फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें ?



तकनीक का विकास जब से होने लगा है तब से मनुष्य ने बहुत सारी सरालताओं को प्राप्त किया है। पहले लोगों को कोई सामान लेने बाहर बाज़ार में जाना पड़ता था लेकिन अब हम घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों में ऐसी बहुत सारी कंपनियां उभर कर आई हैं जो हमें ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा प्रदान करती हैं। इन्हीं में से एक कंपनी हैं फ्लिपकार्ट। फ्लिपकार्ट के माध्यम से हम ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और घर बैठे अपना मनचाहा सामान प्राप्त कर सकते हैं।

जब भी लोगों के मन में ऑनलाइन शॉपिंग का ख्याल आता है तो वह फ्लिपकार्ट पर जाना ही पसंद करते हैं। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें यह नहीं मालूम कि फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कैसे करें और यह बात दूसरों से पूछने के लिए कतराते भी हैं। आपकी इसी समस्या के निवारण के लिए आपको इस लेख में जानकारी देने वाले हैं कि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग कैसे करें।

Flipkart Seller कैसे बने ?

Flipkart क्या है?

फ्लिपकार्ट एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म है जहां से हम घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। यह कंपनी कर्नाटका के एक शहर बैंगलोर में स्थित है। फ्लिपकार्ट की शुरुआत अक्टूबर 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी। शुरुआत में फ्लिपकार्ट पर सिर्फ किताबें मिलती थी लेकिन बाद में धीरे धीरे इन्होंने दूसरी केटेगरी के उत्पादों को भी बेचना शुरू कर दिया।

इस तरह फ्लिपकार्ट एक मशहूर ई-कॉमर्स वेबसाइट बन गई और आज के समय में यह Amazon और SnapDeal जैसी बड़ी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रही है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णामूर्ति हैं। और अपनी सेवा निभा रहे हैं। फ्लिपकार्ट से लोग शॉपिंग करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि फ्लिपकार्ट पर बड़े बड़े प्रोडक्ट किफायती दामों पर मिलते हैं और इनकी तेज़ डिलीवरी सुविधा से हमें हमारा सामान जल्दी मिल जाता है।

Flipkart से शॉपिंग करने के फायदे

ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए बहुत सारी वेबसाइटस हैं लेकिन फ्लिपकार्ट की कई विशेषताएं हैं जो फ्लिपकार्ट को दूसरों से अनोखा बनाती हैं जोकि कुछ इस प्रकार हैं:-

  • घर बैठे मात्र कुछ ही दिनों में अपना प्रोडक्ट प्राप्त कर सकते हैं।
  • समय समय पर डिस्काउंट ऑफर हमें मिलते रहते हैं जिससे हमारे पैसों की बचत होती है।
  • 6 अलग अलग तरीकों से प्रोडक्ट के लिए भुगतान कर सकते हैं।
  • ग्राहकों की प्रोडक्ट्स पर राय देखकर जल्दी फैसला कर सकते हैं कि आपको प्रोडक्ट लेना चाहिए या नहीं।
  • प्रोडक्ट की सारी जानकारी और तस्वीरें देख सकते हैं।
  • अगर प्रोडक्ट पसंद नहीं आता तो प्रोडक्ट को return करने की सुविधा भी फ्लिपकार्ट देता है।
  • घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं जिससे हमारा बहुत सारा समय बचता है।
  • सुपर कॉइन के रूप में हमें कैशबैक मिलता है जिससे हम बहुत सारे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अमेज़न से शॉपिंग कैसे करें ?

Flipkart से शॉपिंग कैसे करें

Flipkart से शॉपिंग करना बेहद आसान कार्य है। उसके लिए आप हमारे द्वारा बताए नीचे कुछ स्टेप्स को फॉलो करें जिससे आप फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर पाएंगे। लेकिन यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात है कि अगर आपको फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करनी है तो आपका फ्लिपकार्ट पर खाता जरूर होना चाहिए अन्यथा आप फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग नहीं कर पाएंगे।

Step 1:- फ्लिपकार्ट पर हम दो तरीकों से शॉपिंग कर सकते हैं जो हैं वेबसाइट और एप। फ्लिपकार्ट के एप में ज़्यादा सरलताएं हैं इसलिए अगर आप नए हैं तो फ्लिपकार्ट एप डाउनलोड करलें। एप या वेबसाइट खोल लेने के बाद उसमें अपना खाता लॉगिन करलें।

