डीबीटी क्या होता है



भारत विश्व में कृषि प्रधान देश माना जाता है, भारत सरकार किसानों को सुविधा देने के लिए समय समय पर नई योजनाओं के अच्छे कदम उठाती रहती है | इसी तरह सरकार द्वारा एक DBT योजना सरकारी Agriculture, Cooperation & Farmers Welfare Department की तरफ से चलाई गई है |

केंद्र सरकार की डीबीटी पोर्टल योजना के माध्यम से किसानों को कृषि यन्त्र खरीदने में मदद प्राप्त होगी, जिससे किसान उन्नत खेती कर पाएंगे, जिससे देश के किसानों का भविष्य उज्जवल होगा | यदि आप भी डीबीटी क्या होता है, डीबीटी पोर्टल योजना क्या है, DBT का फुल फॉर्म क्या होता है | इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है |

उत्तर प्रदेश में कितनी चीनी मिल है

DBT योजना क्या है

DBT कृषि यंत्र योजना भारत सरकार द्वारा आरम्भ की जाने वाली किसानो के लिए योजना है जिसमे देश के किसान कृषि मशीनरी का लाभ प्राप्त कर सकते है | केंद्र सरकार किसानो को आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए कृषि यंत्र खरीदने में सहायता प्रदान करेगी, और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देने का नियम इस योजना के तहत बनाया गया है | किसानो की आय मे बढ़ाने के लिए किसानो को कृषि यंत्र पर केंद्र सरकार की तरफ से DBT सेवा आरम्भ की गई इस योजना से किसान सीधे लाभान्वित होंगे | इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है |

DBT का फुल फॉर्म

DBT का फुल फॉर्म “Direct Benefit Transfer” होता है, तथा हिंदी में इसका मतलब “प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण” होता है | इस सुविधा से किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किये जाते है | इसके माध्यम को किसानों की सब्सिडी उनके अकाउंट में किसी बिचोलिये के पास न जाकर डायरेक्ट उनके अकाउंट में ट्रांसफर होती है | इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा |

DBT के लाभ हेतु पात्रता

  • किसान भारत का नागरिक हो, वह कृषि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है|
  • आवेदन करने से पूर्व किसान ने किसी भी अन्य कृषि योजना का पहले लाभ न लिया हो
  • किसान के पास बैंक पासबुक होना अनिवार्य होगा |
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड होना जरूरी होगा |
  • किसान के बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना चाहिए |

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

आधार कार्ड, पैन कार्ड

कास्ट प्रमाण पत्र (जाति प्रमाण)

➡ आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर (रजिस्ट्रेशन के समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सके )

बैंक खाता विवरण खाता संख्या आईएफएससी कोड इत्यादि ।

मनरेगा (MNREGA) योजना क्या है

डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे

  • डीबीटी (DBT) पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सर्वप्रथम DBT की आधिकारिक  वेबसाइट पर जाये|
  • अब ‘पंजीकरण’ ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • अब ‘नए पंजीकरण’ ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • अब मांगे गए निर्देशों का पालन करे |
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करे |

यहाँ पर हमने आपको डीबीटी (DBT) पोर्टल के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए कमेंट करे | अधिक जानकारी के लिए पोर्टल hindiraj.com पर विजिट करे |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) क्या है