Ayodhya Ram Mandir Darshan Booking



जैसे कि सभी भारतवासी जानते हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। जिसके बाद 23 जनवरी से आम श्रद्धालु भी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। भगवान राम की 5 साल की बाल रूप मूर्ति देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। अगर आप भी अयोध्या राम मंदिर जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं और आरती मे शामिल होना चाहते है। तो इसके लिए आपको Ayodhya  Ram Mandir Darshan Booking करनी होगी जो आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हो।

इस लेख में हम आपको अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे। ताकि आप आसानी से अपनी और अपने परिवार के लिए बुकिंग करके अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर सके और आरती में शामिल हो सके।

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची हिंदी में

Ayodhya  Ram Mandir Darshan Booking 2024

22 जनवरी के दिन राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल थी। जिसके बाद अब आम श्रद्धालुओं के लिए 23 जनवरी 2024 से अयोध्या राम मंदिर को खोल दिया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। जिसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर के समय ढाई घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

लेकिन अयोध्या राम मंदिर के दर्शन व आरती वही लोग कर सकते हैं जिनके पास “दर्शन व आरती पास” होगा। दर्शन व आरती में भाग लेने के लिए भक्त ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से मंदिर पास प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के लिए और आरती में भाग लेने के लिए पास की सुविधा को निशुल्क रखा गया है।

आरती का समय

भगवान राम की रोज तीन बार आरती होगी। पहली आरती 6:30 बजे पर होगी जिसे श्रृंगार या जागरण आरती कहा जाएगा। फिर दोपहर में 12:00 बजे भोग आरती की जाएगी और शाम 7:30 बजे संध्या आरती की जाएगी।

1श्रृंगार या जागरण आरतीसुबह  6:30 बजे
2भोग आरतीदोपहर 12:00 बजे
3संध्या आरतीशाम 7:30 बजे

अयोध्या राम मंदिर दर्शन बुकिंग 2024 से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • 10 साल से कम आयु के बच्चों के लिए पास की जरूरत नहीं होगी।
  • अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए आपको कोई एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड को अपने पास रखना होगा।
  • दर्शन से 24 घंटे पहले आपको SMS के माध्यम से दर्शन की सूचना दी जाएगी।
  • आप दर्शन के ठीक 24 घंटे पहले अपने पास को कैंसिल कर सकते हैं।
  • अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करने के लिए पारम्परिक परिधान (कपड़े) पहनना होगा जैसे कि आदमियों को धोती- कुर्ता या कुर्ता- पजाना पहनना होगा। महिलाओँ को साड़ी या फिर पंजाबी सूट सलवार दुपट्टे के साथ पहनना होगा, तभी आपको मंदिर में प्रवेश दिया जायेगा।

Ayodhya  Ram Mandir Darshan Booking के लिए जरुरी दस्तावेज

भगवान विष्णु के अवतार कितने हैं ?

अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? (Ayodhya Ram Mandir Darshan Registration)

वह सभी राम भक्त जो अयोध्या राम मंदिर दर्शन के पास के लिए ऑनलाइन बुकिंग करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले भक्तों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

2. फिर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन करें और आपके पंजीकरण के लिए एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें।

3. एक बार लॉगइन करने के बाद आरती या दर्शन के लिए अपना पसंदीदा समय स्लॉट का चयन करें।

4. इसके बाद आप ‘माई प्रोफाइल’ अनुभाग पर जाएं और अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

5. अब आप अपना पास बुक करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

Note- मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले मंदिर काउंटर पर अपनी ऑनलाइन बुकिंग दिखाकर पास जरूर लें लें।

अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए ऑफलाइन पास कैसे मिलेगा?

राम भक्तों के लिए अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से निशुल्क पास की सुविधा उपलब्ध है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि भक्तजन अपना कोई भी वैध सरकारी आईडी प्रूफ दिखाकर श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय से ऑफलाइन पास प्राप्त कर सकते हैं।

भगवत गीता श्लोक अर्थ

Leave a Comment