Bihar Apna Khata



बिहार राज्य में जमीन से संबंधित जानकारियों को घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए बिहार अपना खाता पोर्टल की शुरुआत राजस्व एवं भूमि सुधार डिपार्टमेंट के द्वारा की गई है। अगर कोई व्यक्ति बिहार राज्य में किसी भी प्रकार की जमीन की जानकारी ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन के जरिए प्राप्त करना चाहता है अथवा देखना चाहता है, तो वह बिहार अपना खाता पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करके ऐसा कर सकता है।

इस आर्टिकल में आपको बिहार अपना खाता पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी हम आज दे रहे हैं, ताकि आप भी यह आसानी से सीख जाए कि कैसे इस पोर्टल के जरिए आप जमीन की जानकारी को ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

बिहार आय जाति निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे

बिहार अपना खाता पोर्टल 2022

Table of Contents

बिहार अपना खाता पोर्टल को विजिट करके आप भूलेख बिहार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप जमाबंदी नकल निकाल सकते हैं, साथ ही आप भूमि अभिलेख के रिकॉर्ड को भी देख सकते हैं। बता दें कि बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार डिपार्टमेंट ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के साथ मिलकर के लैंड रिकॉर्ड बिहार भूलेख तैयार किया है।

इसमें जो भी जानकारियां डाली गई है, उन्हें लिखित तौर पर डाला गया है। इस पोर्टल पर आपको बिहार के लगभग तमाम जिले के भूलेख को देखने का मौका मिलता है और आसानी से आप सर्च प्रक्रिया अपनाकर के अपने जिले की भूमि की इंफॉर्मेशन को निकाल सकते हैं। पोर्टल की मुख्य बात यह है कि आप पोर्टल से भूलेख को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार अपना खाता पोर्टल 2022 हाईलाइट

राज्य:     बिहार
योजना:   बिहार अपना खाता |
विभाग:     राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
मोड:     ऑनलाइन |
साल: 2022  
उद्देश्य:     जमीन की जानकारी प्राप्त करवाना |
लाभार्थी:बिहार निवासी |
ऑफिसियल वेबसाइट:  biharbhumi.bihar.gov.in, lrc.bih.nic.in

बिहार अपना खाता पोर्टल उद्देश्य और लाभ

  • बिहार राज्य में रहने वाले लोग अपनी जमीन की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देख सकेंगे।
  • ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने की वजह से उन्हें गवर्नमेंट ऑफिस में होने वाली समय की बर्बादी से निजात मिलेगा।
  • इस ऑनलाइन पोर्टल को घर बैठे स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
  • पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ ऐसे ही लोग कर सकेंगे जिनके पास अपनी खुद की जमीन है।
  • पोर्टल के जरिए जमीन की जानकारी प्राप्त होने की वजह से व्यक्ति के पैसे की भी बचत होगी और समय की भी बचत होगी।
  • पोर्टल में व्यक्ति को अपनी जमीन से संबंधित सारी जानकारी देखने को मिलेगी। इससे कोई उसकी जमीन पर गलत तरीके से कब्जा नहीं कर पाएगा।
  • पोर्टल पर व्यक्ति को जमाबंदी भूलेख को डाउनलोड करने या फिर प्रिंट करने की सुविधा भी मिलेगी।
  • व्यक्ति जमा नंबर और खसरा नंबर को डाल कर के अपनी जमीन की खतौनी भी निकाल सकता है।

बिहार अपना खाता लैंड रिकॉर्ड जांच की प्रक्रिया

  • लैंड रिकॉर्ड की जांच करने के लिए नीचे आपको वेबसाइट का लिंक दिया गया है, उस लिंक पर क्लिक करके आपको वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • विजिट वेबसाइट: http://land.bihar.gov.in/
  • होम पेज पर पहुंचने के पश्चात “अपना खाता देखें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नक्शा आएगा। इस नक्शे में से आपको अपने जिला और उसके बाद शहर के नाम को चुन लेना है।
  • अब आपको सभी जोन स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • अब आपको जॉन के अंदर मौजा, कुल खाताधारी, कुल खाता और कुल खसरा की जानकारी दिखाई देगी।
  • अब आपको zone का सिलेक्शन कर लेना है। ऐसा करने पर जॉन के अंदर की सारी इनफार्मेशन आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब आप नीचे दिए गए ऑप्शन का सिलेक्शन करके अपना खाता देख सकेंगे, वह ऑप्शन इस प्रकार है।
  • मोजा के समस्त खातों को नामनुसार देखें |
  • मोजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें |
  • खाता संख्या से देखें |
  • खेसरा संख्या से देखें |
  • खाताधारी के नाम से देखें |
  • ऊपर दिए गए किसी भी ऑप्शन का सिलेक्शन करने के बाद आपको “खाता खोजें” बटन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर आपका नाम, खाता नंबर और अन्य जानकारी आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको “अधिकार अभिलेख” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपके खाते से रिलेटेड सभी प्रकार की इंफॉर्मेशन आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  • बिहार अपना खाता भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?
  • भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके आपको बिहार भूमि नक्शा की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
  • विजिट वेबसाइट:http://bhunaksha.bihar.gov.in/
  • होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको निर्धारित जगह में डिस्ट्रिक्ट, सबडिवीजन, सर्कल, मौजा, टाइप, सीट जैसी इंफॉर्मेशन को डालना है।
  • अब आपको अपने प्लॉट संख्या का सिलेक्शन करके मैप रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जमीन का नक्शा आ जाएगा।

