UDISE Code क्या है



आपने अनेक तरह के कोड देखे होंगे, और प्रत्येक कोड का अपना एक अलग मतलब और महत्त्व होता हैं | कुछ कोड किसी संस्था को दर्शाते हैं, तो कुछ कोड किसी चीज को, आज हम आपको ऐसे ही एक कोड के बारे में बताने जा रहे है, यह एक UDISE कोड हैं | इस कोड का इस्तेमाल विद्यालय की पहचान के रूप में किया जाता है | यह 11 डिजिट का यूनिक कोड होता हैं, जिसमे किसी विद्यालय की सभी जानकारी इस पर उपस्थित रहती हैं |

इस कोड का इस्तेमाल जिला स्तर पर रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाता हैं | यदि आप UDISE कोड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आपको UDISE Code क्या है, फुल फॉर्म, UDISE Portal Login, Online Registration के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैं|

निष्ठा योजना क्या है

UDISE Code फुल फॉर्म

UDISE कोड 11 डिजिट वाला एक यूनिक कोड होता हैं | यूडीआईएसइ को हिंदी भाषा में “यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन” कहते हैं, तथा अंग्रेजी भाषा में इसे UDISE-Unified District Information System for Education कहा जाता हैं | इसकी स्थापना MHRD स्कूल विभाग द्वारा की गई थी|

ई ज्ञान गंगा पोर्टल क्या है

यूडीआईएसई  कोड का क्या मतलब होता है

जैसे की हम आपको बता चुके हैं, कि UDISE हर विद्यालय का एक यूनिक कोड होता हैं | यह MHRD, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल को उपलब्ध कराया जाता हैं | यह कोड स्कूल की अलग-अलग स्थिति को बताता हैं, जैसे आरम्भ के दो डिजिट स्कूल के राज्य को और उसके बाद के 2 डिजिट जिले को तथा उसके बाद वाले दो डिजिट ब्लॉक और उसके बाद के तीन डिजिट शहर या गांव को दर्शाते हैं | इसके अतिरिक्त बचे अंतिम के दो डिजिट स्कूल की पहचान बताते हैं, इस तरह से यह 11 डिजिट का UDISE कोड होता हैं |

ITCZ Full Form In Hindi

यूडीआईएसई कोड के कार्य (UDISE Code Work)

  • UDISE कोड का इस्तेमाल स्कूल से संबंधित विभिन्न कार्यो में किया जाता हैं, जिनकी जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी हैं |
  • RTE के पोर्टल में UDISE कोड की आवश्यकता होती है |
  • अपने विद्यालय से निशुल्क पुस्तक प्राप्त करने के लिए भी इस कोड को उपयोग में ला सकते हैं |
  • छात्र वृद्धि पोर्टल में भी इस कोड की बहुत अधिक महत्ता होती हैं |
  • विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करने हेतु |

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) क्या है

UDISE कोड को ऑनलाइन जांचने की प्रक्रिया (Online UDISE Code Check Process)

  • यदि आप अपने स्कूल के UDISE कोड को चेक करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा |
  • सर्वप्रथम आपको अपने गूगल पेज में UDISE Code Status या School DISE Code टाइप करके सर्च करना होगा |
  • इसके बाद आपको “Find School DISE Code” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने Udise.in की आधिकारिक वेबसाइट खुल का आ जाएगी |
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा |
  • इस फॉर्म में आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा |
  • राज्य का चुनाव करने के बाद NEXT के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा | और फिर नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करे |
  • आपके सामने आपके जिले में मौजूद स्कूल की सूची खुल कर आ जाएगी |
  • आप अपने स्कूल का नाम देख ले, आपके स्कूल के नाम के आगे UDISE कोड लिखा मिल जायेगा |
  • जिसे आप नोट कर सकते हैं, या इसका प्रिंट निकल ले और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं |

ऑनलाइन डिग्री कैसे प्राप्त करे

UDISE पोर्टल में लॉगिन कैसे करे (LOGIN In UDISE Portal)

UDISE Portal पर Login करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-

  • UDISE पोर्टल पर Login करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा |
  • वेबसाइट के Home Page पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपने सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको User Name,Password,Captcha Code आदि को भरना होगा |
  • इसके बाद आप Login के बटन पर क्लिक कर दे |
  • इस तरह से आप UDISE पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है |

दीक्षा पोर्टल क्या है

UDISE में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (ONLINE Registration in UDISE)

  • सबसे पहले आपको UDISE की अधिकारिक वेबसाइट http://sdms.udise.in/SchoolInitializationSection/SchoolInitializationInstructionPage.aspx पर जाना होगा |
  • आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुच जायेंगे |
  • इस होम पेज में आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • यह आपका रजिस्ट्रेशन का फॉर्म होगा |
  • इस फॉर्म में आपको रजिस्ट्रेशन से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों को भरना होगा |
  • सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट करना होगा |
  • इस तरह आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी |

गेट (GATE) एग्जाम क्या होता है

आवेदन की स्थिति कैसे जांचे (Chek Online Registration Status)

  • यदि आप अपने आवेदन की स्थिति को जांचना चाहते है तो उसके लिए आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वेबसाइट के Home Page पर आपको Registration Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा |
  • इस पेज में आपको Registration Number,Mobile Number और Refresh Code आदि को भरना होगा |
  • इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक कर दे |
  • आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुल कर आ जाएगी |

बीटेक (B.TECH) क्या है?

यहाँ पर आपको Diksha UDISE Code क्या है, फुल फॉर्म क्या है, UDISE Portal Login करने के विषय में और Online Registration के बारे में जानकारी दी गई है | यदि आप इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी लेना चाहते है तो आप www.hindiraj.com पर विजिट करते रहे, हम आपको ऐसी जानकारियों से अवगत कराते रहेंगे|

List of Open University in India

Leave a Comment