एमपी आय जाति निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन Apply



आय प्रमाण पत्र और निवास सर्टिफिकेट के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र बनवाना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि गवर्नमेंट के द्वारा जो भी योजना चलाई जाती है, उन्हें प्राप्त करने के लिए अक्सर इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ती है। इन दोनों डॉक्यूमेंट की आवश्यकता आपको अलग-अलग जगह पर पड़ती है।

img-1


आपको चाहे स्कूल में या फिर कॉलेज में एडमिशन लेना हो, किसी गवर्नमेंट स्कीम का फायदा लेना हो, किसी गवर्नमेंट नौकरी में अप्लाई करना हो, इन सभी जगह पर और अन्य जगह पर आपको आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती ही है। इसलिए अभी तक अगर आपने अपना इनकम सर्टिफिकेट यानी कि आय प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो आपको आज ही अपना इनकम सर्टिफिकेट अवश्य बनवा लेना चाहिए ताकि आप गवर्नमेंट की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राप्त करने के लिए एलिजिबल रहे।

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

MP Aay Jati Niwas Apply Online 2022 | MP E District

अगर आप मध्य प्रदेश राज्य में रहते हैं तो आपको एमपी का आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र अवश्य बनवा करके रखना चाहिए। अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो आप बहुत सारी गवर्नमेंट की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। एमपी में किसी भी प्रकार की गवर्नमेंट योजना अगर चलाई जाती है तो उसका फायदा प्राप्त करने के लिए आप इन सर्टिफिकेट को अवश्य बनवा लें।



यह तीनों ही चीजें अगर आपके पास है, तो आप गवर्नमेंट की योजना का फायदा प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप इसके जरिए पेंशन भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको हम यह भी बता दें कि इन तीनों ही चीजों को बनवाने के लिए अब आपको यहां वहां भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप इसे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

एमपी आय जाति निवास अप्लाई ऑनलाइन 2022

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आप मध्यप्रदेश आय, जाति, निवास सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप

mpedistrict.gov.in वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं क्योंकि एमपी गवर्नमेंट के द्वारा इसी वेबसाइट को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चालू किया गया है। इस वेबसाइट पर विजिट करके आप इनकम सर्टिफिकेट, निवास सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपको इस बात की इंफॉर्मेशन नहीं है कि “एमपी आय, जाति, निवास कैसे बनाएं” तो इसकी जानकारी भी हम आपको आर्टिकल में देंगे।

एमपी e-district ऑनलाइन पोर्टल हाईलाइट

पोर्टल का नाम:   MP e-District  
विभाग:   लोक सेवा प्रबंधन विभाग  |
राज्य:   मध्य प्रदेश |
किसने शुरु किया:   मध्य प्रदेश सरकार |
उद्देश:   राज्य के नागरिको को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना |
लाभार्थी:  मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक |
सेवाए:प्रमाण पत्र, लाइसेंस और परमिट, भू एवं राजस्व, समाज कल्याण और पेंशन आदि |
आधिकारिक वेबसाइट:MP eDistrict .

एमपी ई (MP e-district) डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का उद्देश्य

गवर्नमेंट ने मध्य प्रदेश के लोगों को ऑनलाइन सुविधा देने के उद्देश्य के साथ इस पोर्टल को चालू किया है, ताकि मध्य प्रदेश राज्य के किसी निवासी को अगर किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट बनवाना है, तो उसे अधिक समस्याओं का सामना ना करना पड़े और वह घर बैठे ही अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सके। इस पोर्टल के जरिए मध्यप्रदेश के नागरिक आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर नहीं काटने हैं, क्योंकि इसमें आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

एमपी e-district पोर्टल के लाभ

  • पोर्टल के जरिए मध्य प्रदेश के निवासी ऑनलाइन अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जाति, निवास और इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
  • पोर्टल की वजह से लोगों को गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को बनवाने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे।
  • इसमें रजिस्ट्रेशन का कोई भी शुल्क नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति फ्री में पोर्टल पर अपना अकाउंट बना सकता है।
  • पोर्टल के चालू हो जाने से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को बनाने में जो समय लगता है उसमें काफी कमी आएगी और गवर्नमेंट ऑफिस में भीड़ भी कम लगेगी।
  • जाति सर्टिफिकेट के अलावा पोर्टल पर एमपी के निवासी बर्थ सर्टिफिकेट और मृत्यु सर्टिफिकेट भी बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • पोर्टल को आप अपने स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर/डेस्कटॉप से भी एक्सेस कर सकते हैं।

MP E District Citizen Registration कैसे करे?

