जेम पोर्टल क्या है



वर्तमान केंद्र सरकार ने  सार्वजनिक ख़रीददारी पर मुख्य रूप से ध्यान देने के उद्देश्य से सचिवों के समूह के अनुमोदन के परिणाम स्वरूप सरकारी ई-बाजार या ई-मार्केटप्लेस की स्थापना की है | इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों के अधिकारी आवश्यक सामान्य उपयोग की वस्तुओ और सेवाओं की ऑनलाइन खरीददारी कर सकते है |

img-1


इस पोर्टल के साथ केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को संलग्नित कर दिया है, जिससे अब सरकारी एवं सार्वजनिक स्तर पर प्रयोग किये जाने वाले सामान एवं सेवाओं को इस पोर्टल के द्वारा खरीद तथा बेच सकते है तथा सभी प्रकार की खरीददारी ऑनलाइन कर सकेंगे | यदि आप भी सरकार के साथ व्यवसाय करना चाहते है, तो इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करके कर सकते है | आज इस पृष्ठ पर आपको “जेम पोर्टल क्या है | सरकारी ई-बाज़ार (GeM) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फ़ीस” के विषय में विस्त्रत जानकारी उपलब्ध कराई गयी है | 

ई-कॉमर्स क्या होता है

जेम पोर्टल क्या होता है ? (Meaning of GeM Portal )

जेम का फुलफॉर्म  “गवर्नमेंट ई – मार्केटप्लेस” (Government E-Marketplace)” होता है| वाणिज्य एवं उधोगमंत्री (Commerce & Industry Minister) के द्वारा 9 अगस्त 2016 को गवर्नमेंट ई – मार्केटप्लेस पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है | यह पोर्टल सचिवों के दो समूहों के अनुमोदन के आधार पर इस पोर्टल का गठन किया गया है तथा सामान्य वित्तीय सम्बन्धी आवश्यक नियमो को परिवर्तित कर गवर्नमेंट ई – मार्केटप्लेस पर खरीददारी को अधिकृत किया गया है |



राष्ट्रीय ई गवर्नेस डिवीजन (इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) की तकनीकि रूप से सहायता के साथ GDS & D  ने यह पोर्टल वस्तुओ और सामानो की खरीद के लिए निर्मित किया है | इस पोर्टल के द्वारा सभी सरकारी विभागों की सभी आवश्यक सामान तथा सेवाओं की खरीदारी आसानी से हो सकेगी | यह कैशलेस, पेपरलेस तथा सिस्टम द्वारा संचालित होने वाला ई-मार्केटप्लेस है, जो एक ही स्थान पर रह कर बिना मानव सम्पर्क एवं आवागमन किये ख़रीददारी को पूर्णरूप से सक्षम बनाता है तथा इस पोर्टल के गठन का मुख्य उद्देश्य सार्वजानिक खरीददारी में पारदर्शिता तथा दक्षता लाना है, साथ ही इस ऑनलाइन व्यवसाय की गति को भी तीव्र करना है |

जेम पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Document for GeM Portal)

जेम पोर्टल पर क्रय एवं विक्रय (Buying and Selling on the GeM Portal)

जेम (GeM) पोर्टल पर क्रय एवं विक्रय के लिए सभी प्रकार की छोटी तथा बड़ी वस्तुओ जैसे पेन, पेपर, कुर्सी, मेज, फर्नीचर आदि के लिए सरकार के द्वारा टेंडर जारी किये जाते है | पंजीकृत होने के बाद आपको ईमेल, फोन या मैसेज के द्वारा टेंडर के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है, इसके बाद आप अपने अनुसार टेंडर लेकर आप सरकार के साथ व्यवसाय कर सकते है | इसके लिए आपको किसी दुकान की भी आवश्यकता नहीं है, टेंडर प्राप्त करने के लिए आपको बोली लगाना होता है आप ही के समान अन्य व्यक्तियों द्वारा भी बोली लगायी जाती है जिस विक्रेता के बोली के दौरान वस्तु तथा सेवा के दाम कम होते है, सरकार के द्वारा उसे टेंडर प्रदान कर दिया जाता है तथा अब सभी सरकारी विभागों में खरीददारी के लिए मात्र यह पोर्टल ही माध्यम है इसके बिना खरीददारी संभव नहीं है | इस पोर्टल के जरिये सरकारी विभाग कम से कम 50 हजार तक की खरीददारी कर सकते है |

