AAP (आम आदमी पार्टी) की Membership कैसे प्राप्त करे ?



आम आदमी पार्टी (आप) भारत में एक बहुत ही प्रसिद्द राजनीतिक पार्टी है | इस राजनीतिक दल की स्थापना 26 नवम्बर 2012 को हुई थी | यदि हम इस पार्टी के गठन की की बात करे, तो इस दल का गठन अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े सहयोगियों द्वारा वर्ष 2011 में ‘इंडिया अगेंस्ट करप्‍शन’ नामक संगठन द्वारा चलाए गए जन लोकपाल आंदोलन की उपज है।

‘आप’ नें पहली बार वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा इलेक्शन में चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ से अपनी किस्मत आजमायी और इस विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई | इस प्रकार कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई परन्तु यह सिर्फ 49 दिनों तक ही चल सकी | हालाँकि ‘आप’ वर्ष 2015 के चुनाव के बाद से दिल्ली विधानसभा में लगातार बहुमत हासिल कर रही है |  आईये जानते है, आम आदमी पार्टी के बारें में और भी बहुत कुछ और AAP (आम आदमी पार्टी) की Membership कैसे प्राप्त करे ?

पार्टी व्हिप (Whip) या सचेतक क्या है

आम आदमी पार्टी क्या है (What is Aam Aadmi Party)

आम आदमी पार्टी अर्थात आप इंडियन पॉलिटिक्स की हिस्ट्री में एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपनी स्थापना के 2 वर्षों के अन्दर सत्ता हासिल करनें वाले दल के रूप में एक एतिहासिक इतिहास रचनें में कामयाब हुआ | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा 26 नवम्बर 2012 (26 November 2012) को जंतर मंतर, दिल्ली (Jantar Mantar, Delhi) में की गयी थी।

अरविन्द केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली के 8 वें मुख्यमंत्री के रूप में26 दिसंबर 2013 को शपथ ग्रहण की थी, हालाँकि जनलोकपाल बिल (Jan Lokpal Bill) को लेकर यह सरकार अधिक सफ़र न तय करते हुए आखिरकार गिर गयी | हालांकि 2015 में आयोजित असेम्बली इलेक्शन में राजधानी की कुल 70 विधानसभा सीटों में67 सीटें जीतनें में कामयाब हुई | इस विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी-भाजपा को 3 और कांग्रेस को एक भी सीट नही मिली |     

सबसे खास बात यह है, कि पार्टी में वर्ष 2015 से लेकर 2018 तक कई अंदरूनी विवाद हुए | जिसमें प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव से लेकर प्रसिद्द कवि कुमार विश्वास जैसे बड़े नेता मतभेदों को लेकर काफी चर्चा में रहे | हालाँकि इस दौरान केजरीवाल सरकार नें पूरी दिल्ली में लगभग 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाये | 

आम आदमी पार्टी की सफलता का राज (Secret of Success of Aam Aadmi Party)

आम आदमी पार्टी भारत की एक ऐसी पार्टी है, जिसने सिर्फ दो वर्षों के अन्दर सत्ता हासिल करनें का एक ऐसा रिकार्ड बनाया है, जो आज भी दिल्ली वासियों के दिलों में राज कर रही है | हालाँकि इससे पहले कांग्रेस दिल्ली में 3 बार लगातार सरकार बनानें में सफल हो चुकी है, परन्तु केजरीवाल नें कुछ ऐसे मुद्दों पर फोकस किया, जिससे लोग उनके कायल हो गये |

वर्ष 2020 के चुनाव में कांग्रेस को चुनाव में सिर्फ सिर्फ 5 फीसदी और भाजपा को 6 फ़ीसदी वोट मिले, शेष पर आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा हो गया |

फ्री बिजली-पानी का मुद्दा (Free Electricity & Water Issue)

भारत की राजधानी में मुख्यमंत्री की सीट पर कब्ज़ा बरक़रार रखनें में केजरीवाल सरकार का मुफ्त बिजली-पानी का मुद्दा बिल्कुल ही हिट रहा | दरअसल वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करनें से पहले उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने के साथ ही 200 यूनिट पर आधी सब्सिडी की घोषणा की थी | सरकार बनने के बाद उन्होंने 200 यूनिट तक पूरी बिजली मुफ्त कर दी। दरअसल बिजली और पानी यह 2 ऐसे मुद्दे रहे, जिसके कारण वह लोगो के दिलों में राज करनें लगे |

पसर्नल अटैक का मुद्दा (Personal Attack Issue)