इस पर रजिस्ट्रेशन करना यानी कि अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप भी पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रोसेस को आप को फॉलो करना है।

  • अकाउंट बनाने हेतु आपको एमपी e-district की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है, जिसका लिंक नीचे आपको दिया गया है।
  • वेबसाइट लिंक:http://mpedistrict.gov.in/
img-2
  • लिंक पर क्लिक करने के पश्चात वेबसाइट के होम पेज पर आप पहुंचेंगे, तब आपको “नागरिक पंजीयन” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर आपको क्लिक करना है |
img-3
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा।इसमें आपको निर्धारित जगह में अपना नाम फोन नंबर, ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालना है और आपको “मोबाइल नंबर और ईमेल वेरीफाई करें” वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आप के फोन नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, उसे आपको तय जगह में डालने के बाद “कंटिन्यू” बटन दबानी है।
  • अब आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है।

MP E District Login कैसे करे?

अगर आप एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉग इन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे आपको प्रक्रिया बताई जा रही है।

  • लॉग इन करने हेतु आपको एमपी e-district पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर लेना है।
img-4
  • वेबसाइट पर चले जाने के बाद आपको “लॉगिन” वाला जो ऑप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर आपको क्लिक करना है।
img-5
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा। इसमें निर्धारित जगह में ईमेल या फ़ोन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को डालना है।
  • अब आपको “लॉगइन” बटन दबानी है।
  • इस प्रकार से आप लोग इन हो जाएंगे।

निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे

मध्य प्रदेश आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन हेतु दस्तावेज

एमपी आय, जाति, निवास ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

अगर आपको इनकम सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट या फिर निवास सर्टिफिकेट बनवाना है, तो इसके लिए नीचे आपको जो प्रक्रिया बताई जा रही है, उसका पालन आपको करना है।

  • ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सीधा एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाना है, जिसका लिंक हमने आपको आर्टिकल में पहले ही दे कर के रखा है।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको लॉगइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन हो जाना है।
  • लॉगिन हो जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर डैशबोर्ड ओपन होकर के आएगा, जहां पर आपको आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से रिलेटेड ऑप्शन दिखाई देंगे। इनमें से आपको जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है, आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पेज आएगा, जिसमें आपको ऑनलाइन के ऑप्शन के ठीक सामने अप्लाई की बटन दिखेगी, उसी अप्लाई की बटन को आप को दबा देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म आएगा, जिसमें जो भी जानकारी मांगी जा रही है, उसे आपको सही सही भरना है।
  • सभी जानकारियों को सही प्रकार से भरने के बाद मांगे जा रहे आवश्यक डॉक्यूमेंट भी आपको अपलोड कर देना है।
  • अब आपको “सबमिट” बटन दबानी है।
  • इतना करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपको रजिस्ट्रेशन नंबर भी प्राप्त हो जाएगा जिसे आप को नोट कर के रख लेना है।

एमपी आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आपने आय, जाति, निवास में से किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है और आप उसके स्टेटस को जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई विधि को फॉलो करें।

  • एमपी e-district की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें।
img-6
  • वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन की स्थिति” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब जो पेज आया है, उसमें पंजीकरण क्रमांक और कैप्चा कोड को डालें।
img-7
  • अब “खोजे” वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का ऑनलाइन स्टेटस आ जाएगा।

एमपी आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे?

अगर आप मध्य प्रदेश आय, जाति, निवास सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का तरीका जानना चाहते हैं, तो इसका तरीका भी आपके सामने हम प्रस्तुत कर रहे हैं।

  • एमपी e-district ऑनलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
img-8
  • वेबसाइट पर जाने के बाद “आवेदन की स्थिति” ऑप्शन को दबाए।
img-9
  • अब निर्धारित जगह में पंजीकरण क्रमांक और कैप्चा कोड को डाले और “खोजें” बटन को दबाएं।
  • अब आपको स्क्रीन पर मूवमेंट कॉलम में View ऑप्शन दिखेगा। इस पर आपको क्लिक करना है।
  • ऐसा करने पर आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

MP E District Portal पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

अगर आपके पास किसी भी प्रकार की कंप्लेन है और आप उसे ऑनलाइन दर्ज करना चाहते हैं तो नीचे दी गई विधि को फॉलो करें।

  • एमपी e-district की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद “शिकायत” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
img-10
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आएगा। इसमें आपको अपना नाम, फोन नंबर, एड्रेस, शिकायत की जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट को डालना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड को डाल करके submit बटन दबानी है।
  • अब आपकी शिकायत दर्ज की जा चुकी है और आपको फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी पर शिकायत संख्या भी प्राप्त हो जाएगी, जिसका इस्तेमाल करके आप कंप्लेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

MP E District App Download कैसे करे?

एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की खुद की एप्लीकेशन भी है, जिसे डाउनलोड करने का तरीका आपको नीचे बताया गया है।

  • अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
  • अब सर्च बॉक्स पर एमपी e-district लिखें और सर्च कर दे।
img-11
  • अब एमपी e-district एप्लीकेशन को खोजें और उसके ऊपर क्लिक करके install बटन को दबाए।
  • अब थोड़ी देर इंतजार करें। एप्लीकेशन ऑटोमेटिक इंस्टॉल हो जाएगी।

ऑनलाइन आय | जाति | निवास | प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें

Leave a Comment