बिहार अपना खाता रजिस्ट्रेशन 2022

  • बिहार अपना खाता रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको बिहार अपना खाता की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर लेना है।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको “रजिस्ट्रेशन” वाली बटन को ढूंढना है और उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप को निर्धारित जगह में अपने ईमेल डालनी है और साथ ही आपको एक बढ़िया सा पासवर्ड भी बना लेना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड को डालना है और उसके बाद “लॉगइन/रजिस्टर” बटन पर क्लिक करना है।
  • अगर ओटीपी वेरिफिकेशन करने के लिए कहा जाता है तो आपको वह भी कर लेना।

बिहार अपना खाता में ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज / एवं एल.पी.सी आवेदन हेतु प्रक्रिया

  • ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज करने के लिए अथवा एलपीसी अप्लाई करने के लिए आपको बिहार भूमि की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है, जिसका लिंक आपको आर्टिकल में दिया जा चुका है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको “ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें/ ऑनलाइन एलपीसी आवेदन करें” वाले ऑप्शन को दबाना है ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो पेज आया है, उसमें रजिस्ट्रेशन के लिंक पर आप को क्लिक करना है। ऐसा करने पर फिर से एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा, जिसमें आपको अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल, पासवर्ड, एड्रेस, ग्राम, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट, पिन कोड जैसी चीजों को डालना है।
  • अब आपको “सबमिट” बटन पर क्लिक करनी है।
  • बस इतनी प्रक्रिया करने पर आपका काम हो जाता है।

भूमि की दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति को कैसे देखें?

  • जमीन की दाखिल खारिज के एप्लीकेशन के स्टेटस को जानने के लिए आपको बिहार भूमि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।
  • विजिट वेबसाइट: http://biharbhumi.bihar.gov.in/
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको “दाखिल खारिज आवेदन स्थिति” वाले ऑप्शन को ढूंढना है और प्राप्त होने पर उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। इसमें आपको जिला, आंचल और वित्तीय वर्ष का सिलेक्शन करना है और तत्पश्चात आपको केस नंबर से डीड नंबर से खोजने का ऑप्शन मिलेगा। आपको उपयुक्त ऑप्शन का सिलेक्शन करके नंबर को डाल देना है।
  • अब “सर्च” बटन पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर दाखिल खारिज के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

बिहार में कुल कितने जिले है

भूमि,जमाबंदी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है। इस वेबसाइट का लिंक आपको नीचे दिया गया है।
  • विजिट वेबसाइट: lrc.bih.nic.in
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के पश्चात आपको “जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण” का ऑप्शन प्राप्त होगा। इसी पर आपको क्लिक करना है।
  • अब जो पेज आपकी स्क्रीन पर आया है, उसमें जिला, आंचल नाम, हल्का नाम, मौजा नाम, खाता नंबर और खेसरा संख्या को आप को भर देना है।
  • अब “रजिस्टर 2” ऑप्शन को दबाए।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स आ जाएगी।

भूमि का ब्यौरा ,खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?

  • इसके लिए अपना खाता पोर्टल के होम पेज पर चले जाएं।
  • अब “जमाबंदी पंजी देखे” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर नक्शा आएगा, उस नक्शे में से आपको अपने जिले का सिलेक्शन करने के पश्चात नक्शे में दी गई जानकारी पर क्लिक कर देना है।
  • अब एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा। इसमें जिला का नाम,हल्का नंबर, अंचल नाम, मैजा नंबर, पृष्ट संख्या इत्यादि जानकारियों को भरना है।
  • आप जमीन की इंफॉर्मेशन नीचे दिए हुए तरीके से देख सकते हैं।
  • प्लाट नंबर से खोजे |
  • समस्त पंजी 2 को नाम के अनुशार देखें |
  • भाग बर्तमान |
  • रैयत नाम से खोजे |
  • खाता नंबर से खोजे |
  • जमाबंदी संख्या से खोजे |
  • ऊपर दिए गए किसी भी तरीके का सिलेक्शन करने के पश्चात “सर्च” बटन दबाएं।
  • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ चुका है।

लैंड ट्रिब्यूनल (भूमि न्यायाधिकरण) टोकन स्टेटस कैसे देखें?