Step 2:- अब ऊपर बने सर्च टैब पर क्लिक करें और जो सामान आप मंगवाना चाहते हैं उसे लिखकर सर्च करें। जैसे मैं सैमसंग का एक मोबाइल मंगवाना चाहता हूँ तो मैं Samsung Galaxy S12 लिखकर सर्च करूँगा।

Step 3:- सर्च करने के बाद परिणामों में वह सारे प्रोडक्ट आने लगेंगे जिसे आपने सर्च किया है। इसमें फ्लिपकार्ट ने बहुत सारी सुविधाएं भी प्रदान की हैं जैसे ‘नए प्रोडक्ट सबसे पहले दिखाएं’ और ‘सबसे कम कीमत वाले प्रोडक्ट पहले दिखाएं’ आदि। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी फ़िल्टर को अप्लाई कर सकते हैं।

Step 4:- अब आप जिस प्रोडक्ट को मंगवाना चाहते हैं उसपर क्लिक करदें। क्लिक करने के पश्चात आपके सामने प्रोडक्ट की सारी जानकारी दिखने लगेगी। आप प्रोडक्ट की जानकारी पढ़ सकते हैं और जो लोग यह प्रोडक्ट ले चुके हैं उनकी प्रोडक्ट के बारे में प्रतिक्रिया पढ़ सकते हैं ताकि आप आसानी से फैसला कर सकें कि प्रोडक्ट को खरीदना है या नहीं।

Step 5:- फैसला करने के बाद अगर आपने प्रोडक्ट को खरीदने का मन बना लिया है तो Shop के बटन पर क्लिक करें और अगर आप एक से ज़्यादा प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो Add To Cart के बटन पर क्लिक करदें।

Step 6:- Shop पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एड्रेस को डालने का विकल्प होगा जिसमें आपको बिलकुल सही तरीके से अपना एड्रेस भरें क्योंकि यह वहीं पता होगा जहाँ पर आपका सामान डिलीवर होगा। यह अड्रेस आपको कुछ इस तरह भरना होगा:-

  • Name:- इस फील्ड में आपको अपना पूरा नाम भरना है।
  • Mobile Number:- यहां पर अपना मोबाइल नंबर सही तरीके से भरें क्योंकि सामान को डिलीवर करते समय कूरियर बॉय आपको इसी नंबर पर कॉल करेगा।
  • Pincode:– इसमें आपको अपने एरिया का पोस्टल कोड डालना है जो 6 अक्षरों का होता है।
  • Locality:- फॉर्म की इस फील्ड में आपको अपनी Locality के बारे में लिखना है। आप अपनी बिल्डिंग या मोहल्ले का नाम भी लिख सकते हैं जहां पर आप रहते हैं।
  • Address:- यहां पर सही तरीके से अपना एड्रेस भरें। इसमें आप अपने घर का नंबर और रास्ते का नाम भी डाल सकते हैं।
  • City:- जिस शहर में आप रहते हैं उसका नाम आपको यहां डालना है।
  • State:- इसमें आपको अपने राज्य का नाम भरने की आव्यशकता होगी।
  • Landmark:- यहाँ पर आप अपने नज़दीक किसी जानी पहचानी जगह का नाम लिख सकते हैं जिससे कूरियर बॉय को आपका एड्रेस ढूंढ़ने में आसानी रहे। जैसे कि मैं DAV स्कूल के पास रहता हूँ तो इसमें मैं DAV स्कूल लिखूंगा।
  • Alternative Mobile Number:- यह एक वैकल्पिक बॉक्स है। इसमें आप अपना दूसरा नंबर डाल सकते हैं। डिलीवरी के समय अगर आपका पहले वाला नंबर बंद हुआ तो आपको वह इस नंबर पर कॉल करेंगे।
  • Address Type:- अपना एड्रेस भरने के बाद आपको अपना एड्रेस टाइप चुनना है।

अपना सारा एड्रेस सही तरीके से भर देने के बाद Save And Deliver Here के बटन पर क्लिक करदें। यहाँ पर आपको बता दें कि बाद में आप इस एड्रेस को बदल भी सकते हैं।

Step 6:- अब आपको आपके द्वारा मंगवाए गए प्रोडक्ट की Summary दिखेगी जिसमें आपने जो जो प्रोडक्ट सेलेक्ट किये हैं उसके बारे में लिखा होगा। आपको Continue पर क्लिक कर देना है।

Step 7:- आपके सामने अब भुगतान करने के लिए पेज खुल जाएगा। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट पर हम 6 अलग अलग तरीकों से भुगतान कर सकते हैं जोकि कुछ इस प्रकार हैं:-

