Shala Darpan क्या है ?



भारत सरकार के अलग अलग राज्यों में विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाने के लिए समय समय पर राज्य सरकारों द्वारा पोर्टल जारी किये जाते हैं। ठीक इसी प्रकार से राजस्थान सरकार द्वारा भी विद्यार्थियों की सहायता के लिए पोर्टल जारी किया गया है जिसका नाम शाला दर्पण राजस्थान है।

इस पोर्टल को हाल ही में लांच किया गया है जिसकी वजह से काफी कम बच्चों को इसके इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी है। जिन्हें लोगों को इस पोर्टल के बारे में कम जानकारी है उनकी सहायता के लिए हम इस लेख के माध्यम से उन्हें बताएंगे कि Shala Darpan क्या है और साथ ही साथ इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया,स्टूडेंट डिटेल, टीचर डिटेल, हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में भी चर्चा करेंगे।

मनोदर्पण कार्यक्रम क्या है

शाला दर्पण (Shala Darpan) क्या है?

शाला दर्पण राजस्थान सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा द्वारा लांच किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमें छात्रों के माता पिता उनसे संबंधित जानकारी इसमें प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का शुभ आरंभ 27 जून 2021 को किया गया था। आपको बता दें कि इस पोर्टल में केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों की ही जानकारी प्राप्त हो सकती है।

शाला दर्शन पोर्टल में छात्रों की जानकारी के अलावा और जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि शिक्षकों से संबंधित जानकारी, स्कूलों से संबंधित जानकारी और स्कूलों के कर्मचारियों से संबधित जानकारी आदि। यदि आप सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे अपने बच्चों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोर्टल का आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

शाला दर्पण (Shala Darpan) का उद्देश्य क्या है?

शाला दर्शन की योजना का उद्देश्य राजस्थान राज्य के छात्रों के बारे में जानकारी उनके माता पिता को प्रदान करना है जिससे माता पिता को बार बार विद्यालय में हाज़िर नहीं होना पड़ता और अध्यापकों ओर छात्रों के माता पिता का बहुत सारा समय बचता है।

घर बैठे ही अपने बच्चों की जानकारी प्राप्त करके स्कूलों की प्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे छात्रों की पढ़ाई में भी सुधार होगा। राजस्थान के छात्रों की पढ़ाई में सुधार करना ही शाला दर्शन की योजना का उद्देश्य है।

शाला दर्पण (Shala Darpan) योजना के लाभ

शाला दर्पण योजना के हमें बहुत सारे लाभ देखने को मिलते हैं जिनमें से कुछ लाभ हम निम्नलिखित आपको बताने जा रहे हैं:-

  • शाला दर्पण योजना का लाभ राजस्थान के सभी लोग उठा सकते हैं और अपने बच्चों की शिक्षा के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
  • शाला दर्पण के पोर्टल का इस्तेमाल करके छात्रों के माता पिता छात्रों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • छात्रों की जानकारी के अलावा वह इस पोर्टल पर अध्यापकों, कर्मचारियों और स्कूलों के बारे में जानकारी भी इस पोर्टल में प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन ही सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने से छात्रों के माता पिता का बहुत सारा समय इससे बचता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों की शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को मैनेज किया जा सकता है।

शाला दर्पण लॉगिन पासवर्ड से स्कूल कैसे देखें

शाला दर्पण पोर्टल में यदि आप किसी स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। उसके बाद आप स्कूलों और अन्य जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। इस सारी प्रक्रिया को हमने दो भागों में विभाजित किया है जिसके बारे में जानकारी हम निम्नलिखित आपको देने जा रहे हैं।

शाला दर्पण स्कूल लॉगिन कैसे करे?

शाला दर्शन पोर्टल में स्कूल देखने के लिए आपको सबसे पहले इसमें लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बारे में जानकारी हम निम्नलिखित आपको देने जा रहे हैं:-

  • शाला दर्पण पोर्टल में स्कूल लॉगिन करने के लिए सबसे पहले इस पोर्टल की अधिकारित वेबसाइट को ओपन करें।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा जिसमें आपको लॉगिन नाम, पासवर्ड और कैप्चा जैसिस जानकारी को भरना है।
  • सारी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपने खाते से लॉगिन हो जाएंगे और अब आप स्कूल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इसमें प्राप्त कर सकते हैं।

ई-साथी यू.पी. मोबाइल एप

शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारी प्राप्त कैसे करे?