  • लैंड ट्रिब्यूनल के टोकन स्टेटस की इंफॉर्मेशन प्राप्त करने हेतु बिहार अपना खाता पोर्टल के होम पेज पर चले जाएं और उसके पश्चात “लैंड ट्रिब्यूनल” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर जहां पर “टोकन स्टेटस” लिखा हुआ है, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको टोकन नंबर को निर्धारित जगह में डालना है और “सर्च” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको टोकन नंबर स्टेटस दिखाई देगा |

आर्डर एंड जजमेंट जानने की प्रक्रिया

  • इसकी जानकारी प्राप्त करने हेतु अपना खाता पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के पश्चात “लैंड ट्रिब्यूनल” ऑप्शन को दबाए।
  • अब स्क्रीन पर आए हुए पेज में “ऑर्डर एंड जजमेंट” ऑप्शन को दबाए।
  • अब स्क्रीन पर आए हुए नए पेज में व्यू टाइप,नेचर ऑफ केस, केस नंबर और साल की इंफॉर्मेशन डालें तत्पश्चात “View details” ऑप्शन को दबाए।
  • अब ऑर्डर एंड जजमेंट का स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ गया है।

बिहार अपना खाता भूमि न्यायाधिकरण हेतु केस स्टेटस कैसे देखे?

  • बिहार अपना खाता पोर्टल पर चले जाएं।
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद “लैंड ट्रिब्यूनल” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब “केस स्टेटस” ऑप्शन को दबाए।
  • अब नेचर ऑफ़ केस, केस नंबर,और साल
  • इत्यादि जानकारियों का भर दे।
  • इतना करने पर लैंड ट्रिब्यूनल केस स्टेटस की इनफार्मेशन आ जाएगी।

बिहार अपना खाता रिपोर्ट देखने हेतु लॉगिन प्रक्रिया

  • रिपोर्ट देखने के लिए लॉग इन करने के लिए आपको बिहार अपना खाता पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है और उसके बाद लॉगिन ऑप्शन को ढूंढ कर के उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको टोटल चार ऑप्शन मिलेंगे, जैसे की दाखिल खारिज, डाटा एंट्री/अपलोड इवेंट, रिपोर्ट, रजिस्टर टू अघतन इन चारों ऑप्शन में से आपको “रिपोर्ट” ऑप्शन को दबाना है।
  • अब आपको लॉग इन करने हेतु कुछ जानकारियों को भरना है जैसे कि जिला का नाम, आंचल नाम, उपयोगिता नाम, शब्दकूट, सुरक्षा कोड, एक्शन इत्यादि।
  • अब आपको “प्रवेश करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इतनी प्रोसेस कंप्लीट होते ही लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

बिहार DCLR कोर्ट केस कॉज लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएं।
  • होम पेज पर पहुंचने के पश्चात “डीसीएलआर” ऑप्शन को ढूंढे और प्राप्त होने पर क्लिक कर दें।
  • अब नए पेज में आपको “कॉज लिस्ट” ऑप्शन को दबाना है।
  • अब नेचर ऑफ केस, डिस्ट्रिक्ट, डीसीएलआर कोर्ट नेम, डेट इत्यादि को निर्धारित जगह में डाले तत्पश्चात “सी कॉज लिस्ट” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • बस इतना करते ही आपका काम हो जाता है।

बिहार भूलेख मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • बिहार भूलेख मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने हेतु गूगल प्ले स्टोर को खोलें।
  • अब सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके बिहार भूलेख एप टाइप करें और सर्च कर दे।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बिहार भूलेख मोबाइल एप आ गई होगी।
  • अब install बटन को दबाकर के इसे इंस्टॉल कर लें और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करके इस पर अपना अकाउंट बना ले।

भारत के राज्य और राजधानी की सूची

बिहार भूलेख सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर,ईमेल ID एवं एड्रेस

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर     1800-345-6215
ईमेल ID      revenuebihar@gmail.com
एड्रेस   Revenue and Land Reform Dept. Old Secretariat, Bailey Road, Patna – 8000015  

ऑनलाइन लगान कैसे जमा करें ?

  • ऑनलाइन लगान जमा करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचे।
  • अब “भू लगान” लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब अगली स्क्रीन पर आपको “ऑनलाइन भुगतान करें” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक प्रपत्र प्राप्त होगा, जिसमें जो इंफॉर्मेशन मांगी गई है, उसे डालने के बाद “खोजे” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको “भुगतान करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब भुगतान से संबंधित जानकारी को भरने के बाद  Pay now ऑप्शन पर क्लिक करें और पेमेंट कर दें।

शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया

  • शिकायत दर्ज करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर जाने के पश्चात “पब्लिक ग्रीवेंस” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पेज आएगा, जिसमें “नया परिवाद दर्ज करें” ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  • अब निर्धारित जगह में फोन नंबर डालने के बाद आपको “जेनरेट ओटीपी” ऑप्शन को दबाना है।
  • अब जो ओटीपी आपको अपने फोन नंबर पर मिला है, उसे आपको ओटीपी बॉक्स में डालना है और “सबमिट” बटन दबानी है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर शिकायत संबंधी प्रपत्र आ जाएगा। इसमें जो जानकारी मांगी जा रही है, उसे भरने के बाद आपको शिकायत भी लिखनी है और “सबमिट” बटन दबानी है।
  • अब आपकी शिकायत दर्ज हो चुकी है।

भारत के शहरों की सूची

Leave a Comment