कंप्यूटर में पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं



कंप्यूटर आज हमारे जीवन का अहम् हिस्सा बन चुका है और आज हमारे लगभग सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से सम्पादित किये जाते है | यहाँ तक कि किसी भी तरह की नौकरी में आवेदन भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है | आज के इस डिजिटल युग में पासपोर्ट साइज फोटो एक ऐसी चीज है, जिसकी जरुरत किसी ना किसी रूप में पड़ती रहती है |

इसलिए हमेशा हमारे पास अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो होना आवश्यक है | यदि आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर है, तो फोटोशॉप की सहायता से आप घर बैठे आसानी से अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो बना सकते है | कंप्यूटर में पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं, साइज़ पिक्सेल (PX) और सेंटीमीटर (CM) में कितना होता है? इसके बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी दे रहे है |

हैसियत प्रमाण पत्र क्या होता है

पासपोर्ट फोटो साइज से सम्बंधित जानकारी (Passport Photo Size Information)

एक साधारण फोटो को ही पासपोर्ट साइज फोटो कहते है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन, ऑफ़लाइन फार्म भरनें या किसी प्रकार का डाक्यूमेंट्स बनवानें आदि अनेक प्रकार के कार्यों में किया जाता है | दरअसल भारत में विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त होनें वाले पासपोर्ट फोटो का एक साइज अर्थात उसकी ऊंचाई और चौड़ाई निर्धारित की गयी है, जिसके कारण इस प्रकार की फोटो को पासपोर्ट साइज़ फोटो कहा जाता है | पासपोर्ट फोटो के साइज इस प्रकार है-

पासपोर्ट साइज फोटो साइज़ पिक्सेल में (Passport Photo Size In Pixel)

पासपोर्ट फोटो का साइज़ पिक्सेल में 132×170 होता है, इसका अर्थ यह है कि फोटो की चौड़ाई (Width) 132 और लम्बाई (Height) 170 पिक्सेल होती है।

दिव्यांग प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो का साइज़ इंच में (Passport Photo Size In Inch)

पासपोर्ट फोटो के साइज़ की इंच में माप (Inches) में फोटो की चौड़ाई (Width) 1.37 और ऊंचाई (Height) 1.77  इन्च होती है अर्थात 1.37×1.77 इन्च होती है |

बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या है

पासपोर्ट फोटो का साइज़ सेंटीमीटर में (Passport Photo Size In Centimeter)

सेंटीमीटर (Centimeter) में पासपोर्ट साइज़ फोटो का साइज़ 3.5×4.5 होता है अर्थात फोटो की चौड़ाई (Width) 3.5 सेंटीमीटर और ऊंचाई 4.5 सेन्टीमीटर होती है |

ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म

पासपोर्ट साइज फोटो का साइज़ मिलीमीटर में (Passport Photo Size In Millimeter)

मिलीमीटर में पासपोर्ट साइज़ फोटो का साइज़ 35×45 होता है अर्थात फोटो की चौड़ाई (Width) 35 मिलीमीटर और चौड़ाई (Height) 45 मिलीमीटर होती है |

आरसी (RC) क्या होता है

कंप्यूटर में पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं (How To Make Passport Size Photo In Computer)

वर्तमान समय में कंप्यूटर हमारे लिए एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसकी सहायता से हम अपनें लगभग कार्य बड़ी सरलता से मात्र कुछ ही क्षणों में कर लेते है | यदि हम कंप्यूटर से फोटो बनानें की बात करे, तो इसके लिए अनेक आप्शन उपलब्ध है | आप अपनी फोटो बिना किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किये हुए भी बना सकते है, इसके स्टेप्स इस प्रकार है-

  • सबसे पहले अपनें कंप्यूटर में MS Paint ओपन करे |
  • अब आप File के आप्शन में Open पर क्लिक कर फोटो को MS Paint में अपलोड करे |
  • यदि आपकी फोटो फुल साइज़ में ओपन होती है, तो आप mouse की हेल्प से Scroll कर छोटा कर सकते है |
  • अब आपको Menu Bar में Select के अन्दर Rectangular selection tool पर क्लिक करना है |
  • इसके पश्चात आप फोटो का साइज़ का Area सेलेक्ट करे |
  • अब आप Menu Bar में Crop के आप्शन पर क्लिक करे |
  • अब आपकी फोटो प्रिंट के लिए तैयार है | यदि आपके पास Printer है, तो आप इसे प्रिंट कर सकते है अन्यथा आप इसे Save कर इसे किसी शॉप से निकलवा सकते है |

PUC CERTIFICATE KYA HAI

ऑनलाइन पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाये (How To Make Online Passport Size Photo)

आप अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो ऑनलाइन भी बना सकते है, इसके स्टेप्स इस प्रकार है-

  • अब आपके सामनें एक वेबसाइट ओपन होगी, जिसमें आपको Start Immediately पर क्लिक करना है |
  • अब आपको Choosing the desired format के आप्शन पर क्लिक कर Country Select कर Custom Format पर क्लिक कर का साइज़ फिल करना है |
  • अब आपको Valdiate this parameters के आप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आप Choose File पर क्लिक कर फोटो Upload करने के बाद Next पर क्लिक करे |
  • अब आप फोटो को पासपोर्ट साइज़ फोटो फ्रेम में सेट कर Crop पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपको Photo Download पर क्लिक कर फोटो डाउनलोड कर सकते है या प्रिंट भी निकाल सकते है |

ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट क्या होता है

फोटो खींचते समय बरते यह सावधानियां (Precautions While Taking Photos)

  • फोटो खीचते समय इस बात बात का खास ध्यान रखे, कि बैकग्रांउड सफेद या हल्के रंग में होना चाहिए |
  • यदि आप चश्में का प्रयोग करते है, तो चेहरे से चश्मा हटाकर ही फोटो खीचे |
  • आपका चेहरा टोपी, मफलर आदि से ढका नहीं होना चाहिए |
  • फोटो हमेशा नेचुरल लाइट में लेने का प्रयास करे, इससे फोटो की क्वालिटी काफी अच्छी हो जाती है |   
  • आप जिस स्थान पर खड़े है वहां पीछे की दीवार पर छाया ना पड़े, इसलिए दीवार से कुछ दूर हट कर खड़े हों |
  • यदि रौशनी कम है और फ्लैश इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो आखों में सीधी फ्लैश से बचें |
  • फोटो बनाने के लिए कम से कम दो तीन फोटो खीचे, ताकि अपने पसंद की सबसे बढ़िया फोटो चुन सके |

बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें

यहाँ आपको कंप्यूटर में पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं, साइज़ पिक्सेल (PX) और सेंटीमीटर (CM) में कितना होता है इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर दिया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे | 

परिवार रजिस्टर क्या है

Leave a Comment