अखिलेश यादव का मोबाइल नंबर क्या है



समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लगभग सभी जानते होंगे। क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान देश के एक कुशल राजनेता के रूप में बना ली है। वैसे तो अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी की ओर सभी जिम्मेदारियां अपना ऊपर ले ली है और उन्हें अच्छे से निभा भी रहे हैं। अखिलेश यादव एक ऐसे राजनेता हैं जो जनता की परेशानियों व शिकायतों को समझते हैं और उन्हें दूर करने का कार्य भी करते हैं।

अगर आपको भी कोई समस्या या शिकायत है जिसे आप अखिलेश यादव तक पहुंचाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको अखिलेश यादव का मोबाइल नंबर क्या है की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही हम आपको Akhilesh Yadav Mobile No, Address, Social Media Links की भी जानकारी देंगे। जिसके माध्यम से आप आसानी से अखिलेश यादव से संपर्क कर सकते हैं और उन तक अपनी परेशानी व शिकायत पहुचा सकते हैं।

सफल व कुशल नेता (पॉलिटिशियन) कैसे बने ?

कौन हैं अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के जानेमाने राजनेता मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 में इटावा के सैफई में हुआ था। अखिलेश यादव 2012 मे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इन्होंने 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। राजनीति के इतिहास में यह अबतक के सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले व्यक्ति है। वर्तमान समय में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है। इनकी धर्मपत्नी का नाम डिंपल यादव है और इन दोनों के एक बेटा और दो बेटियां है।

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां

  • इन्होंने यूपी में 100 पुलिस सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन और 108 एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
  • इनके मुख्यमंत्री काल में इनकी सरकार की बुनियादी ढांचागत उपलब्धियां की परियोजना में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम, जनेश्वरी मिश्र पार्क (जो एशिया का सबसे बड़ा पार्क है), जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, आईटी शहर, लखनऊ बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस शामिल है।
  • अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में इन्होंने विद्युत क्षेत्र के विकास, पुलिस बल के आधुनिकरण, किसान बाजारों और मंडियों की स्थापना पर बहुत अधिक जोर दिया।  साथ ही लोहिया आवास योजना, कन्या विद्या धन, किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, पेंशन योजना और बेरोजगारी भत्ता आवंटन सहित कई सामाजिक व कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।
  • 2012-2015 के बीच अखिलेश यादव की सरकार ने 10वी और 12वी पास करने वाले छात्राओं को फ्री में लैपटॉप भी दिए। लगभग 15 लाख से भी अधिक छात्राओं को यह लैपटॉप दिए गए थे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत कैसे करें

अखिलेश यादव का मोबाइल नंबर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क करना इतना आसान नहीं है। कोई भी अखिलेश यादव से डायरेक्ट संपर्क नहीं कर सकता है। आप केवल उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या व शिकायत बता सकते हैं। उनके कार्यालय से संपर्क करने वाले नंबर हमने नीचे आपको प्रदान किए हैं जो किस प्रकार है।

Akhilesh Yadav Contact No0522-2986802
Akhilesh Yadav Office No(011)-23386842
Akhilesh Yadav Whatsapp NoNot Available

अखिलेश यादव के ऑफिस का पता

Akhilesh Yadav Office Adress (लख़नऊ के कार्यालय का पता)19, Vikramaditya Marg, Lucknow Call Center Number : 0522-2217020 : (0522)-2235454
Samajhvadi Party Office Adress
(दिल्ली के कार्यालय का पता)
Samajwadi Party 18 Copernicus Lane, New Delhi : (011)-23386842

अखिलेश यादव सोशल मीडिया लिंक्स

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि यह युग सोशल मीडिया का योग है। तो इसलिए हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव है। ऐसे ही अखिलेश यादव भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक्टिव है। आप इनसे यहां भी संपर्क कर सकते हैं।

Akhilesh Yadav Facebook accountClick Here
Akhilesh Yadav Instagram idClick Here
Akhilesh Yadav Twitter accountClick Here

अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर

  • सन् 2000 में अखिलेश यादव पहली बार कन्नौज से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद इन्होंने लगातार अच्छे वोटों से दो बार लोकसभा चुनाव जीता।
  • इन्होंने 2000 से 2001 तक नैतिकता समिति के सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।
  • यह 2002 से 2004 तक पर्यावरण और वन समिति और विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति के भी सदस्य रहे।
  • वर्ष 2004 में यह दूसरे कार्यकाल के लिए 14वी लोकसभा सदस्यों के रूप में चुने गए थे।
  • यह वर्ष 2004 से 2009 तक शहरी विकास समिति, अनुमान समिति, विभिन्न विभागों के लिए कंप्यूटर के प्रावधान संबंधी समिति सहित विभिन्न समितियों की सदस्य इसलिए रह चुके हैं।
  • 2009 में यह 15 वे लोकसभा के सदस्य बने और यह तीसरी बार फिर से निर्वाचित हुए।
  • इन्होंने 2009 से 2012 तक पर्यावरण और वन समिति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समिति और 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर जेपीसी के सदस्यता भी संभाली है।
  • इसके बाद 10 मार्च 2012 को इन्हें उत्तर प्रदेश में समाजवादी का नेता नियुक्त किया गया।
  • जिसके बाद 15 मार्च 2012 को यह उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
  • अखिलेश यादव ने मई 2012 में अपनी पार्टी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कन्नौज संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था।
  • देश के 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार गठबंधन सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी इसलिए उन्होंने 11 मार्च को राज्यपाल रामनायक को अपना इस्तीफा सौप दिया।
  • फिर 2019 में इन्हें आजमगढ़ लोकसभा से संसद सदस्य के रूप में चुना गया।
  • देश के 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव जीत। जिसके बाद इन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

प्रियंका गांधी का मोबाइल नंबर क्या है

Akhilesh Yadav Mobile Number से जुड़े प्रश्नोत्तर

अखिलेश यादव कौन है?

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं और यह वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष है।

अखिलेश यादव का बेटा कौन है?

अखिलेश यादव के बेटे का नाम अर्जुन यादव है।

अखिलेश यादव के कितने भाई हैं?

अखिलेश यादव का एक भाई है जिसका नाम प्रतीक यादव है। यह अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।

Akhilesh Yadav यूपी के मुख्यमंत्री कब बने थे?

15 मार्च 2012 को अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए थे।

Leave a Comment