मेटाबोलिज्म क्या होता है



हमें किसी भी तरह का कार्य करनें के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है, और यह उर्जा हमें भोजन के साथ-साथ अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थो से प्राप्त होती है |  खाद्य पदार्थों या भोजन का एनर्जी में परिवर्तित होना ही मेटाबॉलिज्म अर्थात चयापचय कहलाता है। एक मानव शरीर को अपनें कार्य करनें के लिए उर्जा की आवश्यकता होती है, और यह उर्जा हमें मेटाबॉलिज्म से मिलती है |

आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा, आप उतना ही ऐक्टिव रहेंगे | हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक न रहनें पर हमें अनेक प्रकार की समस्याएं जैसे हाई कलेस्ट्रॉल, डिप्रेशन, जोड़ों में सूजन, थकान, मांसपेशियों में कमजोरी, ड्राई स्किन, वजन बढ़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं | मेटाबोलिज्म क्या होता है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से जानकारी दे रहे है |

पार्किंसन रोग क्या है

मेटाबोलिज्म का क्या मतलब होता है

मेटाबोलिज्मको हिंदी में चयापचय कहते है, और यह एक प्रक्रिया है | भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित कर शरीर को उर्जा प्रदान करने और सेल्स बनाने में सहायता करता है | यह हमारे शरीर को उर्जा देने के लिए खाद्य पदार्थों से मिलाने वाले कैलोरीज को ऑक्सीजन के साथ मिश्रित करता है, जिससे हमारे शरीर में उर्जा का निर्माण होता है जिससे हमारे शरीर के सभी अंग नियमित रूप से कार्य करते है |    

जब हम सो रहे होते है या आराम कर रहे होते है, उस समय भी शरीर को अपने सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करनें के लिए एनर्जी की जरुरत होती है, जैसे- श्वसन क्रिया, रक्त संचार करना, पाचन, हार्मोन के स्तर को बनाएं रखना,  कोशिकाओं को बढ़ाना आदि | इस प्रकार के कार्यों के संचालन के लिए हमारे शरीर के माध्यम से उपयोग की जाने वाली कैलोरी या उर्जा को मेटाबोलिज्मकहा जाता है |

Ivermectin (इवरमेक्टिन) क्या है

मेटाबोलिज्म के प्रकार (Types Of Metabolism)

मेटाबोलिज्म या चयापचय को दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता है, जो इस प्रकार है-

अपचय (Catabolism) 

हमारे भोजन से बड़े अणु, जैसेवसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देने के लिए छोटे-छोटे अणुओं में टूट जाते हैं, ऊर्जा प्राप्त करने के लिए अणुओं का टूटना ही अपचय कहलाता है |

उपचय (Anabolism)

इस प्रक्रिया में ऊर्जा का उपयोग नई कोशिकाओं के विकास और निर्माण के लिए और हमारे शरीर के ऊतकों को बनाए रखने के लिए किया जाता है | उपचय को रचनात्मक मेटाबोलिज्म के रूप में जाना जाता है |

Zinc Sulfate (जिंक सल्फेट) क्या है

मेटाबोलिज्म कार्य कैसे करता है (How Metabolism Works)

मेटाबोलिज्म को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन का सेवन करके ठीक रखा जा सकता है | हमारे शरीर मेटाबोलिज्म के माध्यम से शर्करा को तोड़ता है, जिससे ऊर्जा प्राप्त होती है और इस ऊर्जा को शरीर की कोशिकाओं द्वारा ईंधन के रूप में वितरित किया जाता है | मेटाबोलिज्मशर्करा को तोड़कर शरीर के उतकों में संगृहीत करता है और आवश्यकता पड़ने पर संगृहित ऊर्जा का उपयोग करने का काम करता है |

हमारे शरीर में कई ऐसे हार्मोन होते है, जो मेटाबोलिज्म की दिशा और दशा को नियंत्रित करते है, जिसमें थायरॉयड भी शामिल है | इस ग्रंथि के द्वारा जारी हार्मोन यह निर्धारित करने में एक अहम् भूमिका निभाता है कि किसी व्यक्ति के शरीर में मेटाबोलिज्म के रसायनिक प्रतिक्रिया को कितना तेज और कितना धीमा करना है | मेटाबोलिज्म एक बहुत ही जटिल रासायनिक प्रक्रिया है जिससे आपको यह पता चलता है कि आपका शरीर में कितना ऊर्जा प्रदान होती है |

