PWD का क्या मतलब होता है



PWD (पीडब्लूडी) को हिंदी भाषा में लोक निर्माण विभाग कहते है, यह विभाग राज्य स्तर पर कार्य करता है PWD विभाग एक सरकारी विभाग है जिसका प्रत्येक राज्य में एक कार्यालय बनाया गया है | पीडब्लूडी विभाग राज्य स्तर के साथ-साथ शहर स्तर पर भी कार्य करता है जैसे दिल्ली , मुंबई , चंडीगढ़ आदि शहरों में पीडब्लूडी  विभाग को  कई प्रकार के कार्य सौंपें गए, इसमें बहुत से संसाधनों और सुविधाओं को जनता तक पहुचाना होता है।

PWD का देखा जाए तो विकास कार्यों में पूरे देश में एक बड़ा योगदान रहा है | इस विभाग में शहरों की नालिया, सडकें, सीवर लाइन आदि सुविधाएँ भी यह विभाग जरूरत पड़ने पर देता है | यदि आप भी PWD का क्या मतलब होता है, पीडब्ल्यूडी का फुल फॉर्म, PWD के बारे में पूरी जानकारी, इसके विषय में जानना चाहते है तो यहाँ पूरी विस्तृत जानकारी दी जा रही है |

ठेकेदार (CONTRACTOR) कैसे बने

पीडब्लूडी क्या है       

भारत के प्रत्येक राज्य में या फिर बड़े शहरों में पी डब्लू डी  का कार्यालय होता है जो राज्य स्तर पर सरकार की निगरानी में काम करता है, यह एक केंद्रीय प्राधिकरण है | PWD विभाग के ऊपर सभी प्रकार के सार्वजानिक क्षेत्रों के कार्यो की जिम्मेदारी होती है | इस विभाग का कार्य सरकारी या सार्वजानिक संरचनाओ का निर्माण एवं रख-रखाव करना होता है , लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़को, पुलों, सरकारी भवनों का निर्माण करना तथा शुद्ध जल उपलब्ध करवाना इसका प्रमुख कार्य होता है सरकारी स्कूलो, अस्पतालो तथा सड़को में यदि उसके निर्माण कार्य से सम्बन्धित कोई नुकसान होता है तो उसका रख-रखाव करना मरम्मत करने की जिम्मेदारी  लोक निर्माण विभाग की होती है | इसके अलावा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना तथा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत के कार्य भी इसी विभाग को सौंपें गए है | सभी राज्यों के पीडब्लूडी (PWD) विभाग को समान कार्य एवं अधिकारी दिए गए है |  

केंद्र शासित प्रदेश (UNION TERRITORY) क्या है 

पीडब्ल्यूडी की फुल फॉर्म

पीडब्ल्यूडी का फुल फॉर्म “Public Works Department” होता है, इसका अंग्रेजी में उच्चारण “पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट” होता है | इसे हिंदी में “लोक निर्माण विभाग” कहते है तथा संक्षिप्त भाषा में PWD कहा जाता है |  यह केंद्र सरकार की निगरानी में चलने वाला एक विभाग होता है, परन्तु राज्य सरकार का भी इसमें हस्तक्षेप रहता है |           

PWD (पीडब्लूडी) के मुख्य कार्य

लोक निर्माण विभाग भारत सरकार की देख रेख में कार्य करता है, इसका प्रमुख काम निर्माण कार्य होता है | सरकार के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार ये विभाग कार्य करवाता है | सरकार द्वारा सूचना जारी की जाती है, कि कहा पर किस तरह के निर्माण कार्य करवाने है जैसे सड़क, भवन, स्कूल, अस्पताल तथा जल आदि से सम्बंधित कार्य हो सकते है | PWD द्वारा करवाए जाने वाले मुख्य कार्यों की जानकारी इस प्रकार है:- 

भारत के राज्य और राजधानी की सूची

सरकारी भवनों की मरम्मत करना

शहर या गांव  मे कही भी सरकारी इमारतों  में खराबी आने पर उसका निर्माण करना व सरकारी भवनों की मरम्मत इसी विभाग द्वारा की जाती हैं इनमें इस प्रकार के भवन हो सकते है जैसे सरकारी अस्पताल, भवन, सरकारी विद्यालय आदि ।

सड़क निर्माण

भारत के सभी गाँव, शहर और कस्बो  मे‌ खराब सड़कों की मरम्मत करवाना तथा नयी  सडको  का निर्माण करवाने सम्बन्धी कार्य सौंपें गए है | इसके शहरों या गावों या फिर नगरपालिका के अन्दर गलियों की सडकों के निर्माण को सर्वें करके पास करने की जिम्मेदारी भी PWD विभाग की ही होती है |

NDA और UPA क्या है?

पुल निर्माण

नए पुलों का आवश्यकता अनुसार निर्माण कराना तथा पुलों की टूट-फूट व् मरम्मत सम्बन्धी कार्य भी पीडब्लूडी के अंतर्गत होता है | भारत में सभी बड़े पुलों के निर्माण कार्य पीडब्लूडी के द्वारा ही करवाएं जाते है | 

पेयजल की व्यवस्था 

PWD विभाग आवश्यकता पड़ने पर शहर के क्षेत्रों मे पानी की भी व्यवस्था करता है, शहर मे कही पर भी  पानी की पाइप लाइन टूटने-फूटने पर मरम्मत करवाकर उसे ठीक करवाता है | इसके अतिरिक्त  नई पाइपलाइन डलवाना, नलों को लगवाना आदि कार्य  भी यह विभाग करता है |  

यहाँ पर आपको पीडब्ल्यूडी (PWD) के विषय में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है | अब आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा यदि आपके मन में इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न हैं या विचार आ रहा है तो कमेंट के माध्यम से जरूर पूछे | आपके द्वारा दी गई प्रतक्रिया का हमें इन्तजार है | अधिक जानकारी के लिए हमारे पोर्टल hindiraj.com पर विजिट करते रहे है |   

विधायक कैसे बनते है

Leave a Comment