UP Scholarship का आवेदन फॉर्म कैसे भरे ?



उत्तर प्रदेश राज्य सरकार जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान करती है | इस सहायता से वह आसानी से अपना अध्ययन जारी रख सकते हैं | परीक्षाएं समाप्त होने के बाद नया सत्र शुरू होता है |

img-1


उस समय स्कॉलरशिप का फॉर्म भरा जा सकता है | स्कॉलरशिप फॉर्म भी ऑनलाइन भरे जाते है | आप ऑनलाइन इस फॉर्म को भर कर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है |

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) प्रक्रिया

Table of Contents



  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.nic.in पर जाना होगा |
img-2
  • यहाँ पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा |
  • सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन प्राप्त होगा भविष्य में सभी प्रक्रिया इसी नंबर के आधार पर की जाएगी |
img-3

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे

UP Scholarship का आवेदन फॉर्म कैसे भरे (How to fill the application form for UP Scholarship)

यदि आप स्कॉलरशिप का फॉर्म सावधानी पूर्वक भरते है, तो आप इस कार्य को आसानी से कर सकते है-

  • स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.nic.in पर जाना होगा |
  • जब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आएंगे तो वहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का एक विकल्प प्राप्त होगा आपको इस लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉग इन होना होगा |
img-4
  • आप जैसे ही लॉग इन होंगे आपको आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा यहाँ पर आपको अपना डाटा भरना होगा |
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है |
img-5
  • फॉर्म फ़ाइनल सबमिट करने के बाद आपको उसका प्रिंट आउट निकाल कर कॉलेज में जमा करना |
  • स्कूल या संस्था द्वारा आपके फॉर्म को वेरीफाई किया जायेगा |
  • इसके बाद आपके फॉर्म की स्क्रूटिनी की जाती है, यहाँ पर आपके फॉर्म की जाँच डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर समिति द्वारा की जाती है |
  • वेलफेयर समिति की स्वीकृति के बाद आपके खाते में धनराशि भेज दी जाती है |

छात्रवृति राशि (Scholarship Amount)

प्रत्येक कोर्स की फीस अलग- अलग होती है, उसी के अनुसार छात्रवृति प्रदान की जाती है | यह राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में आती है |

यहाँ पर आपको UP Scholarship का आवेदन फॉर्म कैसे भरे, छात्रवृति राशि, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी गयी है | इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप https://hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | अगर आप दी गयी जानकारी के विषय में अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न पूछना चाहते है, तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से संपर्क कर सकते है |

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें