Healthy Kaise Bane



Healthy Kaise Bane Tips: यदि हम आपसे पूछें एक अच्छे जीवन का मतलब क्या है? तो आपका जवाब होगा पर्याप्त पैसा और अच्छा स्वास्थ्य और शायद यही वजह है कि इसी की पूर्ति हेतु लोग आजीविका कमाते है और खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए विभिन्न तरीकों को आजमाते हैं।



स्वस्थ्य रखकर ही कोई इन्सान सही तरीके से किसी भी काम को अंजाम दे सकता हैं क्योंकि जब तक आप खुद को स्वस्थ और हेल्दी नहीं बनाते हैं तब तक आप दुर्गुणों को अपने अंदर कर लेते हैं,जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम हम आपको स्वस्थ बने रहने के कुछ विशेष तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप एक उपयुक्त एवम खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके।

योगा टीचर (Yoga Teacher) कैसे बनें

स्वस्थ (Healthy) रहने के उपाय

आज हम आपको स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से ही आपके लिए फायदेमंद होंगे जिन्हें अपनाकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं और सही तरीके से दिनचर्या आगे बढ़ा सकते हैं।



ज्यादा से ज्यादा पानी पिए

अगर आप खुद को स्वस्थ बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपका दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी माना गया है। विशेषकर गर्मी के दिनों में आपका ज्यादा पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होगा क्योंकि पसीने के माध्यम से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है जो आपके लिए सही नहीं होती। ऐसे में हम आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देंगे।

व्यायाम करें

आज की बदलती हुई आर्थिक जीवन शैली के मद्देनजर कई सारी स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम खड़ी हो जाती है। ऐसे में व्यायाम करने की सलाह दी जाती है जो आपके लिए फायदेमंद है। शुरू शुरू में आपको व्यायाम के लिए 10 मिनट का समय देना चाहिए लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है वैसे वैसे आपके अंदर ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है। इस तरह अगर आप व्यायाम करते हुए अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आप विभिन्न तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

संतुलित भोजन का उपयोग करें

खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें हमेशा संतुलित भोजन अपने आहार में शामिल करना चाहिए जिसके मद्देनजर प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, लवण, पानी शामिल होना चाहिए जो आपको शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं। संतुलित भोजन करने से आपको किसी भी कार्य को करने में ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे में जब भी भोजन करें तो उसे संतुलित मात्रा में लेकर ही करें ताकि आपको कभी भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

पर्याप्त नींद लें

आपने हमेशा गौर किया होगा कि जब भी आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो उसके बाद आपके सारे काम आसानी के साथ पूरे हो जाते हैं क्योंकि आपके अंदर उस कार्य को करने के लिए ताकत और ऊर्जा मिल जाती है। लेकिन आप सही तरीके से पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, ऐसी स्थिति में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है और आपका पूरा दिन खराब होता है। अतः हर इंसान के लिए कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद लेना जरूरी माना गया है और अगर आप काम से थक गए हो तो दोपहर में ही एक से डेढ़ घंटे नींद लेना आपके लिए फायदेमंद होता है।

क्रिएटिव बने रहे

खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए क्रिएटिव बने रहना भी आवश्यक है, जो मानसिक शांति के अलावा शारीरिक रूप से भी फायदेमंद होती हैं। अगर आपको कोई क्रिएटिव कार्य करने का शौक है, तो भी आप निश्चित रूप से ही आपको उसके लिए समय देना है। जिसके अंतर्गत आपके अंदर एक विशेष हार्मोन रिलीज होता है, जो कहीं ना कहीं आपको स्वस्थ बनाए रखने के लिए कारगर होता है।

मॉर्निंग वॉक पर जाएं

जब भी हम सुबह सुबह उठते हैं तो कई सारे लोगों को मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए देखते हैं और हम भी ऐसा करने की सोचते हैं। कई बार सोचने के बावजूद भी हम सही तरीके से कार्य को अंजाम नहीं दे पाते हैं। ऐसे में हम आपको मॉर्निंग वॉक करने की सलाह देंगे। अगर आप नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाते हैं तो निश्चित रूप से ही इससे आप की कई सारी समस्याएं दूर होती हैं और आप खुद को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

जंक फूड से दूर रहें

आज के समय में बच्चों और युवा वर्ग के द्वारा ज्यादा से ज्यादा जंक फूड का सेवन किया जाता है। उन्हें जंक फूड बनाने और खाना दोनों में ही बड़ा अच्छा लगता है क्योंकि जंक फूड बनाने में कम समय लगता है और यह खाने में अधिक स्वादिष्ट होता है। लेकिन अगर आप ज्यादा से ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं यह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। सामान्य रूप से जंकफुड मैदे का बना होता है जो पाचन शक्ति को धीमा करता है और शरीर की शक्तियों को भी खत्म कर देता हैं। ऐसे में जंक फूड से दूर रहकर ही आप खुद को स्वस्थ्य बना सकते हैं।

साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान

विशेषज्ञों द्वारा हमेशा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात की जाती है। कई बार आपने गौर किया होगा कि रसोईघर और शौचालय में साफ सफाई नहीं होती जहां पर कई प्रकार के जीवाणुओं का वास होता है। ऐसे में साफ सफाई रखना जरूरी माना गया है ताकि  सारे जीवाणुओं को खत्म किया जा सके और इससे विशेष रूप से स्वास्थ लाभ लिया जा सके।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) क्या है

मेडिटेशन का ले सहारा

आज के समय में अधिकांश लोगों स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेने की सलाह दी जाती है, जिसके कारण खुद को आत्म केंद्रित भी किया जा सकता है और आप सही तरीके से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप मेडिटेशन सुबह के समय करें तो ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे आप अपने जीवन में विभिन्न कार्यों स्फूर्ति के साथ कर पाते है।

अपने गुस्से को काबू में लाएं

कभी-कभी हम इंसानों को हद से ज्यादा गुस्सा आता है और हम परेशान होने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा गुस्सा करना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है जिसके माध्यम से ब्लड प्रेशर जैसी समस्या खड़ी होती है और अगर ज्यादा गुस्सा आए तो ऐसी स्थिति में भी काफी हद तक हमारे स्वास्थ्य को नुकसान होता है। हमेशा एक बात को याद रखना चाहिए कि जब भी आपको गुस्सा आए तो गुस्से को काबू रखना भी जरूरी है क्योंकि यह कहीं ना कहीं हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक परिणाम लेकर आता है।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों का ले मजा

आज के समय में टेलीविजन या इंटरनेट पर कई सारी ऐसे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप निश्चित रूप से ही उन कार्यक्रमों को देख सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो और आप को स्वस्थ रखने के लिए सहयोग दे सकें तो बेहतर होगा।

अच्छी संगत का ले सहारा

कभी-कभी जब आपको किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो अच्छी संगत हमेशा आपके लिए नई भावनाओं का विकास करती हैं। ऐसे में अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं और आप सही तरीके से अपनी देखभाल नहीं कर पाते हैं, तो आपको कुछ ऐसे लोगों की कम्पनी ज्वाइन करनी चाहिए जो अपने स्वास्थ्य के लिए बेहद सजग हो! ध्यान दें एक अच्छी संगत हमेशा एक नए मार्ग की ओर ले कर जाती हैं जिनसे आप जीवन में एक बेहतर इंसान बन पाते हैं।

हमेशा पॉजिटिव बने रहे

हमेशा स्वस्थ बनने के लिए अपने अंदर पॉजिटिव सोच रखना जरूरी है। कई बार ऐसी स्थिति आती है कि हम विपरीत स्थिति आने पर अपना स्वभाव बदल देते हैं और हमारे अन्दर चिड़चिड़ापन आ जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आप चिढ़चिढ़ाते ही रहेंगे तो आपको सही तरीके से स्वास्थ्य लाभ नहीं होगा। ऐसे में हमारी सलाह यही होगी कि आप हमेशा पॉजिटिव बने रहें और किसी भी समस्या को इतनी ना बढ़ने दे कि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़े। ऐसे में हमेशा अपने विचारों में पॉजिटिविटी और अच्छी सोच बनाकर आगे बढ़े तो निश्चित रूप से ही आपको फायदा होगा।

सकारात्मक सोच अपनाएं

आज के समय में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना भाग दौड़ भरी जिंदगी में मुश्किल हो जाता है और कई सारी बीमारियों से हम घिरने लगते हैं। पर अगर आप सकारात्मक सोच बनाए रखते हैं, तो निश्चित रूप से ही आपको फायदा होगा और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभा पाएंगे। सकारात्मक सोच रखने से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है जिसके माध्यम से आप खुद को स्वस्थ बनाए रखने में कामयाब हो पाते हैं। कई बार ऐसी स्थिति आती है कि हम खुद को सकारात्मक नहीं बना पाते हैं तब हिम्मत न हारते हुए आगे बढ़ते चले।

मन को शांत बनाए रखें

स्वस्थ रहने में मन भी काफी हद तक जिम्मेदार होता है। ऐसे में अगर आप बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति चाहते हैं, तो हमेशा मन को शांत बनाए रखें इससे निश्चित रूप से ही आपको स्वास्थ्य प्राप्ति होगी और आप कहीं बेहतर तरीके से खुद को आगे बढ़ा सकते हैं।

स्वस्थ बने रहने के लिए बुरी आदतों को कहें अलविदा

स्वस्थ शरीर के लिए क्या करें: निम्न आदतों को छोड़कर आप जीवन में हेल्थी रह सकते है :-

  • कहीं बार जाने अनजाने हमारे अंदर कुछ बुरी आदतों का आगमन हो जाता है जिसके चलते हमारी दिनचर्या बिगड़ जाती है और हम अपने स्वास्थ्य का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते हैं।
  • हमारे अंदर बुरी आदतों का समावेश हो गया है यह बात हमें काफी बाद में पता चलती है लेकिन तब तक हमारे स्वास्थ्य पर इसका गहरा प्रभाव पड़ चुका होता है।
  •  ऐसे में अच्छा होगा कि किसी भी प्रकार से स्वस्थ बने रहने के लिए बुरी आदतों को अपने अंदर ना लाया जाए, क्योंकि बुरी आदतों के होने से आप सही तरीके से कार्यों को संपन्न नहीं कर पाते हैं।
  • बुरी आदतों के रूप में मुख्य रूप से स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, देर से सोना, देर से जागना, किसी का कहना ना मानना, अपने खान-पान पर ध्यान ना देना जैसी आदतें शामिल होती है जिसके द्वारा आप खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते और किसी के कहने पर भी बात नहीं मानते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से ही इस बात का ध्यान रखना होगा कि खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने अंदर से दुर्भावना और बुरी आदतों को दूर करना होगा।

गोरा (Gora) कैसे बने ?

Leave a Comment