G20 क्या है



विश्व के 20 देशो के वित्त मंत्रियो तथा सेन्ट्रल बैंक के गवर्नरो के सम्मेलन समूह को G20 कहते है, जी 20 देशो के समूह में 19 देश तथा यूरोपीय संघ सम्मिलित है | यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक के द्वारा जी 20 का प्रतिनिधत्व किया जाता है |  इसमें 20 देशो के अध्यक्षों की वार्षिक बैठक होती है जिसे G-20 शिखर सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है |

इस सम्मेलन के दौरान आर्थिक संकट, आतंकवाद, मानव तस्करी आदि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाती है तथा परस्पर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग पर विचार-विमर्श करना भी इसका मुख्य उद्देश्य होता है | यदि आप भी G20 क्या है, जी 20 शिखर सम्मेलन – मुख्यालय, स्थापना, सदस्य देश की सूची, इसके इसके विषय में जानना चाहते है तो यहाँ पर पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

शीतयुद्ध (COLD WAR) किसे कहते हैं

G 20 का क्या मतलब होता है ?

G 20 Explained in Hindi: G 20 एक समूह होता है  जिसमे वित्तमंत्री तथा सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर सम्मिलित है | G20 में 20 देशों को शामिल किया गया है, तथा G20 के अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष अतिथि देशो को भी आमंत्रित करते है | इन देशो में स्पेन स्थायी अतिथि के रूप में प्रतिवर्ष शामिल किया जाता है | इस बैठक के दौरान प्रत्येक देश की वित्तीय बाजारों तथा विश्व की अर्थ व्यवस्था पर विचार-विमर्श करके आपसी सलाह बनाते है तथा इस समूह में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग जैसे आतंकवाद, मानव तस्करी,जल संकट, स्वास्थ्य, प्रवासन, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है | 

यह संगठन दुनिया के महत्वपूर्ण संगठनों के साथ काम करता है तथा यह समूह घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वित्तीय व्यापार का 75 प्रतिशत, से भी अधिक तथा विश्व का लगभग दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता हैं | विश्व के महत्वपूर्ण देशों के मध्य अनौपचारिक वार्ता और परस्पर सहयोग दृढ करने में मदद प्राप्त होती है |      

एलएसी या वास्तविक नियंत्रण रेखा क्या है

G 20 की स्थापना 

G 20 Foundation: विश्व के प्रमुख देशो के संगठन G7 ने एक नए संगठन की शुरुआत की जिसका नाम G20 रखा गया, इसकी स्थापना 25 सितम्बर 1999 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में की गयी थी, एशिया के वित्तीय संकट के बाद  वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों ने इस बैठक का आयोजन किया था, पहला शिखर सम्मेलन 2008 में 14-15 नवंबर को आयोजित किया गया था एशिया में आये वित्तीय संकट को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस सम्मेलन का आरम्भ किया था | 

तभी से प्रतिवर्ष G20 शिखर सम्मेलन  का आयोजन होने लगा था | G20 के अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष  कई अतिथि देशों को भी इस शिखर सम्मेलन की बैठक में सम्मिलित करने के लिए आमंत्रित करते है |  G20 के अध्यक्षों द्वारा 2008 के बाद से शिखर सम्मलेन की कई बार बैठके हो चुकी है |

अंतिम शिखर सम्मेलन 

G20 Summit: G20 के अंतिम शिखर सम्मलेन की बैठक जापान के ओसाका शहर में आयोजित की गयी थी, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस शिखर सम्मलेन में किया था जापान देश में पहली बार यह सम्मलेन आयोजित किया गया था, तथा ओसाका में इस सम्मेलन की अध्यक्षता शिंजो अबे द्वारा की गई थी | वर्ष 2020 में शिखर सम्मेलन की बैठक का आयोजन सऊदी अरब के रियाद शहर में 21–22 नवंबर तक आयोजित किया गया तथा इसके लिए भारत को मेजबानी करने का अवसर 2023 में प्रदान हुआ, जिसका आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में किया जा रहा है|

बैलिस्टिक मिसाइल एंड क्रूज मिसाइल

G-20 में सम्मिलित सदस्य देश 

G20 Members List: 1- रूस, 2- सऊदी अरब, 3-  दक्षिण अफ्रीका, 4- कनाडा, 5- चीन, 6- फ्रांस, 7- जर्मनी, 8- भारत, 9-इंडोनेशिया, 10- इटली, 11- जापान, 12-  कोरिया गणराज्य, 13- मैक्सिको, 14- अर्जेंटीना, 15- ऑस्ट्रेलिया, 16- ब्राजील, 17-  तुर्की, 18- यूनाइटेड किंगडम, 19-  संयुक्त राज्य अमेरिका, और 20-  यूरोपीय संघ इसके पूर्ण रूप से सदस्य देश है | प्रत्येक वर्ष किस देश को G20 की अध्यक्षता प्रदान की जाएगी यह एक प्रणाली के तहत तय किया जाता है, G 20 समूह का स्थायी रूप से कोई सचिवालय नहीं बनाया गया है |

सभी सदस्य देशो के समक्ष विचार-विमर्श एवं निर्णय लेने हेतु रखे जाने वाले विषयों या बिन्दुओं पर वार्ता के लिए अन्य देशो को सहमत करने की जिम्मेदारी G20 के अध्यक्ष की होती है | इस शिखर सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी जाती है, इन अधिकारियो को शेरपा कहा जाता है | 

सुगौली संधि क्या है

शिखर सम्मेलन सूची

आतिथ्यआतिथ्य शहरतारीख
 संयुक्त राज्य अमेरिकावाशिंगटन डी सी4–15 नवंबर 2008
 यूनाइटेड किंगडमलंडन2 अप्रैल 2009
 संयुक्त राज्य अमेरिकापिट्सबर्ग24-25 सितंबर 2009
 कनाडाटोरंटो26–27 जून 2010
 दक्षिण कोरियासियोल11–12 नवंबर 2010
 फ्रांसकान3-4 नवंबर 2011
 मैक्सिकोसैन जोस डेल काबो, लॉस काबोस18-19 जून 2012
 रूससेंट पीटर्सबर्ग5-6 सितंबर 2013
 ऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन15-16 नवंबर 2014
 तुर्कीसेरिक, अंताल्या15-16 नवंबर 2015
 चीनहांगझोऊ4-5 सितंबर 2016
 जर्मनीहैम्बर्ग7-8 जुलाई 2017
 अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्स30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018
 जापानओसाका28–29 जून 2019
 सऊदी अरबरियाद21–22 नवंबर 2020
 इटलीबारी30-31 अक्टूबर 2021
 भारत नई दिल्ली9-10 सितंबर 2023

जी20 (G20) शिखर सम्मेलन का मुख्यालय 

जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रमुख बीस ही देश है, इसका कोई मुख्यालय नहीं बनाया गया है, क्योंकि प्रतिवर्ष इसका आयोजन अलग – अलग देशों में होता है | इसमें अन्य देशों को भी अतिथि के रूप में बुलाया जाता है, जो इसकी बैठक में अपनी राय रखते है, और सबकी सहमति से निर्णय लिए जाते है |

WORLD BANK (विश्व बैंक) क्या है

यहाँ आपको जी20 (G20) शिखर सम्मेलन के विषय में जानकारी दी गई है |  अब आशा है कि आप इस जानकारी से संतुष्ट होंगे, यदि आप इससे संबंधित अन्य किसी जानकारी को प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

डब्ल्यूएचओ क्या है

Leave a Comment