आयु प्रमाण पत्र क्या होता है



उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में रहने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन आयु प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा काफी लंबे से चलाई जा रही है। व्यक्ति घर बैठे ही अपना अथवा किसी भी व्यक्ति के आयु प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए सरकार के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया गया है।



आयु प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी एवम गैर सरकारी कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आयु प्रमाण पत्र क्या होता है | UP Age Certificate (आयु प्रमाण पत्र) कैसे बनवाए ? बेहद आसान शब्दों में।

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

आयु प्रमाण पत्र (Age Certificate) क्या होता है ?

आयु प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में Age Certificate कहा जाता है जबकि हिदनी भाषा में इसका अन्य नाम उम्र प्रमाण पत्र होता है। आयु प्रमाण पत्र मुख्य तौर पर आयु प्रमाणपत्र जारीकर्ता की वर्तमान उम्र, जन्मतिथि के बारे में बताता है।



आयु प्रमाण पत्र के अंदर व्यक्ति का नाम, उसके माता पिता का नाम अथवा पत्नी का नाम होता है, साथ ही वह किस जिले में रहता और उसकी पैदाइश क्या है इसकी भी जानकारी छपी हुई होती है। भारत में लगभग हर राज्य के द्वारा अपने राज्य के लोगों को आयु प्रमाण पत्र जारी करने का काम किया जाता है।

आयु प्रमाण पत्र आधिकारिक सबूत होता है जिसे जारी करने का कार्य सीएमओ के द्वारा किया जाता है। इसे बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट के द्वारा भी राज्य के लोगों के लिए आयु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

यूपी आयु प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं | UP Age Certificate Online @up-health.in

उत्तर प्रदेश के निवासी व्यक्ति उत्तर प्रदेश चिकित्सा विभाग और परिवार कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर के साथ ही कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करके आसानी से घर बैठे ऑनलाइन यूपी ऐज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निश्चित दिनों में आयु प्रमाण पत्र उन्हें उनके घर पर ही डिलीवर किया जाएगा।

  • घर बैठे आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने हेतु व्यक्ति को सबसे पहले चिकित्सा विभाग और परिवार कल्याण डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना है। वेबसाइट का लिंक नीचे प्रस्तुत किया गया है।
  • विजिट वेबसाइट:http://up-health.in/hi/
  • वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको आगे की प्रक्रिया करने से पहले अपना पंजीकरण करना पड़ेगा।
  • 3:रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको साइन अप वाली बटन पर क्लिक करना है और उसके बाद आपको निश्चित जगह में अपना नाम, रजिस्टर्ड फोन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को डालकर के लॉगइन बटन को दबाना है।
  • लॉगइन बटन दबाने के बाद आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर सिटीजन डैशबोर्ड दिखाई देगा। इस पर अगर आप पंजीकृत यूज़र नहीं है तो आपको फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। उसमें निश्चित जगह में आपको अपना नाम, पिता का नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, फोन नंबर इत्यादि जानकारियों को बिल्कुल सही सही भरना है।
  • सभी जानकारियों को भर लेने के बाद आपको नीचे जो रजिस्टर वाली बटन दिखाई दे रही है उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, उसे आपको निश्चित जगह में दर्ज करना है और वेरीफाई बटन पर क्लिक करना है।
  • ओटीपी का वेरिफिकेशन हो जाने के पश्चात आप फिर से लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे। अब आपको लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपको आयु प्रमाण पत्र निर्गमन वाले ऑप्शन को ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आयु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म दिखाई देगा, उसमें मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक आपको भरना है।
  • जानकारियों को भरने के पश्चात आपको जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं और सेव बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर प्रीव्यू एप्लीकेशन का पेज आएगा। अगर सब कुछ सही है तो उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक रजिस्ट्रेशन पर्ची प्राप्त होगी जिसका प्रिंट आउट निकाल लेना है, क्योंकि इसके अंदर रजिस्ट्रेशन नंबर होता है।
  • इतनी प्रक्रिया दर्ज करने के बाद संबंधित विभाग के द्वारा आपकी एप्लीकेशन फॉर्म की चेकिंग की जाएगी और सब कुछ सही पाए जाने पर आयु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा और उसे आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आय | जाति | निवास | प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें

यूपी आयु प्रमाण पत्र हेतु पात्रता और दस्तावेज (Document and Eligibility)

यूपी आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दस्तावेज और पात्रता निम्नानुसार है।

यूपी आयु प्रमाण पत्र का फॉर्मेट (Age Certificate Format)

उत्तर प्रदेश में जो आयु प्रमाण पत्र होता है, उनमें नीचे दी गई जानकारियां शामिल होती हैं।

  • आवेदक का नाम |
  •  आवेदक का सिग्नेचर |
  • उम्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्टर अथवा मेडिकल ऑफिसर का नाम |
  •  आवेदक की उम्र |
  • प्रमाण पत्र जारी करने की वजह |
  • स्थान, तारीख और समय |
  • मेडिकल ऑफिसर के सिग्नेचर |

यूपी आयु प्रमाण पत्र की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र की सामान्य आवश्यकता निम्नानुसार है।

  • पेंशन।
  • एडमिशन/एंट्रेंस एग्जाम के लिए।
  • इंश्योरेंस पॉलिसी अथवा इलेक्ट्रोल रोल में पंजीकरण के लिए।
  • नौकरी के उद्देश्य से।
  • जिन लोगों के पास कोई उम्र प्रमाण पत्र नहीं है।

यूपी आयु प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने का तरीका [Age Certificate Apply Offline]

उत्तर प्रदेश आयु प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने आवश्यक दस्तावेज को लेकर के अपने घर के पास में मौजूद गैजेटेड मेडिकल ऑफिसर के पास जाना है। उसके पश्चात उनसे अपना आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहना है।

इसके बाद मेडिकल ऑफिसर के द्वारा आपके दस्तावेज की जांच की जाएगी और उसके बाद आपका मेडिकल एनालिसिस किया जाएगा और फिर 5 से 10 मिनट के अंदर ही आपका आयु प्रमाण पत्र बना करके आपको दे दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए मेडिकल ऑफिसर आपसे कुछ पैसे ले सकता है, जो कि सामान्य तौर पर ₹100 से लेकर ₹200 तक होते हैं।

आयु प्रमाण पत्र का उपयोग

विभिन्न प्रकार की गवर्नमेंट सुविधाओं का लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए। पेंशनभोगी लोगों को भी समय-समय पर जीवित प्रमाण पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। बाल विवाह जैसे क्राइम को रोकने के लिए भी आयु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

FAQ:

आयु प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

एज सर्टिफिकेट

आयु प्रमाण पत्र का हिंदी में अन्य नाम क्या है ?

उम्र प्रमाण पत्र

यूपी आयु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए वेबसाइट कौन सी है ?

http://up-health.in/hi/

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र [Format]

Leave a Comment