पूल खेलने के नियम



वर्तमान समय में पूल एक बहुत ही लोकप्रिय गेम बन चुका है, जिसे प्रतिदिन दुनियाभर में लाखों लोगो द्वारा खेला जाता है | हालाँकि यह गेम कई प्रकार से खेला जाता है, और प्रत्येक खेल के नियम भी अलग-अलग होते है | पूल गेम के सबसे लोकप्रिय खेल की शुरुआत यूएसए से हुई है, जिसे ‘आठ-बॉल’ और ‘नौ-बॉल’ पूल के रूप में जाना जाता है |

img-1


हालाँकि इस खेल की शुरुआत लगभग 17वी शताब्दी में फ़्रांस के चौदहवें लुई द्वारा की गयी थी, धीरे-धीरे यह खेल फ़्रांस से इंग्लैंड आया और इंग्लैंड से अंग्रेज़ो द्वारा यह भारत आया | आज के समय में यह खेल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है और ज़्यादातर यह खेल होटलों और क्लबों में खेला जाता है | पूल गेम क्या है, पूल खेलने के नियम के बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी दे रहे है |

भारत रत्न क्या होता है

पूल गेम क्या है (What Is Pool Game)

पूल बिलियर्ड्स के खेल का एक छोटा संस्करण है और यह गेम एक सामान्य आकार के पूल टेबल पर खेला जाता है, जिसमें छह पॉकेट्स होती हैं | इस खेल के दौरान बाल्स को क्यू की सहायता से इन पॉकेट्स में डालना होता है | यह गेम देखनें में काफी आसान लगता है, परन्तु इसके नियम इस खेल में खिलाडियों को आकर्षित करते है |



पूल के खेल के नियमों में आपको केवल एक सफेद गेंद से खेलने की आवश्यकता होती है, आपको गेंद को टेबल पर सही जगह पर लाने के लिए हिट करना होता है | हालाँकि पूल के अनेक संस्करण है, जिसमें  गेंदें अलग-अलग रंग की होती हैं | जैसे कि 8 बॉल पूल अमेरिका में खेला जाने वाला सबसे लोकप्रिय पूल गेम है |

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची

पूल टेबल से सम्बंधित जानकारी (Information About Pool Table)

इस खेल को खेलनें के लिए एक लकड़ी की टेबल का प्रयोग किया जाता है, जो इस खेक के अनुसार बनायीं जाती है | इस टेबल के उपरी भाग पर एक हार्डबोर्ड लगा होता है और इस बोर्ड पर हरे या नीले रंग का मखमल का कपड़ा लगा होता है | यह टेबल आकर में आयताकार होती है, और चारो किनारों के साथ-साथ लंबाई वाले सिरों के बीच दोनों ओर एक-एक छिद्र और होता है | कुल मिलकर इस टेबल में 6 होल होते है, जिन्हें पॉकेट कहा जाता है | इन पाकेट्स के नीचे जालियां लगी होती है, ताकि बॉल उनमे जाकर रुक जाए |

हैंडबॉल के नियम

पूल गेम में बॉल कैसी होती है (Which Type Of Pool Boll)

इस गेम में प्रयोग की जानने वाली बाल फाइबर अथवा प्लास्टिक की बनी होती है, यह मुख्य रूप से दो सफ़ेद तथा लाल रंग में होती है | हालाँकि इस गेम को अनेक प्रकार से खेला जाता है, जिसके अनुसार बाल की संख्या कम या अधिक हो सकती है | जैसे कि पूल 8 में 16 बॉल, जिसमें 1 सफेद क्यू गेंद, 7 धारीदार गेंदें, 7 ठोस गेंदें, और 1 काली गेंद शामिल हैं |

फुटबॉल (Football) खेल के नियम

पूल गेम में क्यू किसे कहते है (What Is Cue in Pool Game)

दरअसल यह गेम एक स्टिक से खेला जाता है, जिसे क्यू कहा जाता है और इस गेम में इसी क्यू से बॉल को हित कर पाकेट्स में डाला जाता है | यह क्यू दो प्रकार की छोटी और बड़ी होती है | यदि बाल लम्बी दूरी पर होती है तो बड़ी क्यू का प्रयोग किया जाता है और यदि बाल पास में होती है, तो छोटी क्यू का इस्तेमाल किया जाता है | जिस ओर से गेंद को हिट किया जाता है, वह सिरा नुकीला होता है | 

पूल गेम में मार्कर किसे कहते है (What Is Marker In Pool Game)

अन्य खेलो की तरह इस खेल में भी एक रेफरी नियुक्त किया जाता है, जिसे मार्कर के नाम से जाना जाता है | यह गेम पूरी तरह से मार्कर के नियंत्रण में होता है, इसके साथ ही किस खिलाड़ी को कितनें अंक देना है यह मार्कर पर ही निर्भर होता है | 

कबड्डी (Kabaddi) में करियर कैसे बनायें

पूल खेलने के नियम (Pool Game Rules)

पूल गेम विभिन्न देशों में अलग – अलग नियमों से खेला जाता है, परन्तु वर्ल्ड पूल बिलियार्ड एसोसिएशन (WPA) द्वारा शौकिया और पेशेवरों दोनों के लिए नियमों का एक मानकीकृत सेट तैयार किया है, जो इस प्रकार है-  

1.यदि यह एक मैच में पहला गेम है, तो गेम की शुरुआत के लिए एक कॉइन उछाला जाता है, जिसके आधार पर पहले खिलाड़ी को बॉल हिट करने का अवसर प्राप्त होता है |

2.गेम शुरू होने से पहले बाल्स को एक त्रिकोणीय आकार में क्रम के अनुसार रखा जाता है, गेंदों का क्रम काली 8 गेंद के अलावा रैंडम होना चाहिए, जिसे तीसरी पंक्ति के मध्य में रखा जाना चाहिए। सफेद गेंद को मेज पर सर्विस लाइन के पीछे कहीं भी रखा जाना चाहिए |

3.एक खिलाड़ी तब तक शॉट लगाना जारी रखता है, जब तक कि वह फाउल न कर दे या ऑब्जेक्ट बॉल को पॉट करने में विफल हो जाए। इसके पश्चात विपक्षी खिलाड़ी की बारी आती है और इस प्रकार खेल जारी रहता है।

4.यदि कोई खिलाड़ी फ़ाउल करता है, तो विपक्षी खिलाड़ी टेबल पर कहीं भी क्यू बॉल रख सकता है।

5.पूल में नियमों के अनुसार कई प्रकार से फाउल माना जाता है, जो इस प्रकार है-

  • बाल को हित करते समय प्रत्येक खिलाड़ी को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके शरीर का कोई भी अंग बॉल का स्पर्श न कर पाए| ऐसा होने पर उस खिलाड़ी द्वारा अर्जित कुल अंको में से दो अंक घटा दिए जाते है|
  • बॉल पर क्यू का निशाना सही न लगने पर भी नियम-विरुद्ध माना गया है | इसे मिस क्यू कहा जाता है |
  • यदि बाल टेबल से नीचे गिर जाती है, तो यह फ़ाउल माना जाता है |
  • इस गेम में बॉल को क्यू से हिट कर डायरेक्ट पाकेट्स में जानें पर फ़ाउल माना जाता है |

यहाँ आपको पूल खेलने के नियम (Pool Game Rules ) के बारे में जानकारी दी गई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | हम आपके सुझावों का हमे इन्तजार है |

शतरंज कैसे खेला जाता है

Leave a Comment