मानव सम्पदा पोर्टल क्या है ?



उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य वासियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर योजनाएं और पोर्टल्स को लांच करती रहती है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सुविधाओं को मद्देनज़र रखते हुए पोर्टल लांच किया गया है जिसका नाम मानव संपदा पोर्टल है।



इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में हम मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे इसलिए इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक समझें।

UP Shasanadesh (GO) Online Portal

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) क्या है?

मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें सरकारी कर्मचारी मुख्य तौर पर 6 सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल में उत्तर प्रदेश के लगभग 74 विभाग आते हैं जिसमें कर्मचारी घर बैठे ही नियुक्ति, अवकाश और ट्रांसफर आदि के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।



इस पोर्टल की ख़ास बात यह है कि शिक्षकों को भी इन सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है जिसका अर्थ है कि यदि आप एक सरकारी शिक्षक हैं तो आसानी से आप इस पोर्टल से छुट्टी या ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को अपील की गई है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस पोर्टल में लॉगिन करके दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठाएं।

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं?

वैसे तो आप मानव संपदा पोर्टल में कई प्रकार की सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं परंतु मुख्य रूप से 6 प्रकार की सुविधाओं का लाभ इसमें प्राप्त किया जा सकता है जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • शिकायत करने की सुविधा |
  • वेतन संबंधी सुविधा |
  • ट्रांसफर संबंधी सुविधा |
  • परफॉरमेंस इवेल्‍यूशन |
  • नियुक्ति संबंधी सेवायें |
  • ऑनलाइन छुटटी संबंधी सेवा |

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में रजिस्टर कैसे करें?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानव संपदा पोर्टल में आप रजिस्टर नहीं कर सकते बल्कि इसके लिए आपको विशेष प्रक्रिया के तहत लॉगिन आईडी दी जाती है जिसका इस्तेमाल करके आप इस पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं और दी जाने वाली सुविधाओं के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए आपको NIC के साथ संपर्क करना होगा जिसके बाद वह आपको विशेष प्रक्रिया के बाद लॉगिन आईडी देंगे। आपको बता दें कि लॉगिन आईडी के लिए आवेदन केवल सरकारी कर्मचारी ही कर सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में लॉगिन कैसे करें?

यदि आप मानव संपदा पोर्टल पर दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपका इस पोर्टल में लॉगिन होना आवश्यक है। मानव संपदा पोर्टल में लॉगिन करने की जानकारी हम निम्नलिखित आपको प्रदान करने जा रहे हैं:-

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में मानव संपदा पोर्टल की अधिकारित वेबसाइट पर विजिट करें।
  • यहां पर वेबसाइट का होमपेज आपके सामने खुल जाएगा जिसमें मेन्यू बार में आपको बहुत सारे विकल्प दिख रहे होंगे। इनमें से eHRMS के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। इसके लिए सबसे पहले अपने विभाग का चयन करें जिसमें आप काम करते हैं और बाद में यूज़र नेम और पासवर्ड भरें। अंत में आपको कैप्चा भरना है।
  • सारी जानकारी सही सही भरने के बाद Login के बटन पर क्लिक करदें जिसके बाद यदि आपकी यूज़र नेम और पासवर्ड सही हैं तो आप लॉगिन हो जाते हैं और पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं अन्यथा वापिस आप इस पेज पर आ जाएंगे।

e Shram Portal क्या है ?

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में अवकाश के लिए आवेदन कैसे करें?

जैसा कि आपको मालूम है कि मानव संपदा  पोर्टल में हम अवकाश के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जिसकी सारी प्रक्रिया की जानकारी निम्नलिखित हम आपको देने जा रहे हैं:-

  • अवकाश के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले मानव संपदा पोर्टल की अधिकारित वेबसाइट को ओपन करें और यूज़र आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करलें।
  • पोर्टल के ओपन हो जाने के बाद आपके सामने कई विकल्प आ चुके होंगे जिसमें से आपको Leave Module पर क्लिक करना है।
  • Leave Module पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 2 विकल्प मौजूद होंगे जिसमें आपको My Leave पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप My Leave पर क्लिक कर लेते हैं तो कुछ और विकल्प आपके सामने होंगे जिसमें से अवकाश के लिए आवेदन करने के लिए आपको Apply Leave के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो चूका होगा जिसमें आपको कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी। इसके लिए आपकी सहायता के लिए निम्नलिखित हम आपको कुछ पॉइंट्स बताने जा रहे हैं:-
  • Reporting Officer – इसमें आपका जो रिपोर्टिंग अफसर है उसका नाम लिखा होगा। छुट्टी बदलने के लिए आप इसे चेंज भी कर सकते हैं।
  • Leave Type – अब आपको लीव टाइप का चयन करना है जैसे कि मेडिकल लीव और कैज़ुअल लीव आदि।
  • From Date – आप कब से अवकाश लेना चाहते हैं वह तारीख भरें।
  • To Date – कौनसी तारीख तक आप अवकाश प्राप्त करना चाहते हैं उसकी जानकारी यहां पर भरें।
  • Number of Days – कितने दिन के लिए आपको छुट्टी चाहिए वह संख्या यहां पर भरें।
  • Leave Prefixed Day – यदि आपकी छुट्टी वाले दिन के बाद कोई छुट्टी है तो वह संख्या यहां पर भरें।
  • Leave Suffixed Day – आपकी छुट्टी से पहले यदि कोई छुट्टी है तो वह संख्या इसमें भरें ताकि आपकी छुट्टी उसमें  काउंट ना हो।
  • Ground on Which Leave is Applied For -जिस आधार पर आप छुट्टी लेना चाहते हैं तो इसकी जानकारी इस बॉक्स में आपको भरनी होगी।
  • Station Leave Required – यदि आप अवकाश के समय शहर को छोड़ कर जाने वाले हैं तो Yes पर क्लिक करें अन्यथा No पर क्लिक करें। 
  • Address During Leave – यदि अवकाश के समय शहर छोड़ कर आप जा रहे हैं तो उसका पता इस बॉक्स में भरें।
  • Upload Attachment – आप अगर मेडिकल लीव लेना चाहते हैं तो सर्टिफिकेट की फाइल इस बॉक्स में भरदें।
  • आपने अगर सारी जानकारी सही सही भर दी है तो Submit के बटन पर क्लिक करदें जिसके बाद एक Confirmation बॉक्स आपके सामने ओपन होगा। Yes पर क्लिक करने के बाद अवकाश के लिए आपका आवेदन हो चूका होगा।

