बिहार राशन कार्ड सूची 2023



बिहार गवर्नमेंट ने वेबसाइट पर राशन कार्ड की लिस्ट को जारी कर दिया है। ऐसे में जो भी व्यक्ति राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, वह गवर्नमेंट के द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर के राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आपने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है अथवा आपका नाम पहले से ही राशन कार्ड में है और आप अपना नाम बिहार राशन कार्ड की लिस्ट में देखना चाहते हैं, तो इससे संबंधित सारी जानकारी आपको लेख में प्राप्त होने वाली है।

इस आर्टिकल में आपको ‘बिहार राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें” साथ ही “बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें” इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और “बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें” इसके बारे में भी जानकारी सांझा की जायेगी।

बिहार आय जाति निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे

बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023

राशन कार्ड होने पर आप को सस्ती दरों पर सरकारी अनाज की दुकान से गेहूं, चावल और दूसरी चीजें प्राप्त होती हैं। राशन कार्ड का फायदे सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। अगर आपके पास राशन कार्ड उपलब्ध है तो आप गवर्नमेंट के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की योजनाओं को भी पाने के लिए योग्य होते हैं।

भारत के लगभग तमाम राज्यों में राशन कार्ड की सुविधा चलती रहती है। हमारे भारत देश में सबसे अधिक राशन कार्ड उत्तर प्रदेश से राज्य में है, क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य में जनसंख्या काफी अधिक है।

अगर आप बिहार राज्य के रहने वाले हैं और आप राशन कार्ड के लिए एलिजिबल है तो आपको अपना राशन कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए। इससे आपको सस्ती दरों पर अनाज भी प्राप्त होगा, साथ ही विभिन्न गवर्नमेंट की योजना में भी आप अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। आप बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन बनवा सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड 2023 के प्रकार

कुल 3 प्रकार के राशन कार्ड बिहार गवर्नमेंट के द्वारा जारी किए जाते हैं। जो लोगों की आय के हिसाब से होते हैं। नीचे आपको उन तीनों ही टाइप के राशन कार्ड की डिटेल दी गई है।

APL Ration Card

बिहार के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से ऊपर अपनी जिंदगी गुजारते हैं, उन्हें एपीएल राशन कार्ड मिलता है। इस राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है।

BPL Ration Card

बिहार के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे अपनी जिंदगी को गुजारते हैं, उन्हें बीपीएल राशन कार्ड मिलता है। इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के परिवार की सालाना इनकम ₹10,000 से कम होनी चाहिए। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है।

AAY Ration Card

इसे अंत्योदय राशन कार्ड भी कहा जाता है और यह उन्हीं परिवारों को दिया जाता है, जिनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है, यानी की जिनकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा खराब होती है। इस राशन कार्ड का रंग पीला होता है।

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन चेक 2023

पोस्ट:बिहार राशन कार्ड सूची 2023  
डिपार्टमेंट:  बिहार फूड एंड सिविल सप्लाई
राज्य:  बिहार
लाभार्थी:बिहार के नागरिक  
एप्लीकेशन मोड:  ऑनलाइन
एप्लीकेशन फीस:ज्ञात नहीं  
साल:  2023
ऑफिशियल वेबसाइट:  epds.bihar.gov.in

बिहार राशन कार्ड 2023 के लाभ

  • जिन लोगों के पास बिहार का राशन कार्ड उपलब्ध है, वह सस्ती दरों पर गवर्नमेंट की तरफ से केरोसिन, चीनी, चावल, गेहूं जैसी चीजें पाने के हकदार होते हैं।
  • राशन कार्ड धारक व्यक्ति इसे पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकता है।
  • बिजली या गैस लेने के लिए इसे इस्तेमाल में लिया जा सकता है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बच्चों का स्कूल में एडमिशन इसके जरिए हो सकता है।
  • गवर्नमेंट की विभिन्न योजनाओं का फायदा आप इसके द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड 2023 हेतु पात्रता

  • राशन कार्ड प्राप्त करने हेतु बिहार के नागरिक ही अप्लाई कर सकते हैं।
  • बिहार के ऐसे लोग जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है वह इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • जिन लोगों के पास पहले से ही राशन कार्ड नहीं है वही अप्लाई कर सकते हैं।
  • अगर आप बिहार के स्थाई नागरिक है तो ही आप अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड 2023 हेतु दस्तावेज

बिहार में कुल कितने जिले है

बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे देखे?

