सरपंच को हटाने के नियम‌



जब कोई गांव में सरपंच चुनाव में खड़े होता है तो वह वोट मांगने के लिए गांव की जनता से विभिन्न वादे करते हैं। जब जनता उन्हें वोट दे देती है और वह जीत जाते हैं। उसके बाद वह जनता से किये अपने सभी वादों को भूल जाते हैं। वह अपनी जनता की किसी समस्या को नहीं सुनते हैं और ना ही उनका समाधान करते है। जिस कारण जनता उनको हटाना चाहती है। तो यदि आप ऐसे गांव में रहते हैं जहां के सरपंच गांव में जनता की किसी भी समस्या को नहीं सुन रहे है। जिस कारण जनता अपने सरपंच को पद से हटा देंना चाहती है। तो जनता हटा सकते हैं, परंतु उसके लिए कुछ नियम एवं शर्तें हैं। जिसकी जानकारी आपको प्राप्त करनी चाहिए। जिसका पालन करने के बाद आप सरपंच को हटा सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको सरपंच को कैसे हटाया जा सकता है, सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव से कैसे हटाया जा सकता है और भी बहुत सी जानकारी देने वाले है। तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

ग्राम प्रधान (सरपंच) की शिकायत कैसे करे

सरपंच को हटाने के नियम

यदि गांव की जनता की समस्याओं का समाधान सरपंच द्वारा नहीं किया जा रहा है। तो वह सरपंच को हटाने का कदम उठा सकती है। वैसे सरपंच को हटाने के विभिन्न कारण हो सकते हैं। जैसे कि अगर आपकी समस्या का समाधान ना हो रहा हो या सरपंच कानून का पालन न कर रहा हो या सरपंच कोई अपराध में शामिल हो आदि। जिसकी जानकारी आपको हो तो आप सरपंच को हटा सकते हैं। सरपंच को हटाने के मुख्य तरीके जिसके बारे में हमने नीचे बताया है।

सरपंच को कैसे हटाये ?

यदि आप अपने गांव के सरपंच को उनके पद से हटाना चाहते हैं। तो उसके पद से हटाने के लिए आपको अविश्वास प्रस्ताव को पास कराना होगा। जो किस प्रकार है:-

सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव से कैसे हटाएं

आप गांव के सरपंच को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हटा सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव पास करने के लिए ज़रूरी है की आपके गांव में जितने भी वोटर्स है। उनमे से दो तिमाही भाग सरपंच के खिलाफ वोटर्स का होना चाहिए। यदि सभी वोटर्स में से दो तिमाही भाग सरपंच के खिलाफ है। तो ही सरपंच को हटाया जा सकता है। गांव के दो तिमाही नागरिकों को अपनी ओर करने के लिए ज़रूरी है की आप लोगो को बताए की आप सरपंच को क्यों हटाना चाहते है। सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आपके पास सरपंच के खिलाफ सबूत होने चाहिए। क्यूंकि आप किसी आम आदमी पर भी बिना सबूत के कोई कारवाही नहीं कर सकते तो फिर यह सरपंच है। इस कारण सबूत होना अनिवार्य है। 

अब सरपंच को हटाने के लिए ग्राम पंचायत के 3 सदस्यों को पंचायतीराज अधिकारी के पास जाकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देना पड़ेगा। जिसके बाद इस नोटिस की जांच district panchayats officer द्वारा जांच की जाएगी। यदि नोटिस में कोई दिक्कत नहीं है, तो उसके बाद district panchayats officer यह नोटिस सरपंच को भेज देगा और  उसको बताएगा  आपके खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस आया है। 

उसके बाद पंचायती राज धाराओं के अंतर्गत 30 दिन के अंदर एक बैठक आयोजित होगी। इस बैठक के बारे में सरपंच को 15 दिन पहले ही बताया जाना चाहिए, अगर ऐसा ना हो तो वह बैठक कोई मायने नहीं रखेगी। अब इस बैठक में ग्राम पंचायत के ⅔ सदस्य के वोट आने आवश्यक है अगर इस बैठक में ग्राम पंचायत के ⅔ सदस्य नहीं आते है तो यह बैठक ग्राम पंचायत के खिलाफ नहीं मानी जाएगी। फिर इस बैठक का कोई भी महत्त्व नहीं होगा। 

इसके साथ ही यह भी ज़रूरी है की ग्राम पंचायत के ⅓ सदस्यों का मतदान सरपंच के खिलाफ़ होना चाहिए। यदि ऐसा हो जाता है।, तो आपके गांव के Sarpanch को हटा दिया जाएगा।

Sarpanch को आसानी से नहीं हटा सकते

अगर आप सरपंच को हटाना चाहते हैं। तो अनिवार्य है, कि आपके पास सबूत हो बिना सबूत के ना ही आप नोटिस भेज सकते हैं। और ना ही उसके बाद कोई बैठक आयोजित की जा सकती है।

