एनआरबीएम (NRBM) मास्क क्या है



कोरोना वायरस के संक्रमण नें पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है, खासकर भारत में इसका संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि देश और दुनिया हैरान है | संक्रमण से बचाव के लिए देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों और शहरों में लॉकडाउन भी लगा दिया है | वर्तमान समय में कोरोना से हर कोई खौफजदा है | हालाँकि इससे बचनें के लिए लोग सावधानियां बरत रहे है, इसके बावजूद इस बीमारी से संक्रमित होनें वाले लोगो की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है |

ऐसे में देश भर में अस्पतालों में वेंटीलेटर और बेड मिलने के संकट के बीच राहत भरी खबर है | कोरोना पॉजिटिव ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें अनूठे ऑक्सीजन मास्क एनआरबीएम का उपयोग किया जा रहा है | एनआरबीएम (NRBM) मास्क क्या है, फुल फॉर्म के बारें में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे है |

आपातकाल (Emergency) क्या है

एनआरबीएम फुल फॉर्म (NRBM Full Form)

NRBM का फुम फार्म “Non Rebreather Mask” होता है | विशेषज्ञों द्वारा एनआरबीएम मास्क पर किये गये परीक्षण में पाया कि इस मास्क की सहायता से अनेको मरीजों को वेंटीलेटर तक पहुंचने के खतरे से बाहर निकाला है | साधारण मास्क की अपेक्षा नॉन रिब्रीथर मास्क (एनआरबीएम) लोगो के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो रहा है |

काढ़ा के फायदे और साइडइफेक्ट्स क्या है

एनआरबीएम मास्क क्या है (What Is NRBM Mask)

कोरोना के संक्रमण से बचनें के लिए लोग फेस मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि का इस्तेमाल कर रहे है | इसके बावजूद भी लोग इसका शिकार हो रहे है | देश में हालात काफी बिगड़ चुके है, यहाँ तक कि मरीजो को आक्सीजन और वेंटिलेटर के लिए अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है | ऐसी गंभीर परिस्थितियों में नॉन रिब्रीथर मास्क (Non Rebreather Mask) उन मरीजों के लिए जीवनदायक सिद्ध हो रहे है, जिन्हें तत्काल रूप से वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ती है | 

एनआरबीएम मास्क ऑक्सीजन थेरेपी के वितरण में सहायता करने के लिए दवा में उपयोग किया जाने वाला उपकरण है | यह मास्क ऑक्सीजन की उच्च सांद्रता (High Concentration) की डिलीवरी करनें का कार्य करता है | इसमें एक ऑक्सीजन मास्क (Oxygen Mask) के साथ-साथ 1000 सीसी का ऑक्सीजन बैग और ऑक्सीजन ट्यूब लगी रहती है |

रिब्रिथिंग को रोकने के लिए इस मास्क में कम-प्रतिरोध वाला एक फ्री चेक वाल्व लगा होता है, जो गैस को बाहर निकालने का कार्य करता है, जिससे पेशेंट को हवा की अच्छी गुणवत्ता प्राप्त कर सकते हैं | यह मास्क पेशेंट की ऑक्सीजन थैरेपी में काफी उपयोगी सिद्ध होते है |

काढ़ा (Brew) कैसे बनता है

एनआरबीएम मास्क की कीमत (NBRM Mask Cost)

यदि हम नॉन रिब्रीथर मास्क (NBRM) की कीमत की बात करे, तो इसकी अनुमानित कीमत मात्र 50 रुपये है | आप यह मास्क सर्जिकल आइटम वाले मेडिकल स्टोरों से आसानी से प्राप्त कर सकते है | यह मास्क उन मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, जो हाल ही में कोरोना से संक्रमित हुए है |

ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Tank) क्या है

एनआरबीएम मास्क ऑक्सीजन लेबल बढ़ाने में सहायक (NRBM Helps Increase Oxygen Label)

एनआरबीएम मास्क खासकर ऐसे मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर होनें के कारण उन्हें तत्काल रूप से वेंटिलेटर की जरुरत होती है | इस मास्क को लगानें से ऑक्सीजन का लेबल बढ़ जाता है, जिससे पेशेंट को वेंटिलेटर नहीं लगाना पड़ता है | अभी तक इस मास्क का उपयोग जितने मरीजों पर किया गया है, उन सभी मरीजों की ऑक्सीजन में इम्प्रूवमेंट पाया गया है |   

ऐसे मरीज जिन्हें साँस लेने में काफी कठिनाई होती है, इस मास्क का उपयोग कर पेशेंट स्वयं को स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करते है, क्योंकि इस मास्क को लगानें के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं जाना पड़ता है |

कोरोना वायरस (Coronavirus) क्या है

आक्सीजन का पूरा उपयोग (Full Use Of Oxygen)

डॉक्टरों कोरोना संक्रमित मरीजों पर एनआरबीएम मास्क का परीक्षण कर पाया, कि यह मास्क सामान्य प्रक्रिया की अपेक्षा इससे ऑक्सीजन स्तर बढ़ जाता है | एक ही दिन में पेशेंट का ऑक्सीजन लेवल 80 से 96 तक पहुंच जाता है | एनआरबीएम मास्क की सहायता से अनेक पेशेंट्स को वेंटीलेटर तक पहुंचने से बचाया है | इस मास्क की सबसे खास बात यह है, कि इसमें आक्सीजन बर्बाद नहीं होती है | जिसके कारण मरीज को पूरी आक्सीजन मिलनें लगती है और पेशेंट की स्थिति में जल्द ही सुधार होनें लगता है |  

एनआरबीएम मास्क सामान्य संक्रमित या उससे थोड़ा गंभीर पेशेंट के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रहा है | हालाँकि बहुत अधिक गंभीर पेशेंट के लिए वेंटीलेटर या फिर बाइपैप का ही सहारा होता है, क्योंकि बाइपैप में 15 से 20 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन दी जाती है | जबकि एनआरबीएम मास्क द्वारा 5 से 8 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट की सप्लाई कर सकते हैं | यदि हम वेंटिलेटर की बात करे, तो वेंटीलेटर में 40 से 80 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट की सप्लाई होती है |

CoWIN Covid-19 Vaccine Registration Online

ऑक्सीजन की आवश्यकता कब होती है (Need Of Oxygen)

ऑक्सीजन का स्तर ऑक्सीजन की आपूर्ति
95 से ऊपरकोई जरूरत नहीं
95 से 92 नैसल कैनुला
92 से नीचेपार्शियल रिब्रीथिंग मास्क
88 से 85नॉन रिब्रीथिंग मास्क
85 से नीचेहाई फ्लो नैसल कैनुला
80 से नीचेनॉन इनवेसिव वेंटीलेटर

वेंटिलेटर क्या होता है

यहाँ आपको एनआरबीएम (NRBM) मास्क से सम्बन्धित जानकारी प्रदान कराई गई है | यदि आप इससे रिलेटेड अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट करे | इसके साथ अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते है | हमे आपके सुझावों का इन्तजार है | आपकी प्रतिक्रिया का शीघ्र उत्तर दिया जायेगा |

कोरोना टेस्टिंग किट (कोविड 19) भारत में कैसे ख़रीदे

Leave a Comment