e Shram Portal क्या है ?



COVID-19 से बिगड़े हालातों के बीच केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई बहुप्रतीक्षित योजना ई श्रमिक कार्ड योजना किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है, जिसे केंद्र सरकार ने 2021 में लॉन्च किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रमिकों एवम कामगारों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें संबल प्रदान करना है, जिसमें देश के हर राज्य व क्षेत्र के असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कर उन्हें एक राष्ट्रीय प्लेटफार्म से जोड़ना हैं और उन्हें उचित सम्मान और संबल प्रदान करना है।

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ई श्रमिक कार्ड योजना से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगेकरेंगे। 

बाल श्रमिक विद्या योजना क्या है

ई श्रमिक कार्ड क्या है ? 

ई श्रमिक कार्ड केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी योजनाएं में से एक है। इसे केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जो भारत सरकार के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, जो कामगारों के हितों की रक्षा और सुरक्षा करते हुए, विभिन्न श्रम कानूनों, जो श्रमिकों की सेवा और रोजगार के नियमों और शर्तों को विनियमित करते हैं, के द्वारा अगस्त 2021 में लांच की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के असंगठित कामगारों और श्रमिकों का आधार कार्ड के माध्यम से एक नेशनल डेटाबेस तैयार कर उनके सार्वजनिक हितों और सुरक्षा के लिए तैयार किया जाना हैं।

ई श्रमिक कार्ड का संक्षिप्त विवरण

मंत्रालय का नामश्रम एवम रोजगार मंत्रालय
सरकार का नामकेंद्र सरकार
पोर्टल का नामई श्रम पोर्टल
श्रेणीशासकीय योजना
लाभार्थीसभी असंगठीय कामगार
वर्ष2021
लेवलराष्ट्रीय स्तर पर
आवेदन प्रक्रियाOnline
भाषाहिंदी
राष्ट्रीयताभारतीय
आफिशियल वेबसाइटe shram.gov.in

ई श्रमिक कार्ड के उद्देश्य 

ई श्रमिक कार्ड का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों एवम कामगारों को आर्थिक लाभ एवम रोजगार परक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसमें उन श्रमिकों को शामिल किया गया है, जो Covid से प्रभावित हुए हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य पलायन कर गए हैं। इस योजना के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से प्रतिमाह आर्थिक मदद दी जाती है, साथ ही उन्हें 2 लाख रूपये का बीमा कवर दिया जाता है। इसके माध्यम से उन्हें घर बनाने हेतु लाभान्वित किया जाता है  तथा केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा उन्हें कई कल्याणकारी योजनाओं का हित लाभ दिया जाता है, जिससे श्रमिक आर्थिक रूप से सशक्त बन सके एवं गरिमापूर्ण जीवन यापन कर सकें।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है

ई श्रमिक कार्ड में शामिल होने की श्रेणी 

ई श्रमिक कार्ड को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों एवं कामगारों को रखा है, जिसमें दुकान में काम करने वाले कर्मचारी, पेपर हाकर, जोमेटो, स्विगी के डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन प्लेटफार्म्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, डेयरी वाले, पशुपालक, ईट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक, मजदूर आदि ई श्रमिक कार्ड बनवाने के योग्य हैं। इनके अलावा जो अन्य क्षेत्रों के असंगठित कामगार एवं श्रमिक हैं, वह श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं।

ई श्रमिक कार्ड बनवाने की पात्रता

ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ पात्रता मानदंड तय किए हैं, जिनमें से आवेदक के पास निम्न योगताएँ आवश्यक हैं:

जैंसे

  1. आवेदक की आयु 16-59 वर्ष हो |
  2. आवेदक के पास आधार कार्ड हो |
  3. आधारकार्ड मोबाइल नंबर से लिंक हों |
  4. आवेदक के पास स्वयं का बैंक खाता हो |
  5. आवेदक के पास पैन कार्ड हो |
  6. स्वयं का मोबाइल नंबर हो।
  7. राशन कार्ड |
  8. आय प्रमाण पत्र |
  9. निवास प्रमाण पत्र |
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स |

आदि चीजें व दस्तावेज की मांग केंद्र सरकार के द्वारा पंजीयन हेतु की जाती है। 

ई श्रम कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया [e Shram Card Online Registration]

ई श्रमकार्ड में रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है, इसमें चाहें तो आप स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या किसी Cyber Cafe या कॉमन सर्विस सेंटर प्रोवाइडर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यदि आप स्वयं रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो उसकी प्रक्रिया आपको नीचे डिटेल में दी गई है, जिन्हें आप फॉलो करके अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं:-

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में एक सिक्योर सर्च इंजन ओपन कीजिए। 
  2. सर्च इंजन ओपन करने के बाद आप उसमें श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट e shram.gov.in को सर्च कीजिए। 
  3. वेबसाइट ओपन होने के बाद होमपेज पर registration on eShram विकल्प पर क्लिक कीजिए। 
  4. इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जिसमें आप मांगी गई सभी जानकारियां भरें। 
  5. जानकारी भरने के बाद आपको नीचे Self Registration लिखा दिखेगा, यहाँ आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर डालना है और Captcha Code फिल करना है। 
  6. अब पंजीकरण फार्म दिखाई देगा, इसे सावधानी से पूरा फिल करें। 
  7. जो भी दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अच्छे से अपलोड करें। 
  8. दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फार्म को एक बार अच्छे से चेक करें कि जो जानकारी आपने भरी है वो सही है कि नहीं। 
  9. अब फार्म को Submit कर दें। 
  10. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होते ही आपका दस अंकों का ई श्रम कार्ड नंबर जारी हो जायेगा। 
  11. जिसे आप अच्छे से अपने पास नोट कर लें। 

