हिमाचल प्रदेश में कितने जिले है



हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है, और शिमला ही हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला है। इस राज्य का गठन 25 जनवरी 1971 को किया गया था। बता दें हिमाचल प्रदेश राज्य की राजभाषा हिंदी तथा संस्कृत है। इस लेख में हम हिमाचल प्रदेश में कितने जिले है | List of Districts in Himachal Pradesh – नाम व राजधानी (नक्शा) देखेंगे।

हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक आबादी पंडित और राजपूत समुदाय की है। इसके अलावा अन्य जातियों के लोग भी यहां पर निवास करते हैं। हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। आइए इस लेख में इस राज्य के जिलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करते है।

लद्दाख में कितने जिले हैं

हिमाचल प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

हिमाचल प्रदेश में मौजूद कुल जिलों की संख्या 12 है। इसके अलावा यहां पर 172 तहसील है और 73 उपमंडल है। हिमाचल प्रदेश में मौजूद कुल गांवों की संख्या 20652 है। हिमाचल प्रदेश को देव भूमि कहा जाता है। इस राज्य का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि इंसानों के अस्तित्व का इतिहास है।

 यहां पर बड़े पैमाने पर प्राकृतिक जंगल है जिसमें कई बहुमूल्य जड़ी बूटियां मौजूद हैं। इसीलिए यहां पर विभिन्न आयुर्वेदिक कंपनियों ने अपना प्लांट स्थापित किया हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के नाम | List of Districts in Himachal Pradesh

  1. बिलासपुर
  2. चंबा
  3. हमीरपुर
  4. काँगड़ा
  5. किन्नौर
  6. कुल्लू
  7. लाहौल-स्पीती
  8. मंडी
  9. शिमला
  10. सिरमौर
  11. सोलन
  12. ऊना

हिमाचल प्रदेश में मंडल

नीचे आपको बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के कौन से मंडल में कौन से जिले आते हैं।

मंडलजिला
कांगड़ाचंबा, कांगड़ा, ऊना  
 मंडीबिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, लाहौल और स्पिति, मंडी  
शिमलाकिन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन  

हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य और जिले

हिमाचल प्रदेश की गिनती भारत के उत्तरी भाग में मौजूद एक पर्वतीय राज्य के तौर पर होती है। जोकि केंद्र के द्वारा शासित लद्दाख, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ जैसे राज्यों के साथ जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही इस राज्य को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से भी जोड़कर देखा जाता है।

तकनीकी तौर पर हिमाचल प्रदेश राज्य के उत्तरी भाग में लद्दाख का जिला और जम्मू कश्मीर का जिला मौजूद है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व में उत्तराखंड के जिले मौजूद है, वहीं दक्षिण पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश के जिले आते हैं। जबकि दक्षिण दिशा में हरियाणा और दक्षिण पूर्व में चंडीगढ़ के जिले आते है।

हिमाचल प्रदेश का नक्शा

हिमाचल प्रदेश के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले

हिमाचल प्रदेश में सबसे पढ़े लिखे लोग हमीरपुर जिले में निवास करते हैं, क्योंकि हमीरपुर जिले की साक्षरता की दर 88.15% है। इसके पश्चात पढ़े लिखे लोगों में दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश का उना जिला आता है, यहां की साक्षरता की दर 86.53 प्रतिशत है। तीसरे स्थान पर कांगड़ा जिला आता है।

यहां की साक्षरता दर 85.67% है। चौथे स्थान पर बिलासपुर जिले का नाम आता है। बिलासपुर जिले में साक्षरता दर 86.59 प्रतिशत है। पांचवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का स्थान आता है। यहां की साक्षरता दर 83.68 प्रतिशत है। इसके पश्चात शिमला, मंडी और किन्नौर जिले का नाम आता है।

हमीरपुर88.15  
ऊना   86.53  
कांगड़ा85.67  
बिलासपुर84.59  
सोलन83.68  
शिमला83.64  
मंडी81.53  
किन्नौर  80

हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला

हिमाचल प्रदेश में साल 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना के अनुसार सबसे अधिक आबादी कांगड़ा जिले में निवास करती है। कांगड़ा जिले की कुल आबादी 1510075 है। इसके पश्चात आबादी के मामले में दूसरे नंबर पर मंडी जिला और तीसरे नंबर पर शिमला जिले का नाम आता है।

कांगड़ा:     1510075
मंडी:     999777
शिमला:     814010

असम में कितने जिले है

हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

महिलाओं और पुरुषों के लिंग अनुपात के मामले में हिमाचल प्रदेश में सबसे बढ़िया स्थान हमीरपुर जिला रखता है। हमीरपुर जिले में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1095 है।

इसके पश्चात कांगड़ा जिले का स्थान आता है जहां पर लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1012 महिलाएं हैं। तीसरे स्थान पर मंडी जिले का स्थान आता है। यहां पर लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 1007 महिलाएं हैं।

हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला

हिमाचल प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा भूमि क्षेत्रफल लाहौल और स्पीति जिले का है। यहां का भूमि क्षेत्रफल 13835 वर्ग किलोमीटर है

हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक विकास दर वाला जिला

विकास के नजरिए से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश का उना जिला सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर सोलन जिला है और तीसरे स्थान पर सिरमौर जिला है। उना जिले में विकास दर 16.26% है। वहीं सोलन जिले में विकास दर 15.93 प्रतिशत है तथा सिरमौर जिले में विकास दर 15.54 प्रतिशत है।

ऊना:         16.26%  
सोलन:     15.93%  
सिरमौर:     15.54%  

हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व हमीरपुर जिले का है। हमीरपुर में जनसंख्या घनत्व 406 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। दूसरे नंबर पर ऊना जिले का जनसंख्या घनत्व है।

उना जिले में जनसंख्या घनत्व 328 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। वहीं तीसरे स्थान पर बिलासपुर जिले का जनसंख्या घनत्व है। यहां का जनसंख्या घनत्व 327 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। इसके बाद सोलन जिले में जनसंख्या घनत्व 301 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

सिक्किम में कितने जिले हैं

हिमाचल प्रदेश में घूमने की जगह | Tourist Places in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश राज्य में दूर तक फैले हुए बहुत ही सुंदर जंगल मौजूद है। इसके अलावा यहां पर विभिन्न प्रकार की पवित्र नदियां बहती है। आप हिमाचल प्रदेश अगर घूमने जाना चाहते हैं तो नीचे दी हुई जगह को अवश्य घूमें, यकीन मानिए आपको यह जगह अवश्य पसंद आएंगी।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की गिनती उत्तर भारत के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन में होती है। शिमला शहर में मौजूद टॉय ट्रेन और मॉल रोड तथा वास्तुकला यहां पर घूमने आने वाले लोगों को काफी आकर्षित करती है। शिमला शहर विवाहित जोड़ों के फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशन में भी शामिल होता है। इसके अलावा यह जगह परिवार वालों के साथ घूमने के लिए भी बेस्ट मानी जाती है।

शिमला शहर तकरीबन 2200 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है जिसकी गिनती हमारे इंडिया के बेस्ट पर्यटन स्थल में होती है। यह शहर शानदार और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

इसके अलावा यहां पर बड़े-बड़े प्राकृतिक जंगल भी मौजूद हैं साथ ही यहां पर प्राचीन मंदिर भी मौजूद है। शिमला शहर अधिकतर ठंड ही रहता है। इसलिए आप यहां पर जब चाहे तब किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं।

शिमला शहर में घूमने लायक मुख्य जगह निम्नानुसार है।

  • जाखू हिल, शिमला |
  • कालका, शिमला |
  • सोलन, शिमला |
  • क्राइस्ट चर्च, शिमला |
  • समर हिल, शिमला |
  • चैल हिल स्टेशन, शिमला |
  • अर्की किला, शिमला |
  • नालदेहरा, शिमला |

मनाली

हिमाचल प्रदेश का मनाली इलाका पीर पंजाल और धौलाधार पर्वत माला के बर्फ से ढकी हुई है। यह भी हमारे भारत देश के पॉपुलर हिल स्टेशन में से एक है। समुद्र तल से तकरीबन 1950 मीटर की ऊंचाई पर मनाली बसा हुआ है। 

यहां पर आपको हरे-भरे जंगल दिखाई देते हैं, फूलों से लदी घास के मैदान दिखाई देते हैं। इसके अलावा खूबसूरत नदिया दिखाई देती है जिनका पानी मोती के समान चमकता रहता है।

प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आपको म्यूजियम भी घूमने को मिल जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न हिंदू देवी देवताओं के मंदिर भी घूमने को मिल जाते हैं। यहां पर आपको ट्रैकिंग करने का भी मजा प्राप्त होता है।

इसके अलावा यहां पर विभिन्न पक्षी भी आपको दिखाई देते हैं जिनकी आवाज काफी अच्छी लगती है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय जनवरी से लेकर के अप्रैल के महीने का होता है।

मनाली में आप निम्न जगहों को घूम सकते हैं।

  • पार्वती घाटी |
  • भृगु झील |
  • ओल्ड मनाली |
  • रोहतांग दर्रा |

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश का कुल्लू इलाका अपनी खास दृश्यों के लिए काफी अधिक फेमस है। यहां पर आपको देवदार के पेड़ दिखाई देते हैं। समुद्र तल से कुल्लू की ऊंचाई 1230 मीटर की है। प्रकृति को पसंद करने वाले लोगों को यहां पर अवश्य जाना चाहिए।

यहां की हरियाली और प्राचीन नदी बहुत ही खास है। सामान्य तौर पर जब पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आते हैं तो वह कुल्लू और मनाली दोनों को एक साथ घूमते हैं।

आप कुल्लू में आकर के रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग कर सकते हैं साथ ही पर्वतारोहण में भी भाग ले सकते हैं। यहां पर आप रघुनाथ मंदिर और जगन्नाथ जी देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

कुल्लू में घूमने की जगह निम्नानुसार है।

  •  याक सफारी |
  •  खीरगंगा |
  •  तीर्थन घाटी |
  • बिजली महादेव मंदिर |

FAQ

हिमाचल प्रदेश में कितने जिले हैं ?

12

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है ?

शिमला

हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी क्या है ?

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश राज्य कब बनाया गया ?

25 जनवरी 1971

मणिपुर में कितने जिले हैं

Leave a Comment