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में वेतन स्लिप कैसे प्राप्त करें?

मानव संपदा एक ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से आप सैलरी स्लिप भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को आप फॉलो कर सकते हैं:-

  • सर्वपर्थम अपने मोबाईल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में मानव संपदा की अधिकारित वेबसाइट आपको ओपन करनी होगी।
  • वेबसाइट को ओपन करने के बाद अब इसका होमपेज आपके सामने आ चूका होगा।
  • यहां पर मेन्यू बार में आप कई सारे विकल्प देख सकते हैं जिसमें से आपको Payroll के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने 2 विकल्प आएँगे। सैलरी स्लिप प्राप्त करने के लिए Salary Slip के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। सबसे पहले जिस वर्ष की सैलरी प्राप्त करना चाहते हैं उसका चयन करें और उसके बाद उस Month को चुनें जिसकी सैलरी स्लिप आप प्राप्त करना चाहते हैं।
  • सही प्रकार से यदि आपने जानकारी भरदी है तो Submit के बटन पर क्लिक करदें जिसके बाद सैलरी स्लिप आपके सामने आ चुकी होगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Jhatpat Connection Portal

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) में ट्रांसफर एक लिए आवेदन कैसे करें?

आपको जानकर हैरानी होगी कि मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से आप अपना ट्रांसफर भी करवा सकते हैं। ट्रांसफर करवाने की सारी प्रक्रिया निम्नलिखित हम आपको बताने जा रहे हैं:-

  • अपने ब्राउज़र में सर्वपर्थम मानव संपदा पोर्टल की वेबसाइट को विजिट करें।
  • यहां पर होमपेज के मेन्यू बार में Mutual Reappointment के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने 2 विकल्प होंगे जिसमें इस ट्रांसफर के लिए आपको Apply/View Request के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी भरनी है। यह जानकारी कुछ निम्नलिखित प्रकार की होगी:-
  • Reporting Officer – सबसे पहले अपने रिपोर्टिंग अफसर का चयन इस बॉक्स में करें।
  • Pending Court Case – यदि आपके ऊपर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो Yes पर क्लिक करें अन्यथा No पर क्लिक करदें।
  • Ground of Request – आप जिस कारण से अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं उसका चयन यहां पर करें। जैसे कि मेडिकल कारण आदि।
  • Organization Type – आप जिस संस्था में काम करते हैं उसका प्रकार इसमें चुनें।
  • Organization Name – अपना संस्था का नाम आपको इसमें लिखना होगा।
  • Place of Posting – जिस जगह पर आप पोस्टिंग प्राप्त करना चाहते हैं उस लोकेशन का यहां पर नाम लिखें।
  • Post – अपनी पोस्ट का नाम आपको इस बॉक्स में भरना होगा।
  • Supporting Certificates – जिस कारण से आप ट्रांसफर करवाना चाहते हैं उससे संबंधित फाइल्स इसमें भरें।
  • सही तरीके से सभी प्रकार की जानकारी भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करदें जिसके बाद ट्रांसफर के लिए आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो चूका होगा।

मानव संपदा पोर्टल (MANAV SAMPADA PORTAL) का पासवर्ड कैसे बदलें

मानव संपदा पोर्टल का पासवर्ड बदलने की सारी प्रक्रिया ऑफलाइन है। इसके लिए आपको NIC दफ्तर में लिखित रूप में आवेदन करना होता है। इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाती है जिसे फॉलो करके आप मानव संपदा पोर्टल के अपने खाते का पासवर्ड बदल सकते हैं।

मानव संपदा से संबंधित शिकायत कैसे करें?

कई बार ऐसा होता है कि मानव संपदा से जुडी हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके लिए हम संबंधित अफसरों से शिकायत करने के के लिए संपर्क भी करना चाहते हैं परंतु जानकारी कम होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानव संपदा पोर्टल में तकनीकी खराबी का सामना अगर आप कर रहे हैं तो इसके लिए आप उनकी ईमेल आईडी ehrms-up@gov.in पर इन्हें मेल कर सकते हैं। वह आपकी सहायता जरूर करेंगे। इसके अलावा अन्य सहायता की प्राप्ति के लिए आप मानव संपदा नोडल अफसर के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।

eNAM PORTAL क्या है

Leave a Comment