ईओडब्ल्यू (EOW) क्या होता है



ईओडब्ल्यू  एक संस्था है | यह एक ऐसी संस्था है, जो मुख्य रूप से जाँच करने का काम करती है, क्योंकि केंद्र शासित राज्य दिल्ली में  आर्थिक अपराधों की जांच ईओडब्ल्यू द्वारा ही कराई जाती है | जब किसी राज्य में आर्थिक अपराधों से सम्बंधित जांच करने के लिए कोई भी एजेंसी नहीं होती है , तो इस तरह की जांच करने की पूरी जिम्मेदारी  पुलिस को सौंप दी जाती है | इसके बाद पुलिस के द्वारा ही ऐसे मामलों की जांच की जाती है और वहीं दिल्ली में ईओडब्ल्यू संस्था द्वारा जांच की जाती है |

img-1


ईओडब्ल्यू को आधिकारिक भाषा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ कहते  हैं |  ईओडब्ल्यू  को  एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी या हेराफेरी के केस की जांच करनी की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसे उसे बखूबी निभानी होती है इसके साथ ही ईओडब्ल्यू (EOW) राज्य के किसी भी बड़े आर्थिक अपराध के केस को अपने आप संज्ञान में लेकर दर्ज  कर सकता है |  इसलिए यदि आप भी ईओडब्ल्यू (EOW) के विषय में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको ईओडब्ल्यू (EOW) क्या है , ईओडब्ल्यू का फुल फॉर्म , हिंदी में जानकारी प्रदान की जा रही है |

एफपीओ (FPO) का क्या मतलब है

ईओडब्ल्यू का क्या मतलब है

ईओडब्ल्यू (EOW) एक ऐसी संथा है , जिसके लिए संविधान द्वारा एक कानून  का निर्माण किया गया है, इसलिए इस संस्था की पूरी कानूनी प्रक्रिया इसके सभी अधिकारी और कर्मचारी संविधान के मुताबिक़, ही चलाते है |  यह एक ऐसा कानून है, जिसके जरिये विदेश में छिपने वाले भारतीय अपराधियों को हिरासत में लेने का काम  किया जाता है | इसके अलावा सरकार इस कानून के माध्यम से किसी भी अपराधी की संपत्ति को अधिग्रहण कर सकती है  और साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है क्योंकि, उसे यह अधिकार संविधान ने प्रदान कर रखा  हैं |  



ईओडब्ल्यू का फुल फॉर्म (EoW Full Form)

ईओडब्ल्यू (EOW) का फुल फॉर्म “Economic Offences Wing” होता है, इसका हिंदी में उच्चारण ‘इकोनॉमिक ऑफेंस विंग’ होता है और इसे हिंदी भाषा में “आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ”  कहा जाता है | इसके अलावा  ईओडब्ल्यू (EOW) को एक सरकारी संघठन भी कहा जाता है, जो मुख्य रूप से देश में आर्थिक अपराधों से सम्बंधित मामलों की जाँच करने की अपनी जिम्मेएदारी बखूबी निभाता है |  

ईओडब्ल्यू (EOW) के लिए बनाये गए कानून से सम्बंधित जानकारी 

इस कानून के अंतर्गत वो लोग आर्थिक रूप से अपराधी माने जाते है, जिन्होंने 100 करोड़ रुपए या उससे भी अधिक  की रकम में धोखाधड़ी की  है  और उस रकम को जप्त करके भारत से फरार हैं या फिर भारत में न्यायिक कार्रवाई से छुटकारा पाने के लिए देश में  वापस आने के लिए तैयार ही नहीं होते है | 

इसके अलावा इस क़ानून के तहत देश छोड़ने वाले आर्थिक अपराधी की संपत्ति की कुर्की का उपबंध किया जाने के लिए एक नए प्रावधान का निर्माण किया गया है, जिसमें बताया गया है कि, किसी भी देश को छोड़कर जाने के लिए आर्थिक अपराधी को कोई भी सिविल दावा करने की हकदारी नहीं दी जाएगी और साथ ही में बताया गया है कि,  इस तरह के केस में विशेष अदालतों द्वारा जारी किये गए आदेशों के विरुद्ध हाई कोर्ट में अपील की जा सकती है |

आचार संहिता क्या होता है ?

ईओडब्ल्यू (EOW) के नियम और अधिनियम

ईओडब्ल्यू (EOW) के नियम और अधिनियम नीचे दिए गए क्षेत्रों के अंतर्गत कार्य करते है, जिसकी  सूची इस प्रकार है-

क्रमांक  शीर्षक
1. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988
2. पंजीकृत एनबीएफसी की सूची
3. बैंकिंग संबंधित अधिनियम
4.  जीएसटी अधिनियम 
5. सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के फैसले
6. सतर्कता मैनुअल
7. कानून और न्याय मंत्रालय
8. शस्त्र अधिनियम
9. केंद्रीय अधिनियम

आधार कार्ड को पैन कार्ड (PAN CARD) से लिंक कैसे करें

यहाँ पर हमने आपको ईओडब्ल्यू (EOW) के विषय में जानकारी दी है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है?