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन देखने के लिए आपको नीचे दी गई आसान सी प्रक्रिया का पालन करना है। नीचे दी हुई प्रक्रिया आपको बिहार राशन कार्ड अपने फोन के स्क्रीन पर दिखाएगी।

  • बिहार राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे एक लिंक दिया है। इस लिंक पर क्लिक करने पर आप एक ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएंगे।
  • विजिट वेबसाइट: http://epds.bihar.gov.in/
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको बाई तरफ देखना है, वहां पर आपको Rcms Report का ऑप्शन मिलेगा‌। इसी पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जो पेज ओपन हुआ है, उसमे आपको अपने district का सिलेक्शन करना है और उसके बाद show बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर फिर से एक पेज आएगा, जिसमें rural और urban इस प्रकार के दो ऑप्शन होंगे। इनमें से आप अपने इलाके के हिसाब से ऑप्शन का सिलेक्शन कर सकते हैं। अगर आप ग्रामीण एरिया में रहते हैं तो आपको रूरल और अगर आप शहरी एरिया में रहते हैं, तो आपको अर्बन का सिलेक्शन करना है।
  • दोनों में से किसी भी ऑप्शन का सिलेक्शन करने के बाद आपको अपने block या फिर town का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा‌। ऐसा होने पर आपको ब्लॉक या फिर टाउन के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपनी panchayat का नाम दिखाई देगा। इस पर आपको अपनी पंचायत के नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने गांव का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको राशन डीलर का सिलेक्शन करना है।
  • इतनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आएगी, जिसमें आपको अपना नाम खोजना है और प्राप्त हो जाने पर नाम के पहले या फिर बाद में जो राशन कार्ड नंबर है, उस पर क्लिक कर देना है।
  • इतना करने पर आपका राशन कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो करके आ जाएगा जिसमें आप अपने राशन कार्ड की डिटेल को चेक कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करे ?

अगर आपने राशन कार्ड चेक कर लिया है और उसके बाद आप राशन कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी हुई विधि को फॉलो करें।

राशन कार्ड डाउनलोड करने हेतु बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

  • अब rcms report ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब जो पेज ओपन हुआ है, उसमें अपने जिले का सिलेक्शन करके show बटन दबाएं।
  • अब आपको अपने इलाके के हिसाब से rural या urban ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने ब्लॉक, पंचायत और गांव का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपको राशन डीलर का सिलेक्शन करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड की लिस्ट आएगी। इसमें से आपको अपना नाम ढूंढना है और उसके बाद अपने राशन कार्ड की संख्या के ऊपर क्लिक करना है।
  • अब राशन कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ चुका है। अब आप चाहे तो इसे print page ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव भी कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड शिकायत दर्ज कैसे करें ?

बिहार में राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर देने के बावजूद भी आपका नाम राशन कार्ड की लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है अथवा आपको राशन कार्ड से संबंधित अन्य कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जो विधि अपनाई जाती है, वह आपको नीचे दी जा रही है।

  • राशन कार्ड की कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए बिहार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद consumer info वाले सेक्शन में जा करके submit grivence ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब एक पेज आपकी स्क्रीन पर आएगा, जिसमें ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा। इसमें आपको अपनी शिकायत, अपना एड्रेस, अपनी कांटेक्ट इनफार्मेशन और अपनी शिकायत की जानकारी सही जगह में डालनी है, साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अपलोड कर देना है।
  • अब आपको register बटन पर क्लिक करना है।
  • इतनी प्रोसेस पूरी होने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और आप को शिकायत की आईडी भी प्राप्त हो जाएगी।

बिहार राशन कार्ड कंप्लेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आपने राशन कार्ड से संबंधित समस्या की कंप्लेंट ऑनलाइन दर्ज करवा दी है और आप कंप्लेंट के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई विधि को फॉलो करें।

  • बिहार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की ऑफिशियल वेबसाइट पर सबसे पहले तो आप चले जाएं
  • अब consumer info के सेक्शन में जाने के बाद know grivence status ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पेज आएगा। उसमें निर्धारित जगह में ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन आईडी डालें।
  • अब get status बटन दबाएं
  • अब आपने जो कंप्लेंट की है, उसका स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

बिहार राशन कार्ड पीडीएस अलर्ट मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन

अपना फोन नंबर रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए हुए तरीके को आप को फॉलो करना है।

  • आपको सबसे पहले ईपीडीएस बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद service टैब के ऊपर आपको क्लिक करना है।
  • अब जो register your mobile का ऑप्शन आपको दिख रहा है, उस पर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएस अलर्ट रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियों को डालना है।
  • अब आपको register बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इतनी प्रोसेस जब आप पूरी कर लेंगे, तब आपका बिहार राशन कार्ड पीडीएस अलर्ट मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।

Bihar Apna Khata

Leave a Comment