कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने



आज के टेक्नोलॉजी युग में हम अपने लगभग कार्य कंप्यूटर और लैपटॉप की सहायता से घर बैठे ही कर लेते है | ऐसे में हमारे लिए कंप्यूटर के बारे में अच्छी जानकारी होना आवश्यक है | यहाँ तक कि सरकार द्वारासभी शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर दी गयी है | आज कंप्यूटर से सम्बंधित अनेक प्रकार के कोर्स सरकारी तथा प्राइवेट शिक्षण संस्थानों द्वारा करवाए जाते है,जिसे अपनी आवश्यकतानुसार किया जा सकता है |

इस कंप्यूटर युग में प्रत्येक व्यक्ति दूसरे से आगे निकलना चाहता है ,अर्थात प्रत्येक व्यक्ति  कंप्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहता है, और यह आवश्यक है, क्योंकि अगर आपको प्रोफेशनल बनना है तो, कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है, यदि आप भी एक कम्प्यूटर एक्सपर्ट बनना चाहते है, तो आईये जानते है कंप्यूटर एक्सपर्ट (Computer Expert) कैसे बने ? 

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स क्या होता है

कंप्यूटर एक्सपर्ट किस प्रकार बने (Computer Expertkaise Bane)

चूँकि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान सबसे अधिक है, और आपका कंप्यूटर में एक्सपर्ट बनना इस बात पर निर्भर करता है कि, आपको कंप्यूटर के क्षेत्र में कितनी रूचि है, साथ ही कम्प्यूटर सीखनें में आप प्रतिदिन कितना समय देते है | कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने में समय अधिक भी लग सकता है | हालाँकि विभिन्न संस्थानों द्वारा कराये जानें वाले कोर्स की अवधि निश्चित होती है | इन पाठ्यक्रमो में डिप्लोमा कोर्सेज़ भी होते है ,जिन्हें 10वीं या 12वीं के बाद  किया जा सकता है |

कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर कैसे बनें

सबसे पहले कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त करे (Computer Basic Knowledge)

कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए सबसे पहले आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्राप्त करना  आवश्यक है | जैसे- कंप्यूटर ओं कैसे करते है और इसे शट-डाउन कैसे करते है, कंप्यूटर में रैम क्या होती है,पासवर्ड का प्रयोग कैसे किया जाता है आदि |  शुरुआत में वर्ल्ड ,पेंट ,एक्सेल पर कार्य करना सीखे और हार्डवेयर के बारे जानकारी प्राप्त करें | इन सभी के बारें आप अच्छी जानकारी प्राप्त करे यदि आपको कोई समस्या आ रही है, तो आप इन्टरनेट द्वारा यह सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है|

कंप्यूटर हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड चार्ट

सॉफ्टवेयर से सम्बंधित बेसिक जानकारी (Software Knowledge)

एक अच्छा कंप्यूटर एप्क्सर्ट बनने के लिए आपको ऑपरेटिंग सिस्टम चलानें के साथ ही वर्तमान में प्रयोग किये जानें वाले अनेक ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि एक कंप्यूटर एप्क्सर्ट को विंडोज जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में अच्छी जाकारी होनी चाहिए | आप इन ऑपरेटिंग सिस्टम से सम्बंधित जानकारी अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल करके प्राप्त कर सकते है | सॉफ्टवेयर की समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान में सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के विकास क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एडोबी, सोनी वेगास (MS Office, Adobe, Sony Vegas) आदि के बारे में जानकारी होना आवश्यक है |

कंप्यूटर में पासपोर्ट साइज फोटो कैसे बनाएं

हार्डवेयर की बेसिक जानकारी (Hardware Knoeledge)

कंप्यूटर एक्सपर्ट बनने के लिए आपको हार्डवेयर के बारे में जानकारी होना आवश्यक है ,जैसे  की प्रोसेसर, रैम, हार्ड ड्राइव, सॉलिड स्टेट ड्राइव, ग्राफिक्स कार्ड आदि के बारे में ज्ञान होना चाहिए | एक बार जब आप उनके बारे में सीख गए तो आप आसानी से कंप्यूटर के बारे में अधिक सीख सकते हैं ।

ऐसा करने के लिए कंप्यूटर पैनल में जाकर अपनी कंप्यूटर की प्रॉपर्टीज में जाए और वहाँ अपनी रैम चेक करिये की किस प्रकार की Ram लगी है | इसी प्रकार अपने पीसी के प्रोसेसर, हार्ड ड्राइव, डीवीडी रोम आदि की जांच के के बारे में विशेष रूप से जानने की कोशिश करे | इन सब जानकारी कोप्रयोग में लाएं और  स्वयं से हार्डवेयर में प्रैक्टिस करें इससे आपको और जानकारी प्राप्त होगी |

डाटा एंट्री ऑपरेटर (DATA ENTRY OPERATOR) क्या है

प्रोग्रामिंग व अन्य कम्प्यूटर भाषाओंकी जानकारी (Programming & Computer Language)

कंप्यूटर Language की अच्छी जानकारी प्राप्त कर आप अपने कंप्यूटर स्किल्स को और भी बेहतर बना सकते है, क्योंकि हर कंप्यूटर एक्सपर्ट प्रोग्रामिंग के अन्तर्गत वेब को डेवलप के लिए  कंप्यूटर भाषाओं को जानता है | यहाँ तक की हैकिंग जैसी गतिविधियां करने हेतु कोडिंग की आवश्यकता होती है,इसलिए कम्प्यूटर में विशेष कार्य करने हेतु आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज का ज्ञान होना आवश्यक है|

डेटा साइंस क्या है

एक अध्यापक के रूप में इंटरनेट का प्रयोग करे (Internet Uses)

आज इन्टरनेट लगभग सभी क्षेत्रो से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध है, जो हमे आसानी से प्राप्त हो जाती है |  जब भी आप फ्री हों तो ग्राफिक्स कार्ड, नवीनतम सॉफ्टवेयर, इंटरनेट पर नऐ प्रोडक्ट्स के बारे में ताजा खबर जैसे कुछ नए आगामी उत्पादों के बारे में खोजनें की आदत डाले | आप फेसबुक जैसे विभिन्न नेटवर्क में सम्मिलित हो सकते हैं जैसे की गूगल + या लिंक्डइन। इसी तरह, ट्विटर पर सूचियों में अपने आप को जोड़ सकते हैं और विभिन्न कंप्यूटर विशेषज्ञों को फॉलो कर उन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है |

Jio Emergency Data Plan

यहाँ पर हमने कंप्यूटर एक्सपर्ट (Computer Expert) कैसे बने इसके विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर दिया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

हैकर बनने के लिए कोर्स, फ़ीस, योग्यता