कोरोना वायरस (CORONAVIRUS) क्या है

मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाये (How to Increase Metabolism)

अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को सही बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लेना चाहिए, जो इस प्रकार है-

प्रोटीन से भरपूर आहार मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जैसे दूध से बनी चीजों के के साथ-साथ अंडा, चिकन, सीफूड और मीट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। यह प्रोटीन फैट को मांसपेशियों में परिवर्तित कर उन्हें मजबूत बनाता है और इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

दालें और फलियां (Pulses and Beans)

हमारे देश में विभिन्न प्रकार की दालों का उत्पादन किया जाता है, जैसे- अरहर, मूंग,मसूर,चना, आदि | इन सभी दालों में अन्य खाद्य पदार्थों की अपेक्षा इनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है | जबकि फलियों में आहार संबंधी फाइबर होते है, जिससे हमारी पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से कार्य करती है | यह फैट को ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है और ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य रखता है |

कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण और उपाय

ऐपल साइडर विनिगर (Apple Sider Vinegar)

ऐपल साइडर विनिगर हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है | यह हमारे शरीर में उपस्थित फैट को बर्न करके एनर्जी में परिवर्तित कर देता है |

कोकोनट ऑइल (Coconut Oil)

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में कोकोनट ऑयल एक अहम भूमिका निभाता है। इसमें कई ऐसी चीजें पाई जाती हैं, जो डायरेक्ट लिवर में जाकर फैट को एनर्जी में बदल देता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि प्रतिदिन 30 मिली कोकोनट ऑइल बॉडी में जाता है तो इससे कमर कुछ ही समय में पतली हो सकती है |

MRI क्या होता है

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

हरी सब्जियों में सिलेनियम, जिंक और आयरन उचित मात्रा में पाया जाता है, जो थायरॉइड ग्लैंड के लिए काफी फायदेमंद होता है। पालक और अन्य हरी सब्जियां हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाते हैं।

ग्रीन टी (Green Tea)

वर्तमान समय में अधिकांश लोग ग्रीन टी का सेवन करते है, जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है | ग्रीन टी में कई ऐंटीऑक्सिडेंट जैसे कैटीचिन और पॉलीफेनल पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है | ग्रीन टी पीने से एक दिन में 100 कैलोरी बर्न होती है |

आयुष्मान भारत योजना क्या है

मेटाबॉलिज्म बेहतर कैसे बनाएं

  • मेटाबॉलिज्म बेहतर बनानें के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या को नियमित करें और सुबह उठने का एक समय निर्धारित करे | प्रातः उठनें के बाद 1 से 2 घंटे के अन्दर पौष्टिक नाश्ता अवश्य ले और ध्यान रखे कि आप अपनें दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से न करे | इसकी जगह आप गुनगुना पानी या नीबू पानी और शहद लें सकते है |
  • प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करें और अधिक चिकनाई व मसालेदार, ’अधिक तले-भुने खाने से बचनें का प्रयास करे| आप अपनें भोजन में सलाद, दाल, मौसमी सब्जियां व डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करे और अधिक मीठे से परहेज करें।
  • एक वयस्क को एक दिन में 35-40 ग्राम फाइबर प्रतिदिन लेना चाहिए, इसलिए आप अपनें भोजन में फाइबर युक्त चीजे अवश्य शामिल करे |
  • दही एवं अन्य डेयरी फूड, दालचीनी, सेब, दलिया,दाल आदि का नियमित सेवन करनें से हमारा पाचन-तंत्र दुरुस्त बना रहता है |

डॉक्टर (DOCTOR) कैसे बने

यहाँ आपको मेटाबोलिज्म (Metabolism) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई है | यदि आपको इससे  सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप  अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | इसके साथ ही आप अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो www.hindiraj.com पर विजिट करे |

Pharmacist (भेषजज्ञ) क्या होता है

Leave a Comment