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हुए पर्सनल अटैक का मुद्दा शायद देश का पहला एक मुद्दा रहा, जब किसी मुख्यमंत्री को खुलेआम एक नागरिक ने थप्पड़ मारा हो | इसके बावजूद उन्होंने उसकी इस गलती को क्षमा कर दिया | यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसनें दिल्ली वासियों के दिल में एक ऐसी जगह बनायीं, जो उन्हें आज भी मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए है|

यहाँ तक कि भाजपा के कई कद्दावर नेताओं नें अरविंद केजरीवाल को एक आतंकवादी कहा | जिसे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता सम्पर्क के बीच पूछा कि क्‍या मैं आतंकवादी हूं? चुनाव में आख़िरकार जनता ने दिखा दिया कि केजरीवाल क्या है ?

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और मार्शल (Free Bus travel and Marshals for women)

वर्ष 2019 में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री जी नें बसों मेंमहिलाओं के लिए यात्रा बिल्कुल मुफ्त कर दी | जो कामकाजी महिलाओं के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हुई, केजरीवाल के इस ट्रम्प कार्ड नें दिल्ली की लगभग 50 प्रतिशत आबादी को अपनी तरफ आकर्षित करनें में एक बड़ी भूमिका निभाई | इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल की सुविधा उपलब्ध करवाई |     

सरकारी स्‍कूलों में व्‍यापक सुधार (Comprehensive reforms in Government Schools)

इस सभी मुद्दों के अलावा केजरीवाल सरकार नें शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव किये | सबसे पहले उन्होंने दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में व्यापक तौर पर कई ऐसे सुधार किये कि आज वह कान्‍वेंट स्‍कूलों के रूप नजर आते है | कुल मिलकर शिक्षा के क्षेत्र को अग्रसर करनें के लिए उन्होंने दिल्‍ली बजट का 25 फीसद भाग शिक्षा के लिए आव‍ंटित कर दिया |

सबसे खास  बात यह है, कि दिल्ली सरकार नें निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया जिसका सीधा असर चुनाव में देखनें को मिला |

मोहल्‍ला क्‍लीनिक (Mohalla Clinic)

केजरीवाल सरकार नें दिल्ली वासियों को घरों के मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने के लिए पूरी दिल्ली में मोहल्‍ला क्‍लीनिक की स्थपना की, ताकि लोगो घर बैठे स्वास्थ्य लाभ मिल सके |  मोहल्ला क्लीनिक में  लोगो का मुफ्त इलाज करनें की सुविधा के साथ-साथ, लैब जैस कई सुविधाएँ उपलब्ध करायी |

यहाँ तक कि दिल्ली भर में लगभग 2.5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये, जिससे आम जनमानस को काफी सुविधा प्राप्त हुई | यही कारण है, कि 2020 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में बंपर वोटिंग की।

NDA और UPA क्या है?

AAP (आम आदमी पार्टी) की Membership कैसे प्राप्त करे

आम आदमी पार्टीको देश की राजधानी में अपार सफलता मिलनें के अब पार्टी पूरे देश में अपना विस्तार करना चाहती है | पार्टी नें आगामी में होनें वाले विधान सभा चुनाव में अपनें प्रत्याशियों को मैदान में उतारनें के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है | इसके अलावा पूरे देश में आप आदमी पार्टी में सदस्यों की संख्या में इजाफा करनें के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है |

यदि आप भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना चाहते है, तो इसके लिए स्टेप्स इस प्रकार है –

  • आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनें के लिए आपको सिर्फ 07798220033 पर मिस कॉल कर करना होगा | इसके पश्चात आपके नम्बर पर कॉल बैक कर आपसे सम्बंधित जानकरी प्राप्त कर आपको पार्टी का सदस्य बना दिया जायेगा | इसके साथ ही मेसेज के माध्यम से आपको सदस्यता नंबर भी सेंड कर दिया जायेगा |
  • इसके अतिरिक्त आप आम आदमी पार्टी की अधिकारिक वेब साईट https://aamaadmiparty.org/become-a-member/पर जाकर फोटो में नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर सामने आ जायेगा, अब इसमें अपने मोबाइल नम्बर को भरने के साथ सत्यापन कर दें |
  • अब इस पेज पर आपके सामने व्यक्तिगत जानकारी को सही – सही भरना होगा |
  • अभी तक आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनें लिए 10 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, जिसे वर्तमान में निशुल्क कर दिया गया है |

AamAadmi Party

Helpline     9718500606
Email id   contact@aamaadmiparty.org
Facebook  https://www.facebook.com/AamAadmiParty
Twitter    https://twitter.com/AamAadmiParty

भारत में कितने राजनीतिक दल है

Leave a Comment