नागालैंड में कितने जिले हैं



1 दिसंबर, 1963 के दिन नागालैंड राज्य को भारतीय सरकार के द्वारा एक नए राज्य का दर्जा दिया गया था। नागालैंड राज्य हमारे देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में गिना जाता है, जिसकी राजधानी कोहिमा है। हालांकि नागालैंड राज्य का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। इस लेख में हम नागालैंड में कितने जिले हैं | Nagaland के जिलों के नाम व नागालैंड का नक्शा [सूची] देखेंगे।

img-1

नागालैंड की गिनती भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक में होती है। इस राज्य की कुल साक्षरता की दर 80.11 है। इस राज्य की राज भाषा अंग्रेजी भाषा है। आइए इस राज्य में मौजूद जिलों की जानकारी हासिल करते है।

हिमाचल प्रदेश में कितने जिले है

नागालैंड में कुल कितने जिले हैं ?

नागालैंड में कुल जिले की संख्या 12 है जिसमें सबसे नवीनतम जिला साल 2017 में बना हुआ नोकलाक जिला है। नागालैंड भारत के अलग-अलग राज्यों की सीमाओं को छूता है। इसके अलावा अपने पड़ोसी देश म्यांमार की सीमा को भी छूता है। नागालैंड राज्य की सीमा अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर जैसे राज्यों के साथ छूती है।

अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से इस उत्तर पूर्वी राज्य जो पूरब का स्विट्जरलैंड कहकर भी संबोधित किया जाता है। इस राज्य के स्थापना इतिहास को पढ़ने पर मालूम होता है राज्य में शांति व्यवस्था बनाने में कई दशकों तक संघर्ष करना पड़ा।

नागालैंड का नक्शा (Map of Nagaland)

img-2


नागालैंड के सभी जिलों के नाम | List Of Districts In Nagaland State

नागालैंड में मौजूद टोटल 12 जिलों के नाम निम्नानुसार है।

  • कैफाइर जिला |
  • कोहिमा जिला |
  • ज़ुन्हेबोटो जिला |
  • दीमापुर जिला |
  • ट्वेनसांग जिला |
  • पेरेन जिला |
  • फेक जिला |
  • मोकोक्चुुन्ग जिला |
  • मोन जिला |
  • लॉन्गलेन्ग जिला |
  • वोखा जिला |
  • नोकलाक जिला |

नागालैंड में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला

नागालैंड में सर्वाधिक शिक्षित महिलाएं, पुरुष और बच्चे मोकोकचुंग जिले में रहते हैं। यहां पर साक्षरता का प्रतिशत 91.62 प्रतिशत है। इसके पश्चात वोखा जिले का स्थान आता है।

इस जिले में साक्षरता की दर 87.69 प्रतिशत है। इसके पश्चात नागालैंड राज्य में साक्षरता के मामले में अन्य कौन से जिले आते हैं, उसकी सूची नीचे बताए अनुसार है।



मोकोकचुंग91.62  
वोखा87.69  
ज़ुन्हेबोटो85.26  
कोहिमा85.23  
दीमापुर  84.79

नागालैंड में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला

साल 2011 में देश में सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना हुई थी। उस जनगणना के हिसाब से नागालैंड राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या दीमापुर जिले में रहती है।

इसके पश्चात क्रमशः कोहिमा और उसके पश्चात मोन जिले का स्थान आता है। दीमापुर जिले की कुल आबादी 378811 है, वही कोहिमा जिले की कुल आबादी 267988 है। इसके अलावा मोन जिले की कुल आबादी 250260 है।

लद्दाख में कितने जिले हैं

नागालैंड का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला

महिलाओं और पुरुषों के लिंगानुपात के मामले में नागालैंड में पहले स्थान पर जुन्हेबोटो जिला आता है। यहां पर प्रति 1000 पुरुषों पर 976 महिलाएं हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर वोखा जिले का नाम आता है। यहां पर प्रति 1000 पुरुषों पर 968 महिलाएं हैं।

इसके बाद में खिफिर जिले का स्थान आता है। यहां का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 956 महिलाएं हैं। इसके बाद फेक जिले का स्थान आता है। यहां का लिंगानुपात 951 है।

नागालैंड का सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाला जिला

सबसे अधिक भूमि क्षेत्रफल नागालैंड के तुएनसांग जिले का है। यहां का भूमि क्षेत्रफल 4228 वर्ग किलोमीटर है।

इसके बाद पेरेन जिले का भूमि क्षेत्रफल 2300 वर्ग किलोमीटर है। उसके पश्चात फेक जिले का भूमि क्षेत्रफल 2026 वर्ग किलोमीटर है।

