आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)



आय प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसकी आवश्यकता कई स्थानों पर पड़ती है, जैसे कि स्कूल में शुल्क मुक्ति या स्कॉलरशिप में, इसके अतिरिक्त सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इस प्रमाण पत्र (Certificate) की आवश्यकता होती है | इस प्रमाण पत्र के द्वारा पूरे परिवार की वार्षिक आय की जानकारी प्राप्त होती है | इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पहले तहसील में जाना पड़ता था जिसमे की बहुत ही लम्बी लाइन में लगाना होता था | वर्तमान समय में यह सेवा ऑनलाइन कर दी गयी है, जिससे आप घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकते है |

यह एक अस्थायी प्रमाण पत्र एक है, यह जब भी किसी कार्य में उपयोग किया जाता है नवीनतम रूप में ही स्वीकार किया जाता है | पुराना आय प्रमाण पत्र किसी योजना में लाभ लेने हेतु नहीं किया जा सकता | आप आय प्रमाण पत्र विभिन्न प्रकार से बना सकते है और अब ई डिस्ट्रिक्ट योजना के माध्यम से कार्य सुगमता पूर्वक ऑनलाइन ही हो जाता है | आय प्रमाण पत्र के माध्यम से ऐसी योजना जोकि उसकी आय से सम्बंधित है, के विषय में उपयोग किया जाता है |

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या है ?

आय प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जिसमें राज्य सरकार के द्वारा आप की एक वर्ष की आय की जानकारी प्रदान की जाती है | इस प्रमाण पत्र का प्रयोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किया जाता है | जैसा कि पहले ही बताया गया है कि यह एक अस्थायी प्रमाण पत्र है और 1 वर्ष की अवधि के बाद समाप्त हो जाता है | स्कालरशिप या किसी वित्त योजना का लाभ लेने के लिए यदि लाभार्थी की योग्यता उसके वार्षिक आय पर निर्भर करता है, तो इस विषय में उस व्यक्ति द्वारा आय प्रमाण प्रूफ के रूप में माँगा जाता है | इसके माध्यम से उस व्यक्ति के परिवार की आय का पता चलता है व किसी योजना में उसकी योग्यता भी तय करता है |

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration )

आय प्रमाण पत्र के लिए आपको अपने राज्य के सिटीजन पोर्टल (Citizen Portal) पर जाना होगा | प्रत्येक राज्य के पोर्टल की वेबसाइट अलग- अलग होती है यहाँ पर उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बंधित जानकारी दी जा रही यदि आप किसी अन्य राज्य से सम्बंधित है, तो आप अपने राज्य के पोर्टल पर जाकर इसी प्रकार आवेदन की प्रक्रिया का अनुपालन करके आसानी से आवेदन कर सकते है |

  • सबसे पहले सिटीजन पोर्टल http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाए |
  • अब यदि आप पहली बार इस पेज पर विजिट कर रहे है, तो आपको यहाँ पर पंजीकरण करना होगा |
  • पंजीकरण करने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड को जनरेट करना होगा |
  • सफलता पूर्वक पंजीकरण करने के बाद उसी यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा |
  • लॉगिन होने के बाद आपको आय प्रमाण पत्र का विकल्प प्राप्त होगा यहाँ पर आपको आवेदन पर क्लिक करना है |
  • आवेदन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा यहाँ पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा |
  • अब आपको निर्धारित शुल्क को ऑनलाइन जमा करना होगा |
  • अब आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त हो जाएगी | इस आवेदन संख्या के आधार पर आप अपने आवेदन पत्र को ट्रैक कर सकते है | कुछ समय के बाद आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है, जिसका आप प्रिंट आउट ले सकते है | इस प्रकार से आप आवेदन कर सकते है |

ऑनलाइन  आवेदन के लिये  ==>  यहाँ क्लिक करे

ऑनलाइन आय | जाति | निवास | प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें

आवश्यक दस्तावेज (Documents)

लोकवाणी के माध्यम से आवेदन

यदि आप लोकवाणी के द्वारा आवेदन करना चाहते है, तो आपको अपने नजदीकी लोकवाणी केंद्र में जाना होगा | वहां पर आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंटऔर निर्धारित शुल्क को जमा करना होगा | कुछ समय के बाद आप लोकवाणी केंद्र के माध्यम से अपना आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है |

बिहार आय जाति निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे