Mobile Tower Kaise Lagwaye in Hindi



ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि उनके घर में या प्लाट पर खाली जगह उपलब्ध होती है जिसका वह इस्तेमाल नहीं करते। लेकिन आपको बता दें कि आप इस जगह का इस्तेमाल करके आसानी से 40,000 से 50,000 रूपये प्रति माह कमा सकते हैं। आप अपनी खाली जगह पर मोबाईल टावर लगवा सकते हैं।

जी हां! ऐसी बहुत सारी मोबाईल फ़ोन कंपनियां हैं जो आपको अपनी खाली जगह पर मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के लिए पैसे देती हैं। आपको इस लेख के माध्यम से हम जानकारी देने वाले हैं कि अपनी खाली जगह पर मोबाईल टावर (Mobile Tower) कैसे लगवाएं और उससे कमाई कैसे करें। यह सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

मेरा मोबाइल कौन से मॉडल का है – कैसे पता करे ?

मोबाईल टावर (Mobile Tower) कैसे लगवाएं

अपनी जगह पर मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। निम्न हमने कुछ स्टेप्स बताए हैं जिन्हें फॉलो करके आप मोबाईल टावर लगवा सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आपको किस कंपनी से मोबाईल टावर लगवाना है।
  • उसके बाद आपको उस कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका आपने मोबाईल टावर लगवाना है।
  • आप अब इसमें टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करती है और टावर लगवाने के लिए एग्रीमेंट करती है।
  • एग्रीमेंट के बाद टावर लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है जिसके बाद आप पैसे कमा सकते हैं।
  • आपकी जगह यदि उस क्षेत्र में है जहां पर मोबाईल टावर कम हैं तो वहां पर मोबाईल टावर लगने और आपकी कमाई के चांस ज़्यादा होते हैं।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के नियम 2023

हम जब मोबाइल टावर लगवाना चाहते हैं तो हमें कंपनी के कुछ नियमों का पालन करना होता है। मोबाईल टावर लगवाने के लिए नियमों की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • आप कुछ विशेष परिस्थितियों में मोबाईल टावर लगवा सकते हैं।
  • यदि आपकी जगह अस्पताल के करीब है या इसके 100 मीटर के दायरे में आती है तो आप मोबाईल टावर नहीं लगवा सकते।
  • मोबाईल टावर लगवाने के लिए आपको किसी भी तरह की सिक्योरिटी या फीस नहीं देनी पड़ती बल्कि इसका सारा खर्चा मोबाईल कंपनी ही उठाती है।
  • आपकी ज़मीन यदि गांव में है तो यह जगह कम से कम 2500 स्क्वायर फ़ीट में फैली होनी चाहिए।
  • आप यदि शहर में रहते हैं तो आपके पास टावर लगवाने के लिए 2000 स्क्वायर फ़ीट जगह होनी चाहिए।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़

आप अगर अपनी जगह पर मोबाईल टावर लगवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की जरूरत होती है। इन दस्तावेज़ों के बारे में हमने आपको निम्नलिखित बताया है:-

  • स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट – इसमें यह देखा जाता है कि आप जिस बिल्डिंग में टावर लगवाने जा रहे हैं वह मज़बूत है या नहीं।
  • कंपनी और जगह के मालिक के बीच एग्रीमेंट और बांड पेपर।
  • नगर पालिका की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट।
  • जगह के मालिक की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट।
  • इसके अलावा आपको कुछ अन्य दस्तावेज़ जैसे कि एड्रेस प्रूफ, बैंक अकाउंट, आईडी प्रूफ, फोटो, ईमेल आईडी और मोबाईल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के लाभ

अपनी जगह पर मोबाईल टावर लगवाने के हमें कई लाभ देखने को मिलते हैं। जिनमें से कुछ लाभ हम आपको निम्नलिखित बताने जा रहे हैं:-

  • मोबाईल टावर लगवाने के उपरांत आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • अपनी खाली जगह का उपयोग करके आपकी बढ़िया कमाई हो सकती है।
  • टावर नज़दीक होने की वजह से आपके मोबाईल में आपको बढ़िया नेटवर्क प्राप्त होते हैं।
  • आपके साथ साथ आपके नज़दीकी लोगों को भी अच्छा नेटवर्क प्राप्त होता है।
  • कई मोबाईल कंपनियां टावर लगाने के लिए आपको पैसों के साथ साथ कुछ अन्य सेवाएं भी प्रदान करती हैं।

कौन सी मोबाईल कंपनी का टावर हम अपनी जगह पर लगवा सकते हैं

भारत में ऐसी बहुत सारी मोबाईल कंपनियां हैं जो हमारी जगह पर टावर लगवाने के लिए हमें पैसे देती हैं। इनमें से कुछ कंपनियों के बारे में निम्न हमने आपको बताया है:-

  • Aircel.
  • American Tower Corporation India Limited.
  • Bharti Infratel.
  • BSNL Telecom Tower Infrastructure.
  • Essar Telecom.
  • GTL Infrastructure
  • HFCL Connect Infrastructure – Infotel Group.
  • Idea Telecom Infrastructure.
  • India Telecom Infra Limited.
  • Indus Tower Limited.
  • Quippo Telecom Infrastructure Limited.
  • Reliance Infratel.
  • Tower Vision India Pvt Ltd.
  • Vodafone.
  • Ascend Telecom Infrastructure.

