OTP क्या है?



हम सभी ओटीपी का इस्तेमाल जब भी कोई ऑनलाइन पेमेंट करते हैं या एप्लीकेशन डाउनलोड करते है या किसी योजना का लाभ लेते है जरूर करते है। हम ओटीपी का मैसेज देखते है और उसको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देते है। परन्तु कभी ओटीपी क्या है यह नहीं समझते है। हम OTP का इस्तेमाल काफी जगह करते है। इस कारण हमे इसका ज़रूर पता होना चाहिए।

तो आज के इस लेख के तहत हम आपको One Time Password क्या है के बारे में बताने वाले है। साथ ही आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको One Time Password Kya Hai, इसका इस्तेमाल कहाँ कहाँ किया जाता है, OTP के क्या क्या फायदे है आदि से जुड़ी जानकारी से भी अवगत कराएंगे। तो हमारा आप सभी से अनुरोध है की आप लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े।

हम्म (Hmm) का मतलब क्या होता है

One Time Password क्या है

ओटीपी का पूरा नाम वन टाइम पासवर्ड होता है। One Time Password एक सिक्योरिटी कोड है जो कि 6 अंकों का होता है। यह पासवर्ड केवल एक बार इस्तेमाल किया जाता है। यह एक ऐसा पासवर्ड है जो कम्प्यूटर या अन्य किसी डिवाइस पर एक निर्धारित समय हेतु ही मान्य रहता है। इस समय सीमा के समाप्त हो जाने के बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इस OTP के माध्यम से यह पता चल जाता है कि सेवा का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।

उदाहरण के तौर पर जब आप online transaction करते हैं या online bill payment करते हैं या फिर किसी e-commerce website पर online सामना की खरीदारी करते हैं तब banking details भरने के बाद आपके registered mobile number पर बैंक की तरफ से आपके मोबाइल पर नंबर मैसेज के जरिए एक सिक्योरिटी कोड भेजा जाता है इस सिक्योरिटी कोड को ही OTP कहते हैं।

ओटीपी (OTP) का फुल फॉर्म (OTP Full Form in Hindi)

OTP का पूरा नाम “One Time Password” है।  यह ऐसा कोड होता है जो ऑनलाइन लेनदेन या ऑनलाइन फॉर्म भरने या बैंक से सम्बन्धित ऑनलाइन कार्यों के दौरान प्रदान किया जाता है। यह कोड आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होता है, जो आपको ऑनलाइन लेन-देन को सुरक्षा प्रदान करता है।

O= One

T= Time

P= Password

OTP का Use क्यों किया जाता है

इस समय प्रत्येक कार्य ऑनलाइन के माध्यम से ही किए जा रहें है। जिस कारण ज़्यादा से ज़्यादा नागरिक इंटरनेट से जुड़ रहें है। हलाकि इंटरनेट ने लोगो के लिए काफी चीज़ों को आसान कर दिया है। अगर इंटरनेट के लाभ है तो काफी नुकसान भी है। इस कारण ही कोई भी सुविधा एवं अकाउंट बनाने के लिए पासवर्ड को जारी किया गया है। ताकि किसी भी व्यक्ति की कोई भी डिटेल्स किसी ओर के पास न जा सकें। ऑनलाइन के माध्यम से होने वाले फ्रॉड को कम करने के लिए साइबर अपराधों को कम करने के लिए OTP की शुरुआत की गई है।

क्योंकि अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन अकाउंट बनाते है और कोई मनचाहा पासवर्ड बनाते हैं। तो उसमें अपना नाम या डेट ऑफ़ बर्थ डाल देते हैं या फिर कोई आसान सा पासवर्ड बनाते हैं जो उन्हें आसानी से याद आ जाएंगे। इस तरह के पासवर्ड जैसे नाम या जन्म तिथि को हैकर आसानी से ट्रैक कर सकते है। जिस कारण आपके ऑनलाइन अकाउंट का हैक होने का खतरा बन सकता है। आपका अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रहता। इसलिए OTP की सहायता से इसे ओर भी सुरक्षित बनाया जाता है। इस का कारण यह है की ओटीपी आपके बनाए गए पासवर्ड से बिलकुल अलग होता है। हर बार यह अपने यूज़र को अलग अलग अनुक्रम में जनरेट कराता है। जिसको हैक नहीं किया जा सकता है।

