पीएम जन समर्थ पोर्टल



भारतीय सरकार के द्वारा आम आदमी तक लोन सुविधा की आसान पहुंच के लिए एक और पोर्टल को लांच किया जा रहा है। इस पोर्टल का नाम गवर्नमेंट ने jan samarth portal रखा है। मुख्य तौर पर इस पोर्टल पर भारत का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, बिज़नेस, एग्रीकल्चर व स्वरोजगार लोन प्राप्त करने हेतु पात्रता के मापदंडों को चेक कर सकता है और अगर वह पात्रता के मापदंडों को पूरा करता है, तो वह जन समर्थ पोर्टल के जरिए लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकता है।

बता दें 10 जून को इसे ऑफिशियल तौर पर लांच भी कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आप भी लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको जन्म समर्थ पर पोर्टल रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके लिए आपको “जन समर्थ पोर्टल क्या है” और ” जन समर्थ पोर्टल पर आवेदन कैसे करें” के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) क्या है

जन समर्थ पोर्टल [Jan Samarth Portal in Hindi]

  • केंद्र सरकार द्वारा साल 2024 में एक डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर भारत के नागरिकों को गवर्नमेंट के द्वारा संचालित की जा रही 13 क्रेडिट गवर्नमेंट स्कीम से संबंधित लोन सर्विस प्राप्त होगी।
  • देश की समस्त जनता लोन प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल को विजिट कर सकती है और आसान सी प्रक्रिया का पालन करके लोन प्राप्त करने हेतु अपनी पात्रता मापदंड को चेक कर सकती है।
  • अगर कोई व्यक्ति इस पोर्टल पर चेकिंग की प्रक्रिया में पात्र निकलता है तो वह इस पोर्टल पर मौजूद 4 कैटेगरी जैसे कि education loan, agriculture loan, vocational loan और livelihood loan में से किसी भी लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।
  • गवर्नमेंट के अलग-अलग विभागो के द्वारा चलाई जाने वाली अलग-अलग योजना में किसी भी योजना में पात्रता रखने वाला व्यक्ति इस पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकता है।

पीएम जन समर्थ लोन योजना के लाभ/ विशेषताएं [ PM Jan Samarth Portal Benefits]

किसी भी गवर्नमेंट योजना में अप्लाई करने से पहले योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए, साथ ही योजना की पात्रता मापदंड और योजना के लाभ के बारे में भी जानना चाहिए। नीचे आपको पीएम जन समर्थन पोर्टल के विभिन्न फायदे बताए जा रहे हैं।

इस पोर्टल पर विजिट करके भारत का कोई भी नागरिक लोन प्राप्त करने हेतु अपनी पात्रता को ऑनलाइन चेक कर सकता है।

  •  पीएम जन समर्थन पोर्टल के जरिए |
  •  भिन्न भिन्न श्रेणियों के लोन को दिया जाएगा।
  •  पोर्टल पर छात्र, व्यापारी, किसान साथ ही इंडिया में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है।
  •  पोर्टल पर 13 से अधिक गवर्नमेंट क्रेडिट से संबंधित स्कीम के फायदे प्राप्त हो सकेंगे।

जन समर्थन पोर्टल-सहयोगी बैंक के नाम

गवर्नमेंट के द्वारा जन समर्थन पोर्टल के साथ जिन बैंकों को अटैच किया गया है, उनके नाम निम्नलिखित है।

  • आईसीआईसीआई बैंक |
  • ऐक्सिस बैंक |
  • आईडीबीआई बैंक |
  • एचडीएफसी बैंक |
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
  • पंजाब नेशनल बैंक |
  • केनरा बैंक |
  • बैंक ऑफ बड़ौदा |
  • सिडबी |
  • कोटक महिंद्रा बैंक |
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक |
  • इंडियन बैंक |
  • इंडियन ओवरसीज बैंक |
  • पंजाब एंड सिंध बैंक |
  • यूको बैंक |
  • यूनियन बैंक |
  • बैंक ऑफ इंडिया |
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया |
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र |

जन समर्थ पोर्टल का उद्देश्य [Object of Jan Samarth Portal]

देश में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अपने किसी काम को करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है परंतु पर्याप्त मात्रा में पैसे ना हो पाने की वजह से वह उस काम को करने से अपने पैर पीछे खींचने लगते हैं। ऐसे में गवर्नमेंट इस पोर्टल के जरिए उन लोगों को लोन उपलब्ध करवाने के बारे में सोच रही है।

गवर्नमेंट ने इस पोर्टल को इसी उद्देश्य के साथ चालू किया है, ताकि आवश्यकतानुसार लोगों को पात्रता मापदंड के हिसाब से लोन प्राप्त हो सके और वह अपने काम को कर सकें। इस पोर्टल पर व्यक्ति घर बैठे ही अप्लाई कर सकता है और पेपरलेश सारी कार्यवाही को पूरा कर सकता है।

PM Kisan FPO Scheme

जन समर्थ पोर्टल रजिस्ट्रेशन [आवेदन] प्रक्रिया [jansamarth.in Online Registration]

जो भी व्यक्ति jan samarth portal registration करना चाहता है, वह नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके जन समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकता है।