इनमें से आप अपनी जगह पर किसी भी कंपनी का टावर लगवा सकते हैं।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने से पहले ध्यान देने वाली बातें

आप अगर मोबाईल टावर लगवाना चाहते हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आजकल बहुत सारे लोग मोबाईल टावर लगवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। ऐसी बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं कि कोई मोबाईल टावर लेने के नाम पर हमसे पैसे लेता है और हमें फ़र्ज़ी दस्तावेज़ देकर चला जाता है।

उसके बाद वह वयक्ति वापिस कभी दिखा ही नहीं। यदि कोई आप से भी मोबाईल टॉवर लगवाने के लिए पैसे कि मांग करता है तो आपको तुरंत समझ जाना चाहिए कि यह धोखाधड़ी का मामला हो सकता है। आपके आसपास मोबाईल सिग्नल बहुत कम है या बिलकुल भी नहीं है तो आप टावर लगवा सकते हैं और इसका सारा खर्चा मोबाईल कंपनी ही उठाती है। 

Jio Emergency Data Plan

मोबाईल टावर लगवाने के लिए हमारे पास कितनी ज़मीन होनी चाहिए

अगर आप अपनी छत पर मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाना चाहते हैं तो आपकी छत कम से कम 500 वर्ग फुट में होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास गांव में कोई प्लाट है तो आपके पास 2500 स्क्वायर फ़ीट में जगह होनी चाहिए और अगर शहर में आपका प्लाट है तो 2000 स्क्वायर में आपकी ज़मीन होनी चाहिए। परन्तु कई कंपनियों के इससे हटकर कुछ अलग नियम होते हैं जिसके बारे में एग्रीमेंट साइन करने से पहले आपको जान लेना चाहिए ताकि बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी ना हो।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाकर हम कितने पैसे कमा सकते हैं

असल में यह बात आपकी जगह पर निर्भर करती है कि मोबाईल टावर लगवाकर आप कितने रूपये कमा सकते हैं। सामान्य तौर पर आप अपनी ज़मीन पर मोबाईल टावर को लगवाकर 10,000 से लेकर 50,000 रूपये तक कमा सकते हैं। इसके अलावा आप अगर किसी बड़े शहर में रहते हैं तो मोबाईल टावर लगवाकर आप 1 लाख रूपये हर महीने भी कमा सकते हैं।

क्या मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाकर हमारी सेहत को नुकसान होता है?

ऐसा अक्सर कहा जाता है कि मोबाईल टावर लगवाकर इसके आसपास के लोगों को कैंसर, मेमोरी लॉस, कम स्पर्म काउंट और हमेशा सर में दर्द रहने जैसी बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि इस बात का अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है।

लेकिन माहिरों के अनुसार यह बात संभव भी हो सकती है क्योंकि मोबाईल टावर (Mobile Tower) से हानिकारक तरंगें निकलती हैं। इसी वजह से अस्पताल के नज़दीक मोबाईल टावर लगवाने पर पाबंदी भी लगाई जा चुकी है। इसलिए यदि आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पर बहुत सारे लोग रहते हैं वहां पर मोबाईल टावर ना लगवाएं।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के लिए कंपनी का नंबर कहां से प्राप्त करें

आप अगर मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के लिए किसी मोबाईल कंपनी का नंबर प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मोबाईल कंपनी की अधिकारित वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर Contact Us सेक्शन में कंपनी के सभी मोबाईल नंबर और ईमेल एड्रेस होते हैं। इनके द्वारा आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं और टावर लगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नज़दीकी किसी मोबाईल कंपनी के ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।

मोबाईल टावर (Mobile Tower) लगवाने के नुक्सान

  • जिस किसी भी चीज़ के हमें फायदे होते हैं, उसके साथ ही हमें उसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं। इसी तरह मोबाईल टावर लगवाने के भी कुछ नुक्सान हैं जोकि इस प्रकार हैं:-
  • मोबाईल टावर से हानिकारक तरंगें निकलती हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक हैं।
  • मनुष्य की सेहत के साथ साथ पर्यावरण पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। पंछियों को यह मोबाईल टावर काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
  • आवाजाई के क्षेत्र में मोबाईल टावर दे लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।
  • मोबाईल टावर लगवाने के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है जिसका अर्थ है कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पशु पक्षियों के घरों को उनसे छीन रहे हैं।

कॉल सेंटर क्या होता है ?

FAQ

टावर लगाने पर कितना पैसा मिलता है?

लोकेशन व जमीन के अनुसार 7000 से लेकर 50000 रूपये तक या उससे भी ज्यादा मिल सकता है |

मोबाइल टावर घर से कितनी दूरी पर होना चाहिए?

कम से कम आबादी वाले इलाके से टावर की दूरी 35 मीटर अनिवार्य है |

मोबाइल टावर लगाने के लिए कितनी जमीन चाहिए?

टावर लगाने के लिए जमीन का क्षेत्रफल कम से कम 2000 वर्ग फीट होना चाहिए।

Leave a Comment