लॉगिन करने के बाद अब आप इस पोर्टल में स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप इस पोर्टल पर स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • स्कूलों की जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम शाला दर्पण की अधिकारित वेबसाइट को ओपन करें।
  • यहां पर आपको होमपेज में Citizen Window का विकल्प दिखाई दे रहा होगा जिसपर आपको क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको बहुत सारे विकल्प दिखेंगे जैसे कि Search School, Staff Report और Student Report आदि।
  • इसमें से अपनी सुविधा के अनुसार आप किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं और नए पेज में कुछ डिटेल भरके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शाला दर्पण के App को डाउनलोड कैसे करें?

आपको जानकर ख़ुशी होगी कि शाला दर्पण योजना के लिए Android एप भी जारी किया गया है जिसका इस्तेमाल करके आप इस पोर्टल को मोबाइल में ही इस्तेमाल कर सकते हैं और छात्रों से संबंधित हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • अपने मोबाईल में सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर को ओपन करें।
  • यहां पर सर्च बार में Shaala Darpan “शाला दर्पण” लिखें और सर्च के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • आपके सामने अब सर्च से संबंधित बहुत सारे एप्स आ चुके होंगे जिसमें से आपको सबसे ऊपर वाले एप को पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने Shaala Darpan से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
  • यहां पर आपको Install का विकल्प दिख रहा होगा जिसपर क्लिक करने के बाद शाला दर्पण एप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं और छात्रों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शाला दर्पण में जिलेवार स्कूलों की सूची कैसे देखें ?

आप अगर शाला दर्पण के पोर्टल में स्कूलों की जानकारी जिलेवार प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले शाला दर्पण की अधिकारित वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको मेन्यू बार पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको बहुत सारे विकल्प दिख रहे होंगे जिनमें से आपको Schools in Rajasthan के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सबसे पहले तो School Type का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद सभी जिलों की सूची आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी।
  • आप जिस भी जिले के स्कूलों की सूची प्राप्त करना चाहते हैं उस जिले पर क्लिक करदें।
  • आपके सामने अब Blocks की सूची आ चुकी होगी जिसमें से आप अपने ब्लॉक की जानकारी को देखने के लिए उसपर क्लिक कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप अपने ब्लॉक का चयन कर लेते हैं तो आपके ब्लॉक के सभी स्कूलों की जानकारी आपके सामने आ चुकी होगी जिसे आप देख सकते हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

शाला दर्पण पोर्टल पर फीडबैक कैसे दें?

शाला दर्पण के बारे में यदि आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स को आप फॉलो कर सकते हैं।

  • अपने मोबाईल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्वपर्थम शाला दर्पण की अधिकारित वेबसाइट को ओपन करें।
  • यहां पर होमपेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको Citizen Window के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अब एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें से आपको Suggestion from citizen के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • नए पेज पर आपके सामने एक फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको कुछ जानकारी भरनी है जैसे कि नाम, मोबाईल नंबर और ईमेल एड्रेस आदि।
  • इसमें Comments के बॉक्स में आप अपना सुझाव लिख सकते हैं।
  • सुझाव लिख देने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करदें जिसके बाद शाला दर्पण तक आपका सुझाव पहुंच जाएगा।

शाला दर्पण में स्कीम कैसे सर्च करें?

शाला दर्पण के पोर्टल पर आप Schemes के बारे में भी जानकारी देख सकते हैं। स्कीम देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को आप फॉलो कर सकते हैं:-

  • अपने मोबाईल के किसी भी ब्राउज़र में शाला दर्पण की अधिकारित वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट एक होमपेज में Citizen Window के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नए ओपन हुए पेज में Search Scheme के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी प्रदान करनी होगी जैसे कि आयु, कक्षा और फैमिली इनकम आदि।
  • मांगी गई सारी जानकारी को सही से भरने के बाद Search के बटन पर क्लिक करदें।
  • स्कीम से संबंधित सारी जानकारी आप की स्क्रीन पर आ चुकी होगी।

शाला दर्पण की Contact Information

शाला दर्पण योजना के जारी होने के साथ साथ इसके हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया गया था। यदि इस योजना से संबंधित आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इनके हेल्पलाइन नंबर के साथ संपर्क कर सकते हैं। इनका कस्टमर सपोर्ट आपकी सहायता जरूर करेगा।

  • Helpline Number – +911412700872, 01412711964
  • Email Id – rmsaccr@gmail.com, rajssashaladarshan@gmail.com

डिजिटल इंडिया योजना क्या है

Leave a Comment