कौशल पंजी क्या है

ई श्रम कार्डधारी को मिलने वाली अन्य सुविधाएं

बात अगर ई श्रम कार्ड धारी को मिलने वाली सुविधाओं की करें, तो उन्हें प्रतिमाह केंद्र सरकार की तरफ से एक निश्चित धन राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, इसके अलावा:

आदि योजनाओं से मिलने वाली सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं.

ई श्रम कार्ड के फायदे

  • ई श्रम कार्ड योजना के फायदों में असंगठित श्रमिकों एवं कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें संबल प्रदान करना है तथा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने जैंसे मुद्दे भी शामिल हैं। 
  • केंद्र सरकार ने ई श्रम वेब पोर्टल विकसित किया है, जो आधार कार्ड से लिंक असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा।
  • पंजीकरण के बाद, ई श्रमिक कार्ड धारक को PMSBY के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
  • भविष्य में असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
  • आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जा सकता है।

किसान रथ योजना क्या है

ई श्रम कार्ड के नुकसान

वैसे तो ई श्रमिक कार्ड के अनेकों फायदे हैं लेकिन बात अगर इसके नुकसान की हो तो इसके कुछ नुकसान भी हैं जिन्हें आप नीचे जान सकते हैं:

  • नौकरी मिलने में समस्या हो सकती है। नौकरी मिलने के बाद पीएफ का पैसा निकालने में दिक्कत हो सकती है। 
  • EPFO में पहले से जमा पैसा निकालने में दिक्कत हो सकती है। 
  • Esic Card का उपयोग करने में समस्या हो सकती है |

हालांकि ये समस्याएं हमेशा नहीं होती है और हो सकता है, कि आपको इन समस्याओं का सामना हमेशा न करना पड़े, लेकिन यदि आप छात्र है या नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप ई श्रमिक कार्ड न बनवाएं। 

ई श्रम कार्ड योजना की सीमाएं

  • ई श्रम कार्ड योजना का लाभ केवल पात्रता मानदंड के अनुरूप व्यक्ति ही ले सकते हैं, जैसे केवल असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग ही ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • ई श्रम कार्ड वही लोग प्राप्त कर सकते हैं, जिनका पीएफ का पैसा नहीं कटता है।
  • केवल दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग ही ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
  • छात्र या पढ़ने वाले लोग ई-श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते।
  • जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाना चाहिए, अन्यथा उन्हें भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • आयकर का भुगतान करने वाला कोई भी व्यक्ति ई श्रम कार्ड बनवाने का पात्र नहीं होगा |

E shram Card Helpline Number

E श्रम पंजीयन और शिकायतों के निवारण के लिए श्रम विभाग द्वारा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्पडेस्क संख्या 14434 है, इस पर कॉल करके आप अपनी किसी भी समस्या से संबंधित पूछताछ कर सकते हैं। 

ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक

प्रतिमाह मिलने वाली एक भत्ता राशि को श्रमिक आसानी से चेक कर सकतें हैं या अपनी नजदीकी बैंक या ATM के माध्यम से भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनवाते समय कुछ ध्यान रखने योग्य बातें। 

  • अपना e श्रमिक कार्ड किसी रजिस्टर्ड जगह से बनवाएं या खुद भी बना रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक बनाएं |
  • बैंक डिटेल्स देते समय सभी जानकारी स्पष्ट और अच्छे से दें साथ ही ATM PIN, Passbook आदि किसी को न दें। 
  • फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें आप अपना रजिस्ट्रेशन करते समय वेबसाइट अच्छे से चेक कर लें। 
  • किसी को भी आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी न दें। 
  • फर्जी e श्रम कार्ड बनवाने वाले एजेंटों से सावधान रहें। 

FAQ’s

E श्रम कार्ड के लिए कौन पात्र हैं ? 

वे सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं, eShram Card बनवाने के पात्र हैं। 

E श्रम कार्ड के लिए कैसे आवेदन करना हैं ? 

E श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से e shram.gov.in पर login करके अपना कार्ड बनवा सकते हैं। 

E श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है ? 

E श्रम कार्ड से संबंधित प्रश्नों एवं शिकायतों के लिए हेल्प लाइन नंबर 14434 है। 

E श्रम कार्ड बनवाने के लिए वेबसाइट क्या है ?

E श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए वेबसाइट eshram.gov.in है। 

E श्रमिक कार्ड योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका प्रमुख उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक एवं कामगारों को संबल प्रदान कर उन्हें गरिमापूर्ण जीवनयापन देना है, जिससे वो भी एक अच्छा सामाजिक जीवन जी सकें। उपरोक्त आर्टिकल में मैंने e श्रम से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां साझा कर दी हैं, उम्मीद है, आपको आर्टिकल पसंद आया होगा।

गरीबी रेखा क्या है

Leave a Comment