे ?

जन सूचना ऐप पर योजनाओं की जानकारी कैसे देखे

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें  सभी योजनाओ की एक लिस्ट दिखाई देगी | इसमें से आप जिस योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते है, उस लिंक पर क्लिक करे, योजना की जानकारी आपके सामनें आ जाएगी |    

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने ?

यहाँ आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई है | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

ग्राम प्रधान की सूची

Leave a Comment