नागालैंड का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

नागालैंड में सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व दीमापुर का है। उसके अलावा नागालैंड राज्य में जनसंख्या घनत्व के मामले में कौन सा जिला कौन से स्थान पर है, इसकी जानकारी नीचे दिए हुए टेबल में बताई गई है।

  • दीमापुर:410 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |
  • कोहिमा:213 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |
  • मोन:145 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |
  • वोखा:120 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |
  • मोकोकचुंग:120 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |
  • ज़ुन्हेबोटो:112 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर |

असम में कितने जिले है

नागालैंड में घूमने की जगह | Tourist Places in Nagaland State

नागालैंड को लैंड ऑफ फेस्टिवल कहा जाता है। अगर आप नागालैंड की संस्कृति, यहां की वेशभूषा, और खान पान के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको जिंदगी में एक बार नागालैंड अवश्य जाना चाहिए। नीचे नागालैंड में मौजूद कुछ प्रमुख घूमने लायक जगह की जानकारी आपको दी गई है।

कोहिमा

कोहिमा शहर नागालैंड राज्य की राजधानी भी है, जो कि पहाड़ों पर बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। कोहिमा शहर भारत के 7 बहन राज्यों में से एक गिना जाता है। नागालैंड की राजधानी को कोहिमा अंग्रेजो के द्वारा बनाया गया था।

यह इलाका सुंदर फूलों की उत्पत्ति की वजह से काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां का लोकगीत भी लोगों को काफी अच्छा लगता है। समुद्र तल से इस इलाके की ऊंचाई 1500 मीटर की है। ऐसे लोग जो ट्रैकिंग करने के शौकीन है उन्हें कोहिमा शहर अवश्य घूमना चाहिए।

मोकोकचुंग

यह इलाका दीमापुर और कोहिमा के बीच में मौजूद है। इस इलाके का सबसे बढ़िया घूमने वाली जगह द टाउन मेन पार्क है। अगर आप इस इलाके में घूमने के लिए जा रहे हैं तो लोंगखुम, लंग्पांगकांग, मोपुंगचुकिट और चुचुइइमलांग जैसे इलाके को अवश्य घूमें। यहां पर रहने वाले लोग मुख्य तौर पर खेती पर आधारित है।

प्राकृतिक खूबसूरती आपको इस इलाके में बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगी, साथ ही यहां पर बड़ी-बड़ी पहाड़ियां भी मौजूद है, जहां पर ठंडी के मौसम में बहुत ही मनमोहक वातावरण होता है। इसके अलावा बरसात के मौसम में यहां निकलने वाला इंद्रधनुष भी काफी आकर्षक लगता है।

दीमापुर

दीमापुर नागालैंड का सबसे तेज गति से विकास करने वाला जिला है। इसके अलावा दीमापुर जिला ही नागालैंड का सबसे बड़ा जिला भी है। यहां पर एयरपोर्ट मौजूद है।

इसलिए आप भारत के किसी भी कोने से डायरेक्ट हवाई जहाज के द्वारा यहां पर पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट होने की वजह से बड़े पैमाने पर लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। दीमापुर आने के पश्चात आप ट्रिपल फॉल्स, कचहरी खंडहर, नागालैंड साइंस केंद्र और प्राणी उद्यान को घूम सकते हैं।

फेक पर्यटन

यह क्षेत्र पहाड़ी पर मौजूद है। इसलिए यहां का वातावरण बरसात के मौसम में और ठंडी के मौसम में बहुत ही मनमोहक लगता है। इस इलाके में जब आप घूमने के लिए जाते हैं तब आपको यहां पर विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव दिखाई देते हैं।

इस जगह पर स्पेलबाइंडिंग हिल्स और सिलाई झील महत्वपूर्ण आकर्षण पर्यटकों के लिए होता है। यहां पर मुख्य तौर पर टिज़ू, लानी और सेडज़ूजैसी नदियां बहती हैं।

तुएनसांग शहर

यह नागालैंड के पूर्वी सबसे बड़े जिले के तौर पर जाना जाता है और यह म्यानमार देश की सीमा के साथ सटा हुआ है। यह नागालैंड के सबसे बड़े शहरी केंद्र में से भी एक है। नागालैंड को घूमने आने वाले सैलानी तूएनसांग शहर को घूमना अवश्य पसंद करते हैं।

FAQ

नागालैंड को राज्य का दर्जा कब मिला ?

1 दिसंबर 1963

नागालैंड की राजभाषा क्या है ?

अंग्रेजी

नागालैंड में कुल कितने जिले हैं ?

12

नागालैंड की राजधानी क्या है ?

कोहिमा

सिक्किम में कितने जिले हैं

Leave a Comment