इमोजी (Emoji) क्या होता है



आज लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक, व्हाट्सप्प और इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन गया है, जिसकी सहायता से हम पूरी दुनिया में अपनी बातों को हर किसी के साथ शेयर कर सकते हैं | यहाँ तक कि बिना कुछ बोले ही अपने मन की भावनाओं या बातों को इमोजी के माध्यम से एक दूसरे को व्यक्त करते है |

img-1


सोशल मीडिया पर इमोजी की अलग ही पहचान है और सबसे खास बात यह है, कि इसका प्रयोग दिन-प्रतिदिन निरंतर बढ़ता जा रहा है |  वर्तमान समय में फेसबुक, व्हाट्सप्प आदि में विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों के अनुसार इमोजी उपलब्ध है | आखिर इमोजी (Emoji) क्या होता है? इसके बारें में आपको यहाँ पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

कंप्यूटर एक्सपर्ट कैसे बने

इमोजी का क्या मतलब होता है ?

आज के ऑनलाइन चैटिंग के दौर में इमोजी का उपयोग और भी बढ़ गया है, क्योंकि यदि हम किसी को एक मैसेज करते है तो हमें कम से कम 1 से 2 मिनट का समय लग जाता है, जबकि इमोजी के माध्यम से हम अपना मेसेज या विचारों को कुछ ही सेकेंड्स में व्यक्त कर देते है | दरअसल इमोजी ऑनलाइन इमोशन शेयर करनें का माध्यम है |



दूसरे शब्दों में कहे, तो इमोजी एक इलेक्ट्रॉनिक चित्रों का ऐसा समूह है, जिसके माध्यम से हम अपनें चेहरे के भाव को एक छोटी सी इमेज से व्यक्त करते है | यह आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक शार्टकट तरीका है | वर्तमान समय में हम अपनें पारिवारिक जनों, मित्रों आदि के संपर्क में रहनें के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक, स्नेपचैट और इन्स्टाग्राम आदि का उपयोग करते है, और इन सभी में इमोजी आधुनिक संचार माध्यम में मौजूद है |

इमोजी की शुरुआत कब हुई (When Did Emoji Start)

दरअसल इमोजी दो शब्दों ‘E’ और ‘Moji’ से मिलकर बना हुआ है और जापान में ‘E’ का अर्थ Picture और ‘Moji’ का अर्थ ‘Character’ होता है, इसलिए इन्हें इमोटिकॉन्स या पिक्टोरियल मैसेज भी कहा जाता है | वर्ष 1990 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इमोजी की तरह ‘विंगडिंग्स फॉण्ट’ को लांच किया गया था, परन्तु इमोजी का इस्तेमाल सबसे पहले वर्ष 1997 में जापान के J-Phone में लगभग 90 इमोजी को लांच किया गया था |

हालाँकि शुरुआत में इमोजी का इस्तेमाल जापान में किया जाता था और आज पूरी दुनिया में इसका प्रयोग किया जा रहा है |  वर्ष 1999 में जापान के शिगाटेका कुरिता नें पहली बार इसका अविष्कार और इस्तेमाल किया था, जो बहुत ही प्रचलित हुआ | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इमोजी का इस्तेमाल एप्पल कम्पनी नें अपने आईफ़ोन में किया था और वर्ष 2009 में जीमेल नें इसे अपनी ईमेल सर्विस में जोड़ा था |    

DP Ka Full Form in Hindi

इमोजी दिवस कब मनाया जाता है (When Is Emoji Day Celebrated)

जिस प्रकार हम विकिपीडिया पर विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त करते है, ठीक उसी प्रकार इमोजिपिडिया पर हम अनेक प्रकार के इमोजी इमेज की जानकारी प्राप्त कर सकते है | दरअसल वर्ष 2014 में इमोजिपिडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज नें वर्ल्ड इमोजी डे को वैश्विक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया, इसके पश्चात 17 जुलाई से विश्व इमोजी दिवस को मनाया जाने लगा |

