आरसी (RC) क्या होता है



डिजिटल इंडिया के इस युग में आप किसी भी वाहन के विषय में ऑनलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है | वाहन में आरसी (RC) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसे आरटीओ (RTO) के द्वारा प्रदान किया जाता है | इस दस्तावेज के माध्यम से वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है, जैसे वाहन के मालिक का नाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख तथा वाहन के द्वारा पूर्व में कोई दुर्घटना हुयी है या नही आदि |

img-1


वाहन का रजिस्ट्रेशन किस आरटीओ (RTO) के अंतर्गत हुआ है इसके अतिरिक्त यदि आपने कोई नया दो पहिया या चार पहिया या फिर इससे अधिक बड़ा वाहन खरीदते है तो उसका रजिस्ट्रेशन आरटीओ (RTO) में कराया जाता है | इसमें एक एप्लीकेशन नंबर होता है जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते है | यहाँ पर आपको “आरसी (RC) क्या होता है, फुल फॉर्म, मतलब, ऑनलाइन RTO RC Status  Check, Download कैसे करे” इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गयी है |

PUC CERTIFICATE KYA HAI

आरसी का क्या मतलब होता है ? (What is meaning of RC)

आरसी (RC) का फुलफॉर्म “Vehicle Registration Certificate (व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)” होता है जिसका हिंदी में अर्थ “वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र” होता है | आरसी में दिए व्हीकल नंबर के द्वारा आप वाहन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा ख़रीदे गए नए वाहन के स्टेटस की भी जानकारी एप्लिकेशन नंबर के द्वारा प्राप्त कर सकते है साथ ही यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते है की वाहन किस आरटीओ “रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस” (Regional Transport Office) में पंजीकृत कराया गया है, इस सम्बन्ध  में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है | नया वाहन खरीदने के बाद रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉर्टी डिपार्टमेंट (Regional Transport Authority Department) के द्वारा आप के नाम पर वाहन का पंजीकरण कर दिया जाता है तथा एक महीने के अंदर ही आरसी दिए गए पते पर विभाग द्वारा भेज दी जाती है यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है तथा इसे गाड़ी के साथ रखना आवश्यक होता है |



आरटीओ अधिकारी (RTO OFFICER) कैसे बने

एप के द्वारा वाहन का आरसी स्टेटस चेक करे (Check Vehicle’s RC status by App )

  • आरसी(RC) का स्टेटस चेक करने के लिए आपको परिवहन विभाग के आधिकारिक ऍप  mParivahanको अपने मोबाइल फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा |
img-2
  • फोन ऍप को ओपेन करके आरसी विकल्प के सर्च बॉक्स में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर या गाड़ी नंबर डालना होगा |
  • इसके बाद वाहन से सम्बंधित जानकारी का पेज खुलकर आ जायेगा जिस पर आप जानकारी चेक कर सकते है |
img-3
  • इस प्रकार आप वाहन के स्टेटस के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है |
  • इसके आलावा आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/के माध्यम से भी स्टेटस के विषय में भी जानकारी कर सकते है |

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) क्या होता है?

एप्लिकेशन नंबर के द्वारा वाहन का आरसी स्टेटस चेक करे (Check Vehicle’s RC status by Application Number )

  • नए वाहन के पंजीकरण के समय आवेदन करने के बाद आपको परिवहन विभाग के द्वारा एक रिसिप्ट प्रदान की जाती है जिस पर एप्लिकेशन नंबर दर्ज रहता है इस नंबर के माध्यम से वाहन का रजिस्ट्रेशन का स्टेटस चेक किया जाता है इसके लिए |
  • सर्वप्रथम आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/पर जाना होगा |
img-4
  • पेज ओपन होने के बाद एप्लीकेशन नंबर डालकर व्यू रिपोर्ट कर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके वाहन से सम्बंधित प्राइमरी जानकारी खुलकर आजायेगी |
  • पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए Show पर क्लिक करिये |
img-5
  • आपके वाहन के रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी खुलकर आजायेगी |

बिजनेसमैन कैसे बने

एसएमएस के द्वारा वाहन का आरसी स्टेटस चेक करे (Check Vehicle’s RC status by SMS)

पंजीकृत वाहन के आरसी स्टेटस के विषय में जानकारी आप एसऍमएस के द्वारा भी प्राप्त कर सकते है इसके लिए आपको एक एसऍमएस करना होगा | जिसमे आप अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में वाहन लिखकर एक स्पेस देंगे तथा इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर लिखकर इस एसऍमएस को आप 7738299899 इस नंबर पर भेज देंगे | कुछ ही समय में आपके मोबाइल फ़ोन पर आपको जानकारी प्राप्त हो जाएगी |

VAAHAN <Registration Number> send to 7738299899

सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI)

यहाँ आपको आरसी (RC) के विषय में तथा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के द्वारा किस प्रकार स्टेटस चेक कर सकते है इस सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी है  | अब आशा है आपको जानकारी जरूर पसंद आयी होगी | यदि आप इससे संतुष्ट है, या फिर अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके पूंछ सकते है, और अपना सुझाव दे सकते है | आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही जवाब देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

डेटा साइंस क्या है

Leave a Comment