डायबिटीज कंट्रोल करने में ककड़ी मदद करती है



जैसा की हम सभी जानते हैं, की आजकल डायबिटीज ज्यादातर देखने को मिल रही हैं। इसलिए डायबिटीज मरीज को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योकि इसमें अगर जरा भी लापरवाही की गई तो मरीज को भारी नुक्सान भरना पड सकता हैं। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, डायबिटीज में ककड़ी खानी लाभदायक साबित हो सकती हैं, अगर  नहीं तो हमारा यह आर्टिकल इसी पर आधारित हैं,डायबिटीज में ककड़ी खानी चाहिए या नहीं? इससे संबंधित सभी जानकारी को आसान शब्दों में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

ब्लड शुगर कैसे चेक करे

क्या डायबिटीज में ककड़ी खानी चाहिए ?

दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित हैं। इन दिनों न केवल बुजुर्ग, बल्कि युवा और बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। ककड़ी गर्मियों के दौरान मिलने वाला एक बेहतरीन फल है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है, साथ ही डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ए, सी और के जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। साथ ही यह एक हाई फाइबर और हाई वाटर कंटेन्ट सब्जी है जो डीहाइड्रेशन को कम करने के साथ पाचन में भी सहायता करती है।

Blood Sugar Diet in Hindi

डायबिटीज में ककड़ी के फायदे

  • ककड़ी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा केरोटीन, पोटेशियम, मेंगनीज़ और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
  • ककड़ी पानी से भरपूर स्वादिष्ट लंबी ककड़ी कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। जो की गर्मियों में पानी की कमी को दुर करती हैं।
  • ककड़ी कई प्रकार के न्यूट्रीशन से भरपूर होती है। इसमें पानी 90% तक पाया जाता है
  • इसका सेवन करने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है,  बल्कि कंट्रोल होता है।
  • साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। यह कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं और 0 फैट होता है।
  • फाइबर से भरपूर होने की वजह से ककड़ी का सेवन करने के बाद आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस करते हैं।
  • इसके आलावा इंसुलिन के पर्याप्त उत्पादन और सेंसिटिविटी में सुधार करने में भी यह बहुत लाभकारी है।
  • ककड़ी में पानी और फाइबर की अधिक मात्रा होती है जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है।
  • ककड़ी एक लो ग्लाइसेमीक सब्जी है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाती। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 के करीब माना जाता है।
  • यह भोजन में ग्लूकोज को तोड़ने में मदद करता है और ब्लडस्ट्रीम में शुगर के अवशोषण को आसान करता है।

इंटरमिटेट फास्टिंग क्या है

इसके आलावा ककड़ी के अन्य फायदे भी हैं, जैसे –

  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है।
  • ककड़ी हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि यह पोटेशियम से भरपूर होता है और रक्तचाप या ब्लड प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
  • साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे स्ट्रोक और दिल से संबंधित अन्य स्थितियों के रिस्क कम हो जाते हैं।
  • ककड़ी में मौजूद हाई फाइबर वज़न कम करने में मदद करता है। हाई फाइबर खाना खाने के बाद बार-बार भूख नहीं लगती और ज़्यादा समय तक पेट भरा रहता है।
  • इसके आलावा ककड़ी में प्रचुर मात्रा में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों के लिए एक अतिआवश्यक पोषक तत्व है।
  • किडनी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी और पोटेशियम बहुत ज़रूरी है। यह दोनों ही ककड़ी में अच्छी मात्रा में पाए जाते है।

यूरोलॉजी (Urology) क्या होता है ?

ककड़ी की न्यूट्रीशनल वेल्यू या पोषण मूल्य

  • फाइबर: 1 ग्राम
  • शुगर: 2 ग्राम
  • सोडियम: 9 मिलीग्राम
  • ऊर्जा: 15 kcal
  • कार्बोहाइड्रेट्स: 3 ग्राम
  • प्रोटीन: 1 ग्राम
  • पोटैशियम: 202 मिलीग्राम
  • विटामिन ए: 4%
  • विटामिन सी: 10%
  • कैल्शियम: 1%
  • लोहा: 1%

How To Do Meditation Explained in Hindi

ककड़ी को अपने खाने में शामिल करने के तरीके

  • आप सीधे तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।
  • साथ ही इसे अन्य फल सब्जी के साथ सलाद में शामिल कर सकते हैं।
  • इसकी सब्जी भी बनाई जाती है
  • स्मूदीज़ और जूस में इसका प्रयोग किया जाता हैं।
  • भोजन से पहले ककड़ी का सलाद खाने से आप अपने भोजन से कम कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी प्राप्त करते हैं।
  • साथ ही ऐसा करने भोजन तुरंत नहीं पचता है और ग्लूकोज में परिवर्तित नहीं होता है। जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता।
  • इसके अलावा आप इसे पास्ता में भी गार्निश कर सकते हैं
  • ककड़ी दही या राइट में मिला कर खाएं।

पार्किंसन रोग क्या है

FAQ’s
क्या डायबिटीज में ककड़ी खा सकते हैं ?

जी हाँ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके डाईबिटीज़ के रिस्क को कम करते हैं।

कोलेस्ट्राल में ककड़ी फायदेमंद हैं या नहीं ?

ककड़ी में पाया जाने वाला स्टीरॉल कम्पाउन्ड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्राल के लेवल को बढ़ाता है जिससे कोलेस्ट्राल लेवल नियंत्रित रहते हैं।

ककड़ी में क्या क्या पाया जाता हैं ?

ककड़ी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा केरोटीन, पोटेशियम, मेंगनीज़ और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जो डाइबीटिक लोगों के लिए एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

गर्मियों में ककड़ी खाना कैसा हैं ?

यह पानी से भरपूर स्वादिष्ट लंबी ककड़ी कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यह गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करती है।

ककड़ी कब खानी चाहिए?

गर्मियों में खीरा और ककड़ी खाना सभी पसंद करते हैं।

ककड़ी को कैसे खाया जाता है?

चिलचिलाती गर्मियों में धूप, उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए ककड़ी-खीरा खाया जाता है। इसी तरह सलाद (salad), रायता (Raita) और चाट जैसी डिशेज में भी खीरा और ककड़ी के टुकड़े मिलाए जाते हैं।

मेटाबोलिज्म क्या होता है

Leave a Comment