बीटेक (B.Tech) क्या है?



इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के लिए बीटेक (B.Tech) करना अतिआवश्यक है, इंजीनियरिंग में बहुत सी ट्रेड है, आप अपनी इच्छा के अनुसार अपनी ट्रेड चुन सकते है | यह आप बारहवीं के बाद आसानी से कर पाएंगे है, इंजीनियरिंग का क्षेत्र चुनौतियों भरा है, यदि आप चुनौतियों के साथ खेलना पसंद करते है, तो यह क्षेत्र आप के लिए बहुत ही उत्तम है |

बीटेक (B.Tech) एक स्नातक स्तर की डिग्री है | इसको सफलता पूर्वक करने के बाद आप प्राइवेट और सरकारी संस्थाओं में इंजीनियर के पद के लिए आवेदन कर सकते है |

आईटीआई (ITI) कोर्स क्या है?

एआईसीटीई क्या है (WHAT IS AICTE)?

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एआईसीटीई (AICTE) के द्वारा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक की उपादि दी जाती है, यह संस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज को मान्यता प्रदान करता है और प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रम के प्रति उत्तरदायी है | एआईसीटीई (AICTE) का गठन कई देशों में संचालित संस्थान के तर्ज पर किया गया है |

बीटेक क्या है (WHAT IS B.TECH)?

बीटेक (B.Tech) कोर्स का निर्माण कौशल-उन्मुख पाठ्यक्रम के रूप में किया गया है | जिससे छात्र अधिक से अधिक प्रैक्टिकल करके अपने क्षेत्र में पारंगत हो सके | यह चार वर्षीय कोर्स है, भारत के अतिरिक्त यह डिग्री कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस, आयरलैंड गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अन्य देशों में भी प्रदान की जाती है | भारत और अन्य देशों में प्रदान की जाने वाली डिग्री की मान्यता समकक्ष है |

बीटेक का फुल फॉर्म क्या है (FULL FORM)?

बीटेक (B.Tech) का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (Bachelor of Technology) है |

बीटेक (B.TECH) कोर्स का क्षेत्र

इंजीनियर का क्षेत्र बहुत ही विस्तृत है, इसमें बहुत से ट्रेड आते है, जिसमें की प्रमुख इस प्रकार से है-

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग |
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
  • रासायनिक अभियांत्रिकी |
  • अंतरिक्ष इंजीनियरिंग |
  • असैनिक अभियंत्रण |
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
  • सिरेमिक इंजीनियरिंग |
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग |
  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग |
  • धातुकर्म इंजीनियरिंग |
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग |
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |

बीटेक कोर्स की अवधि (Duration)

बीटेक कोर्स की समय अवधि तीन से चार वर्ष की होती है, अधिकांश ट्रेड चार वर्षीय है |

प्रवेश परीक्षा (ENTRANCE EXAMINATIONS)

भारत में बीटेक को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) के द्वारा नियंत्रित किया जाता है, इसकी प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर / राज्य-स्तरीय / संस्थान-स्तरीय पर कराई जाती है | भारत में प्रमुख प्रवेश परीक्षा इस प्रकार है-

  • JEE Main.
  • JEE Advanced.
  • VITEEE.
  • MHTCET.
  • TS EAMCET.
  • UPSEE.

JEE MAIN क्या है (WHAT IS JEE MAIN)?

JEE Main का फुल फॉर्म Joint Entrance Examination है | इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency (NTA) के द्वारा कराया जाता है, यह परीक्षा एक वर्ष में दो बार करायी जाती है |

  • Paper 1 B.Tech: Online
  • Paper 2 B.Arch: Online & Offline

JEE ADVANCED क्या है (WHAT IS JEE ADVANCED)?

JEE Advanced एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जोकि साल में एक बार जोनल आईआईटी के Joint Admission Board (JAB) के द्वारा आयोजित की जाती है | इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

VITEEE क्या है ?

VITEEE का फुल फॉर्म (Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Exam) है | यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, इसका आयोजन वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा किया जाता है | यह वर्ष में एक बार आयोजित होती है | इस परीक्षा में भाग लेकर भी आप बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

MHTCET क्या है?

यह परीक्षा महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नाम से जानी जाती है, यह महाराष्ट्र की एक राज्य स्तर की परीक्षा है, इस परीक्षा को 2013 में समाप्त कर दिया गया था | वर्तमान समय में यह वर्ष 2018 से संचालित हो गयी है | आप इसके माध्यम से बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

आईआईटी जैम (IIT JAM) क्या होता है?

TS EAMCET क्या है ?

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन के द्वारा जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हैदराबाद की तरफ से  इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है | यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है | आप इसके माध्यम से भी बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

UPSEE क्या है (WHAT IS UPSEE) ?

UPSEE का फुल फॉर्म Uttar Pradesh State Entrance Examination है | इस परीक्षा का आयोजन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा आयोजित की जाती है, इस परीक्षा के द्वारा आप उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

इस प्रकार से कई राज्यों द्वारा राज्य स्तरीय संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा का आयोजन किया जाता है, आप अपने राज्य के अनुसार इन परीक्षाओं में शामिल होकर बीटेक में प्रवेश प्राप्त कर सकते है |

योग्यता (QUALIFICATION)

बीटेक में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्र को इंटरमीडियट मैथ, फिजिक्स, कमेस्ट्री विषयों के साथ अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है |

बीटेक फ़ीस (B.TECH FEES)

बीटेक के सभी कोर्सेज की फीस लगभग 80 हजार रुपये प्रति वर्ष होती है | प्राइवेट कॉलेज में यह फीस 1 लाख से 1.5 लाख रुपये के बीच में होती है, यह फीस केवल एक वर्ष की है |

बीटेक की तैयारी (PREPARATION)

बीटेक में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा की अच्छी तैयारी करनी होगी इसके लिए आप इस प्रकार के टिप्स यूज कर सकते है-

ओल्ड पेपर को हल करे (OLD PAPER)

परीक्षा की अच्छी तैयारी करने के लिए आपको उसके पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए | इससे आपको परीक्षा के प्रश्नों के विषय में सही जानकारी मिल जाएगी | यह आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जायेंगे | आप मार्केट से बुक के माध्यम से भी यह प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते है |

सही योजना बनाये (PLAN)

प्रवेश परीक्षा से पहले आपको एक सही योजना बनानी होगी | जिससे आप अपने अनुकूल तैयारी कर सके | योजना में आप मुख्य- मुख्य टॉपिक की अलग एक लिस्ट बना सकते है, इस लिस्ट में अभी तक की सबसे अधिक पूछे जाने वाले टॉपिकों को शामिल करे |

टाइम मैनेजमेंट (TIME MANAGEMENT)

परीक्षा में सफल होने के लिए आपको टाइम मैनेजमेंट सीखना होगा | आपको व्यर्थ का समय सोशल मीडिया पर व्यतीत नहीं करना चाहिए | अपने अनुकूल एक टाइम टेबल बनाये उसी के अनुरूप तैयारी शुरू करे |

कमजोर विषय (WEAK SUBJECT)

आपको अपने कमजोर विषयों का सही से पता लगाना होगा | इसके बाद आपको इनमें सबसे अधिक समय देना होगा | जिससे आप परीक्षा के स्तर तक की तैयारी आसानी से कर सके | आप इनका अधिक से अधिक अभ्यास करे | इस प्रकार से आप तैयारी करके प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है |

बीसीए (BCA) कोर्स क्या है