सरपंच हटने के बाद नया सरपंच कौन बनेगा

यदि गांव के सरपंच हटा दिए जाते हैं। तो उसके बाद उनका कार्य उपप्रधान संभालता है और 6 महीना के अंदर फिर दोबारा से वोटिंग कर की जाती है। जिसके तहत किसी नए सरपंच का चयन किया जाता है।

ग्राम पंचायत के लिए कितना पैसा आता है

अगर आप यह जानना चाहते हैं,कि आपके ग्राम पंचायत में कितना पैसा है। तो वह आप बहुत आसानी पूर्वक जान सकते हैं। इसके लिए आपको egramswaraj.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्लानिंग के सेक्शन पर क्लिक कर देना होगा।  जब आप क्लिक करेंगे। तो आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। जिस पेज के माध्यम से आप हर जगह की ग्राम पंचायत में कितना पैसा आया है। यह जानकारी पता लगा सकते हैं।

ई ग्राम पंचायत पोर्टल क्या है

सरपंच बनने के लिए योग्यता

यदि आप सरपंच के पद पर खड़ा होना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको पहले पात्रता को पूरा करना होगा। सरपंच बनने के लिए कुछ योग्यता है। जो कि इस प्रकार है:-

  • सभी इच्छुक व्यक्तियों की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए  यदि आप सरपंच बनना चाहते है। तो आप एक सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए। 
  • आपकी शिक्षित योग्यता 10th पास होनी चाहिए और अपने राज्य विधानमंडल द्वारा बनाए गए हैं। उनकी मांग को पुरा करते हुए सरपंच बनने की योग्यता को पूरा किया होना चाहिए। 
  • सरपंच बनने के लिए ज़रूरी है की आपका नाम उस ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में होना चाहिए।

सरपंच बनने हेतु जरूरी दस्तावेज

सरपंच बनने के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है। जो आपके पास होने चाहिए। वह इस प्रकार है:-

सरपंच के कार्य और अधिकार

जनता के साथ सतह एक सरपंच को भी पता होना चाहिए कि उन्हें सरपंच बनने के बाद क्या-क्या कार्य करने होंगे। नीचे हमने बताया है कि सरपंच के कार्य और अधिकार है:-

  • सबसे ज़रूरी गांव में शिक्षा का अच्छा प्रबंधन होना चाहिए। 
  • इसके बाद गांव में हो रहे झगड़े फसाद का भी एक सही रास्ता निकालना चाहिए। 
  •  गांव की जनता को अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाना चाहिए। 
  • गांव को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाना चाहिए। 
  • एक सरपंच को गांव के प्रत्येक नागरिक को सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाना चाहिए। 
  • एक Sarpanch का कार्य है की वह गांव के विकास के लिए प्रत्येक पहलु को देखते हुए विभिन्न कदम उठाए।

सरपंच की सैलरी कितनी होती है?

आपके मन में सवाल आता होगा कि सरपंच की सैलरी लाखों में होती होंगी। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सरकार द्वारा सरपंच की सैलरी हर महीने 2500 रुपए से लेकर ₹3000 दी जाती है। इसके अतिरिक्त महीने में एक ग्राम सभा बैठक में सरपंच को ₹100 का भत्ता मिलता है। लेकिन सरपंच को अपने ग्राम पंचायत का विकास करने के लिए 7 से 8 करोड़ रुपए मिलते हैं। कुछ सरपंच इन पैसों का सही इस्तेमाल करते हुए अपने ग्राम पंचायत का विकास करते हैं लेकिन कुछ सरपंच इन पैसों का व्यक्तिगत फायदा उठाते हैं जो बिल्कुल गलत है।

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने?

FAQ’s

सरपंच की शिकायत कैसे करें?

यदि आप अपने गांव के सरपंच की शिकायत करना चाहते है। तो उसके  लिए आप जिला कलेक्टर को भी लेख लिख सकते है और साथ ही 181 पर संपर्क करके भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। 

सरपंच को पद से कैसे हटाएँ

गांव की जनता सरपंच को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का रास्ता चुन सकती है। यदि आप अविश्वास प्रस्ताव पास कर लेते हैं। तो उसके बाद सरपंच को उनके पद से हटा दिया जाएगा। 

Sarpanch का चुनाव कितने समय बाद होता है?

जैसे की आपको मालूम है सरपंच का चुनाव हर 5 वर्ष बाद होता है। इसके अलावा अगर सरपंच अपना कार्य ढंग से नहीं करता। जिस कारण जनता उनको पसंद नहीं करती तो वह 5 वर्ष से पहले भी उनको हटा सकते है।

Leave a Comment