  • UPI:- अगर आप UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं तो इससे भी भुगतान कर सकते हैं।
  • Wallets:- ऑनलाइन वॉलेट्स जैसे कि Paytm और PhonePe के माध्यम से भी आप भुगतान कर सकते हैं।
  • Credit/Debit Cards:- आपके पास किसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो उसके माध्यम से भी आप भुगतान कर सकते हैं।
  • Net Banking:- अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग का यूज़रनेम और पासवर्ड भरके भी आप भुगतान कर सकते हैं।
  • EMI:- आसान किश्तों में भी आप प्रोडक्ट भुगतान कर सकते हैं लेकिन यह विकल्प सारे प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध नहीं होता।
  • Cash On Delivery:- भुगतान करने का यह सबसे लोकप्रिय तरीका है क्योंकि इसमें आपको भुगतान कैश के रूप में करना होता है जब आपका सामान आप तक पहुँच जाता है।

आपको जो भी विकल्प आसान लगता है उसके माध्यम से पेमेंट करदें और अपना आर्डर कन्फर्म कर लें।

Step 8:- आर्डर कन्फर्म कर लेने के बाद आपको ईमेल और फ़ोन कॉल के माध्यम से सूचना मिल जाएगी और एक हफ्ते के भीतर आपका प्रोडक्ट आपको मिल जाएगा। इस तरह आप फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

मीशो एप से शॉपिंग कैसे करें

Flipkart के आर्डर का स्टेटस कैसे देखें

फ्लिपकार्ट पर आर्डर करने के बाद यह देखना सबसे आवश्यक हो जाता है कि हमारा फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट कहाँ तक पहुंचा है क्योंकि इससे ही हम अंदाज़ा लगा पाते हैं कि हमारा प्रोडक्ट कब तक डिलीवर होगा। इसे देखने के लिए स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं:-

  • सबसे प्रथम आपको फ्लिपकार्ट की अधिकारित एप या वेबसाइट ओपन कर लेनी है और अपने फ्लिपकार्ट खाते को लॉगिन कर लेना है।
  • अब अपनी प्रोफाइल पर जाकर My Orders पर क्लिक करदें।
  • इस पेज पर वह सभी प्रोडक्ट होंगे जो आपने फ्लिपकार्ट से मंगवाए हैं। जो भी प्रोडक्ट का स्टेटस आप देखना चाहते हैं उसपर क्लिक करदें।
  • अब आपके लिए प्रोडक्ट से सम्बंधित सारी जानकारी पेश हो जाएगी और इसी पेज पर बताया होगा कि आपका प्रोडक्ट अभी कहाँ तक पहुंचा है। इस पेज पर और भी बहुत सारे विकल्प होते हैं।

Flipkart पर आर्डर कैंसिल कैसे करें

कई बार हम फ्लिपकार्ट से कुछ ऐसा मंगवा लेते हैं जिसके आर्डर के बाद हमें महसूस होता है कि इस प्रोडक्ट की हमें आवश्यकता नहीं है या फिर कोई सामान गलती से ऑर्डर हो जाता है। ऐसे में फ्लिपकार्ट हमें आर्डर कैंसिल करने की सुविधा प्रदान कर सकता है। फ्लिपकार्ट पर हम निम्न लिखित स्टेप्स से अपना आर्डर कैंसिल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले फ्लिपकार्ट की वेबसाइट या एप को ओपन करलें और अपने फ्लिपकार्ट खाते से लॉगिन करलें।
  • अब अपने प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें और उसमें दिये My Orders के विकल्प पर क्लिक करदें।
  • यहां पर आपके द्वारा आर्डर किये गए सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी शामिल होगी। आप जिस प्रोडक्ट को कैंसिल करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर दें।
  • इस पेज पर प्रोडक्ट से संबंधित जानकारी होगी जैसे आपने प्रोडक्ट को कब आर्डर किया होगा।
  • यहां कई विकल्प होंगे और इनमें से आपको Cancel Order के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • कैंसिल करने के बाद आपको कैंसिल करने का कारण पूछा जाएगा। इसमें से आप कोई भी कारण चुन सकते हैं या अपना कारण भी लिख सकते हैं।
  • कुछ ही समय पश्चात आपका फ्लिपकार्ट का आर्डर कैंसिल हो जाएगा और आपको मैसेज के द्वारा सूचना दे दी जाएगी।

Amazon पर सामान कैसे बेचे ?

Leave a Comment