आधार बायोमेट्रिक क्या होता है

OTP कैसे / कहाँ से आता है

अब जब भी कोई यूज़र ऐसी सुविधाए प्राप्त करते है जिनमे ओटीपी भेजा जाए, तो One Time Password काफी जल्दी जल्दी भेजा जाता है। जिसको ओटीपी बॉक्स में भी जल्द ही दर्ज करना रहता है। जिस पर अक्सर हम यह सोचते है की ओटीपी भेजता कौन है और यह आता कहाँ से है। तो सभी डिवाइस के लिए कुछ Authentification Server होते हैं। जिन सभी में सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर होते है। जिनकी सहायता से ही OTP को क्रिएट किया जाता है और हम तक जल्द से जल्द पहुंचाया भी जाता है।

OTP के कुछ मुख्य फायदे

  • हैकिंग से बचाव:- OTP का सबसे पहला फायदा तो यह है की जब भी हम कोई बेहतर सुविधा प्राप्त करते है, तो उस सुविधा को हैक होने से बचाया जा सकता है। आपको बता दें कि हैकर्स के पास काफी सारी टूल्स होते हैं, जिनकी सहायता से है वह आपका यूजर नेम और पासवर्ड निकल सकता है। परंतु ओटीपी पहले से सेट किया हुआ नहीं रहता। ओटीपी अपने यूज़र के लिए हर बार अलग अलग संख्याओं में जेनेरेट किया जाता है। जिसके कारण यूज़र की सुविधा और ज़्यादा सुरक्षित रहती है।
  • उपयोगकर्ता का प्रमाण:- आपने देखा होगा कि OTP आता है तो उसमे लिखा हुआ रहता है की इसे किसी के साथ शेयर न करें। क्योकि कई बार ऐसा होता है की कोई हमें बिना बताये हमारे Account में लाग इन करने की कोशिश करता है लेकिन या जरुरी नहीं है की उसके पास भी OTP हो अतः वह लागइन करने में विफल हो जाएगा। इसके साथ ही कभी कभी अचानक से भी Two-step-Verification का आप्शन आ जाता है जब कोई Invalid Activity होती है। ऐसे में OTP के जरिये सत्यापन करने के बाद ही आप Account का इस्तेमाल कर पाते हैं।
  • One Time Password सुविधा बिलकुल मुफ्त:- देश के हर यूज़र को उनकी सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए One Time Password की सुविधा बिलकुल मुफ्त प्रदान की जाती है। जिसके लिए यूज़र से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
  • कॉल के दौरान नहीं आता OTP :- यदि आपने कभी ध्यान दिया हो तो आप भी जानते होंगे की आपको कभी भी ओटीपी कॉल के दौरान नहीं भेजा जाता है। वह इसलिए की अगर किसी व्यक्ति ने आपका फ़ोन हैक कर रखा होगा तो जो मैसेज आपके पास आएंगे वह उस व्यक्ति तक भी पहुंचेंगे। जिसके बाद वह आपकी किसी भी सेवा को हैक कर सकेगा। इस कारण ही जब आप कॉल पर होते है तो आपको One Time Password नहीं भेजा जाता।
  • OTP को सेटअप करना :- OTP का इस्तेमाल अधिकतर हर जगह पर ही किया जाता है। तो इसको बहुत सी साइट्स में Two-Step-Verification का नाम दिया गया है। जिसको सेट करना काफी ज़्यादा आसान होता है। बहुत सी ऐसी साइट्स है जिनमे आपकी निजी जानकारी होती है उनमे पहले से ही यह इनेबल रहता है। अगर कभी यह इनेबल नहीं रह पाता है तो आप सेटिंग्स में जाकर फ़ोन को वेरीफाई करने के बाद इनेबल कर सकते हैं।

हैकर कैसे बने ?

One Time Password के नुकसान

एक ओर अगर ओटीपी के फायदे है तो इसके नुकसान भी है। तो वह कुछ नुकसान क्या है। उसके बारे में हमने नीचे बताया है। जोकि इस प्रकार है:-

  • यदि व्यक्ति किसी सेवा का लाभ लेना चाहता है और अगर फ़ोन में बैटरी या नेटवर्क नहीं है। तो भी OTP मिलने में काफी दिक्कत होती है।
  • अगर फोन कहीं पर चोरी या खो जाता है। तो इस स्तिथि में कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट यूज़रनेम का पता लगाकर OTP प्राप्त करके इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।

Conclusion

तो हमने अपने प्रिय पाठकों को OTP Kya Hai से जुड़ी सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते है की आपको अब ओटीपी के बारे में सब कुछ समझ में आ गया होगा। यदि किसी भी पाठक का इस विषय से जुड़ा कोई भी प्रश्न है तो वह कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। जिसका उत्तर देने हेतु हम एवं हमारी टीम सदैव तत्पर है।

Leave a Comment