  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले पोर्टल की वेबसाइट को विजिट करना होगा, जिसका लिंक आपको नीचे दिया गया है।
  • आधिकारिक लिंक: JANSAMARTH.IN
  • ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आप सीधा पोर्टल की वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • होम पेज पर पहुंचने के पश्चात आपको Register वाले ऑप्शन को ढूंढना है और प्राप्त होने पर उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर Jan Samarth Portal Registration Form दिखाई देगा। इस फॉर्म के अंदर आपको अपनी पात्रता के हिसाब से आवश्यक जानकारियों को भरना है।

नोट: आपको बता दें कि गवर्नमेंट के द्वारा 10 जून के आसपास में इस पोर्टल को लांच किया जाएगा। इसलिए इस पोर्टल में आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको 10 जून के बाद ही बता पाने में हम सक्षम होंगे, तब तक इंतजार करें।

जन समर्थन पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें [Jan Samarth Portal Login]?

जन समर्थन पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया का पालन करना है।

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है, जिसका लिंक आपको आर्टिकल में दिया जा चुका है।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा। इसके पश्चात आपको LOGIN वाले ऑप्शन को ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको निर्धारित जगह में email एड्रेस या phone number डालना है।
  • अब आपको CAPTCHA CODE को भी इंटर करना है। अगर आपसे पासवर्ड की डिमांड की जाती है तो आपको पासवर्ड भी डालना है और उसके बाद LOGIN बटन दबानी है।
  • इतनी प्रोसेस कंप्लीट होने पर व्यक्ति जन समर्थन पोर्टल में लॉगिन हो जाएगा।

जन समर्थ पोर्टल के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

जन समर्थ पोर्टल से लोन हेतु पात्रता की जांच कैसे करें?

  • गवर्नमेंट के द्वारा इस पोर्टल पर कुल 4 प्रकार के लोन की कैटेगरी को रखा गया है, जिसमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी कैटेगरी का सिलेक्शन कर सकते हैं और अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। पात्रता की जांच हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
  • जन समर्थ पोर्टल से आपको लोन मिलेगा या नहीं इसकी जांच करने के लिए आपको पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको लोन की तीन चार कैटेगरी दिखाई देंगी। जैसे की एजुकेशन लोन, एग्रीकल्चर लोन, वोकेशनल लोन और लाइवलीहुड लोन। इनमें से जिस भी लोन को आप प्राप्त करना चाहते हैं, आपको उसके ऊपर क्लिक करना है।
  • किसी भी कैटेगरी के नाम के ऊपर क्लिक करने के पश्चात आपको अपनी स्क्रीन पर पात्रता से संबंधित इंफॉर्मेशन दिखाई देगी।

Jan Samarth Portal [Check Online Loan Application Status]

यदि आपने जन समर्थ पोर्टल योजना के तहत किसी भी केटेगरी के लिए लोन एप्लीकेशन दिया है, तो एप्लीकेशन का Online Status चेक कर सकते है : –

  • jansamarth.in पर विजिट करे |
  • अपने यूजर नाम और पासवर्ड का उपयोग करते हुए पोर्टल में लोग इन करे |
  • अब “My Application” पर क्लिक करे और आवेदन की स्थिति (Check Status) की जानकारी प्राप्त करे |

जन समर्थ पोर्टल में शामिल 13 लोन योजना

गवर्नमेंट ने टोटल 13 ऐसी लोन योजना को इस पोर्टल के साथ अटैच किया है, जिसका संचालन अलग अलग मंत्रालय और डिपार्टमेंट के द्वारा किया जा रहा है। नीचे उन 13 लोन योजनाओं के नाम दिए गए हैं।

  • सेंट्रल सेक्टर इंटरेस्ट सब्सिडी |
  • पढ़ो परदेस |
  • डॉक्टर अंबेडकर सेंट्रल सेक्टर स्कीम |
  • एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम 5: एग्रीकल्चर मार्केटिंग इन्फ्राट्रक्चर |
  • एग्रीकल्चर इन्फ्राट्रक्चर फंड |
  • प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम 8: स्टार बीबर मुद्रा स्कीम |
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना |
  • प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि स्कीम |
  • सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्स |
  • स्टैंड अप इंडिया स्कीम |
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना |

जन समर्थ पोर्टल हेल्पलाइन नंबर

यदि आपने जन समर्थ पोर्टल के माध्यम से लोन प्राप्त किया है या करना चाहते है और किसी समस्या का सामना कर रहे है तो दिए गए ईमेल आई डी या मोबाइल नम्बर पर फ़ोन कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।

ईमेल आई डी : Customer.support@jansamarth.in

फ़ोन नम्बर : +91-7969076111

FAQ

जन समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

जन समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन jansamarth.in के माध्यम से घर बैठे आसानी से किया जा सकता है |

जन समर्थ पोर्टल क्या है ?

यह भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऐसा पोर्टल है जहाँ कोई भी भारतीय नागरिक क्रेडिट लिंक स्कीम के अंतर्गत आने वाली 13 योजनाओ के लिए एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से पात्रता व ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर सकता है |

PM SVANidhi Mobile App

Leave a Comment