ट्रेवल एजेंट कैसे (TRAVEL AGENT) बने

इमोजी इमेज और उनका अर्थ (Emoji Images & Their Meaning)

यदि हम वर्तमान समय की बात करे तो आज दुनिया में हजारों की संख्या में इमोजी मौजूद है, और इन सभी के अर्थ अलग-अलग होते है| इनमें से कुछ इमोजी की इमेज और उनसे सम्बंधित जानकारी इस प्रकार है-

हँसते-हँसते आँखों में आंसू बहाना (Laughing Laugh Tears in Eyes)

img-2

इस इमोजी का प्रयोग आज भी सबसे अधिक किया जाता है | हालाँकि कुछ लोग इस इमोजी को देखकर दुखी होनें पर आंसू बहाना भी समझ लेते है, परन्तु यह इमोजी ख़ुशी से आंसू बहनें की भावना को व्यक्त कर रहा है | हँसते-हँसते आँखों में आंसू वाला यह इमोजी 2015 के लिए सभी इमोजिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय 10 इमोजियों में से एक रह चुका है |  

वेब डेवलपर (WEB DEVELOPER) कैसे बने

दिल की आँखों के साथ मुस्कुराते हुए चेहरा (Smiling Face With Heart Eyes)

img-3

यह इमोजी प्रेमी-प्रमिकाओं के लिए बहुत ही लोकप्रिय इमोजी में से एक है | अधिकांश लोग इस इमोजी का प्रयोग अपनें प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करनें के लिए करते है | आपको बता दें, कि वर्ष 2010 में इस इमोजी को दिल की आकार की आँखों के साथ मुस्कुराते हुए नाम के रूप में अनुमोदित किया गया था |

WWW (डब्लू. डब्लू. डब्लू) क्या है

मुस्कुराती आँखों और गुलाबी गालों के साथ मुस्कुराता हुआ चेहरा (Smiling Face With Smiling Eyes and Rosy Cheeks)

img-4

यह इमोजी अपनी ख़ुशी को प्रदर्शित कर रहा है | हालाँकि यह ख़ुशी थोड़ी है, इस इमोजी द्वारा यह भावना व्यक्त की जा रही है, कि वह वह व्यक्ति आपका बहुत ही अच्छा दोस्त है और वह लगातार आपसे संपर्क बनाये हुए है |

ईमेल आईडी कैसे बनाई जाती है

गहरे विचारों का प्रदर्शन (Deep Thought Display)

img-5

इस इमोजी के चित्र के अनुसार, अपनी एक ऊंगली के साथ अंगूठे से चेहरे पर होंठ के नीचे हाथ रखा हुआ है, दरअसल इसमें कुछ बहुत ही गहरे विचारों को प्रदर्शित किया जा रहा है |  

सीसीसी कंप्यूटर कोर्स क्या होता है

चेहरे से चुम्बन उड़ाता इमोजी (Emoji Kisses in The Face)

img-6

इस इमोजी में एक आंख बंद करते और दूसरी आँख खोले हुए  चेहरे से चुम्बन उड़ाता दिखाया जा रहा है | दरअसल आधिकारिक रूप से इसे फेस थ्रोइंग किस कहा जाता है, अर्थात यह इमोजी द्वारा प्रेम भावना व्यक्त की जा रही है | 

12वीं के बाद इंजीनियर कैसे बनें

रोलिंग आँखों के साथ चेहरा (Face With Rolling Eyes)

img-7

इस चित्र में एक चेहरे में घूमती हुई आखों के साथ फेस पर चमक दिखाई दे रही है | इस इमोजी द्वारा उस व्यक्ति के प्रति घृणा या अपनी ऊबन को प्रदर्शित किया जा रहा है | 

यहाँ आपको इमोजी (Emoji) बनाने की जानकारी के विषय में बताया गया है |  यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

रॉ एजेंट (RAW Agent) कैसे बनते हैं

Leave a Comment