प्रॉपर्टी या संपत्ति कार्ड क्या है

जेम पोर्टल पर विक्रय के लिए पात्रता मापदंड (Eligibility criteria for sale on the GeM Portal)

इस पोर्टल पर कोई भी विक्रेता जो उत्पादन करता है, वह अपना पंजीकरण करने के लिए सक्षम है | आपके उत्पाद उपयुक्त तथा प्रमाणित होने चाहिए | केंद्र सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से देश में रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ सरकार को भी लाभ हुआ है | वर्तमान समय में इस पोर्टल पर 150 प्रकार के उत्पादो में से 7400 से अधिक उत्पाद तथा किराये पर परिवहन सेवाएं जेम पीओसी पोर्टल पर उपलब्ध है, तथा इस पोर्टल पर 161860  विक्रेता एवं सर्विस प्रोवाइडर तथा 30391 खरीददार  पंजीकृत हो चुके है | सरकार के द्वारा यह मंच प्रायोगिक परियोजना के रूप में प्रारम्भ किया गया था, लेकिन अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है |

जेम पोर्टल की सुविधा फीस

जेम पोर्टल या Government E-Marketplace के लिए फीस ज्यादा नहीं रखी गई है, इसकी सुविधा को लिए आपको सामान्य या फिर मामूली शुल्क देना होता है | यदि आप 30 लाख (30 Lakhs) से अधिक का सामान खरीदते या बेचते है तो आपको  मात्र 0.5% का चार्ज देना होता है |

जेम पोर्टल के लाभ (Benefits of GeM Portal)

  • विक्रेताओ की सभी सरकारी विभागो में सीधा संपर्क हो गया है |
  • खरीददार यदि चाहे तो Vendor Rating System की जांच भी कर सकता है |
  • यह पोर्टल पारदर्शिता तथा खरीददारी में सरलता प्रदान करता है |
  • आवश्यकता के अनुसार कोई भी व्यक्ति वस्तुएं तथा सेवाएँ आसानी से ऑनलाइन खरीद तथा बेच सकता है |
  • वस्तुओ तथा सेवाओं के लिए टेंडर अनुसार उचित कीमत की प्रणाली भी उपलब्ध है |
  • इस पोर्टल पर वस्तुओ तथा सेवाओं की व्यक्तिगत तथा उत्पादों की सूचि उपलब्ध है |
  • वस्तुओ के उपयुक्त न होने की अवस्था में वापसी का भी प्रावधान उपलब्ध है |
  • खरीदकर के लिए सभी आवश्यकताओ को आसानी से प्राप्त करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली है |

जेम पोर्टल पर विक्रय के लिए पंजीकरण (Registration on GeM Portal for selling)

  • वस्तु एवं सेवाओं के विक्रय के उद्देश्य से पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम आपको इस पोर्टल की आधिकारिक https://gem.gov.in पर क्लिक करना होगा |
img-2
  • इसके बाद साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करके सेलर ऑप्शन को चुने |
  • इस पोर्टल के टर्म तथा कंडीशन देखनेदेख ले |
  • इसके बाद आपको Business / Organisation Type तथा  Business / Organisation Name भर करके Next ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
img-3
  • व्यक्तिगत सत्यापन के लिए आधार या पर्सनल पैन नंबर डाल कर सत्यापित करना होगा |
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर OTP सत्यापित करना होगा |
  • एक User Id तथा Password डालना होगा |
  • अब आपका सेलर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी |
  • अब आप अपने अकाउंट में User Id और password डालकर लॉगइन करेंगे ! तो आपको अपनी पर्सनल डिटेल, बैंक खाता नंबर, टैक्स डिटेल, कंपनी ऑफिस का पता आदि से सम्बंधित जानकारी भरनी होगी |
  • इस तरह से आप इस पोर्टल का लाभ उठा सकते है |

आपको इस पृष्ठ पर जेम पोर्टल या Government E-Marketplace जानकारी उपलब्ध करायी गई है अब आशा है आपको जानकारी पसंद आयी होगी | यदि आप इस से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव प्रकट करे, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही जवाब देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

आवश्यक वस्तु अधिनियम क्या है

Leave a Comment