इथेनॉल (Ethanol) क्या है



एथेनॉल (Ethanol) एक तरह का प्रसिद्ध अल्कोहल है, यह एथिल अल्कोहल भी कहलाता हैं। देश की मोदी सरकार ने गन्ने के बाद अब चावल से एथेनॉल तैयार करने पर फोकस बढ़ाने की ओर तैयारी कर रहे है | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एथेनॉल का उत्पादन कर किसान अच्छा मुनाफा कमा अपनी स्थिति को और बेहतर बना सकते है | उत्तर प्रदेश के किसान जो गन्ने का उत्पादन करते है उन्हें अब चीनी मूल्य के भुगतान के लिए मीलो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, तथा किसान लोगो को भुगतान करने की स्थिति में भी होंगे |

img-1


देश के कृषि विशेषज्ञो ने इथेनॉल को गन्ने के बाद अब चावल से बनाने पर भी जोर दिया है जिसका सीधा फायदा किसानो को होगा | इससे किसानो को उसके उचित दाम प्राप्त होंगे | इस पोस्ट में इथेनॉल (Ethanol) क्या है, इथेनॉल कैसे बनाया जाता है, इथेनॉल के उपयोग व जानकारी आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है |

कृषि यंत्र पर सब्सिडी कैसे प्राप्त करें ?

इथेनॉल क्या है (What is Ethanol)

यह एक तरह का अल्कोहल होता है, जिसका इस्तेमाल पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह कर सकते है | वैसे तो एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने की फसल से उत्पादित होता है, किन्तु शर्करा वाली विभिन्न प्रकार की फसलों से भी इसे तैयार कर सकते है | इसके प्रयोग से 35 फीसदी कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होता है | इसके अतिरिक्त यह कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड के अलावा एथेनॉल हाइड्रोकार्बन के उत्सर्जन को भी कम करता है | एथेनॉल में 35 फीसदी ऑक्सीजन उपस्थित होती है | एथेनॉल फ्यूल के प्रयोग से नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आती है |



गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखे?

इथेनॉल का निर्माण (Manufacture of Ethanol)

यह एक तरह का अल्कोहल होता है जिसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल करते है | सामान्य तौर पर एथेनॉल को गन्ने की फसल से उत्पादित किया जाता है किन्तु लम्बी शर्करा वाली फसलों से भी इसे तैयार कर सकते है | इसकी खेती से पर्यावरण को भी फ़ायदा होता है, तथा भारतीय स्वरुप से इथेनॉल ऊर्जा का अटूट स्त्रोत है क्योकि भारत में गन्ने की फसल की कभी कमी नहीं हो सकती |

अपनी जमीन कैसे देखे ?

इथेनॉल का उपयोग (Use of Ethanol)

एथिल एल्कोहल अपनी उत्कृष्ट विलेयक शक्ति के कारण अधिक उपयोगी है | इसका प्रयोग वार्निश, पालिश, दवाओं के घोल तथा निष्कर्ष, ईथर, क्लोरोफ़ार्म, कृत्रिम रंग, पारदर्शक साबुन, इत्र तथा फल की सुगंधों का निष्कर्ष और अन्य रासायनिक यौगिकों को तैयार करने में किया जाता है | इसके अतिरिक्त पीने के लिए विभिन्न मदिराओं के रूप में,घावों को धोने के लिए जीवाणुनाशक के रूप में तथा प्रयोगशाला में घोल के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है |

मरे हुए जीवो को संरक्षित रखने के लिए तथा पीने की ओषधियो में डाला जाता है |  रेआन ऐसिटेट उद्योग के लिए ऐसीटिक अम्ल की पूर्ति मैंगनीज़ पराक्साइड तथा सल्फ़्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में ऐल्कोहल का आक्सीकरण करके होती है, क्योंकि यह क्रिया शीघ्र होती है और इससे ऐसीटिक अम्ल तथा ऐसिटैल्डिहाइड प्राप्त होते हैं। स्पिरिट लैंप तथा स्टोव में और मोटर इंजनों में पेट्रोल के साथ इसको ईंधन के रूप में जलाने के प्रयोग में लाते हैं। इसके अधिक उड़नशील न होने के कारण मोटर को चलाने में कठिनाई न हो इस उद्देश्य से इसमें 25% ईथर या पेट्रोल मिलाया जाता हैं |

ई गन्ना मोबाइल एप्प, वेब पोर्टल पर आवेदन

यहाँ आपको इथेनॉल (Ethanol) से सम्बंधित जानकारी बताई गई है |  यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण

Leave a Comment