टेबल टेनिस खेल के नियम



टेबल टेनिस एक इंडोर गेम है, जिसे आप अपने घर के बड़े कमरे या किसी हॉल में भी खेल सकते है | यह खेल सर्व प्रथम इंग्लैंड में खेला गया था तथा इस खेल को पिंग पोंग (Ping Pong) नाम से जाना जाता था | टेबल टेनिस एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1922 इंग्लैंड में हुई थी, तभी उसी दौरान इसकी प्रथम विश्व प्रतियोगिता लंडन में आयोजित भी कराई गई थी |

फिर इस खेल की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती गई और अब यह विश्व के 71 देशों में खेला जाने लगा है | यदि आप भी टेबल टेनिस खेलने का शौक रखते है तो इसे खेलने से पहले इसमें खेलने वाली सामग्री व खेल खेल के नियम के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ पर इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है |

बास्केटबॉल के नियम

टेबल टेनिस खेल का तरीका (How To Play Table Tennis)

यह एक ऐसा खेल है जिसे आसानी से घर के अंदर खेल सकते है | इसे आप अपने रूम या फिर घर में बने किसी हॉल में सरलता से खेल सकते है, बस सामान्य कमरा होना जरूरी होता है, ज्यादा अधिक कमरा छोटा होने पर इसे खेलना मुश्किल होगा | यह एकल (दो लोग) तथा युगल (चार लोग) के रूप में खेला जाता है | इसे महिला तथा पुरुष दोनों ही वर्ग के लोग खेलते है |

इसमें एक गेंद तथा एक रैकेट होता है, जिसमे रैकेट की सहायता से गेंद पर स्ट्राइक (Strike) करके स्ट्राइकर (Striker) द्वारा गेंद को एक खिलाडी की तरफ से दूसरे खिलाडी की और भेजा जाता है फिर वह खिलाडी उस गेंद को पहले खिलाडी की और रैकेट से स्ट्राइक कर भेजता है | इस तरह से दोनों खिलाड़ियों को अपनी – अपनी तरफ से गेंद को स्ट्राइक कर एक दूसरे की और भेजना ही खेल होता है |

हॉकी खेल के नियम

खेल सामग्री (Sporting Goods)

टेबल टेनिस के खेल को खेलने के लिए सामग्री की आवश्यकता होती है, सामग्री की जानकारी इस प्रकार | जैसे :- मेज़, गेंद , रैकेट , जाल, आदि |

मेज़ (The Table)

अधिकतर यह मेज़ लकड़ी की बनी होती है, लकड़ी के अलावा भी यह अन्य किसी और प्रदार्थ की भी हो सकती है | जिसका आकार आयताकार होता है, यह लगभग 274 सेंटीमीटर लम्बी तथा 152.5 सेंटीमीटर चौड़ी होती है | फर्श से इस मेज़ की ऊंचाई 76 सेंटीमीटर होती है | इसकी ऊपरी सतह गहरे हलके रंग की होती है, तथा मेज़ के चारो और श्वेत रंग की चौड़ी रेखा बनी होती है | जब यह खेल युगल (चार लोग) में खेला जाता है तब इस मेज़ को सफ़ेद रेखा से दो भागो में अलग कर सामान दूरी दोनों खिलाड़ियों को दी जाती है | यह मध्य रेखा कहलाती है |

कैरम बोर्ड खेलने के नियम

गेंद (Ball)

यह वृत्ताकार आकार की एक गेंद होती है जो कि सफ़ेद पिली रंग में प्लास्टिक धातु की बनी होती है | गेंद का व्यास 37.2 मिलीलीटर तक का होता है यह भार में 2.40 ग्राम से 2.53 के मध्य होता है |

पूल खेलने के नियम

जाल (Net)

यह जाल टेबल की ऊपरी फर्श से 15.25 सैंटीमीटर की ऊंचाई तक लगा होता है | जाल 183 सेंटीमीटर लम्बा होता है | 

फुटबॉल (Football) खेल के नियम

रैकेट (Racket)

रैकेट का अपना कोई निश्चित आकार नहीं है, यह किसी भी आकार का हो सकता है | रैकेट का तल गहरे रंग का होता है | इसी रैकेट की सहायता से बॉल पर स्ट्राइक कर बॉल को खिलाडी के पास भेजा जाता है |

बैडमिंटन खेल के नियम

खेल के नियम (Rules Of The Game)

टेबल टेनिस खेलने के लिए कुछ नियम निर्धारित है, जिसके अनुसार आपको इस खेल को खेलना होता है, नियमों की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  • इसमें खेल दो प्रकार से खेला जा सकता है, पहला एकल यानि आमने सामने एक – एक खिलाडी और दूसरा होता है युगल जिसमे दो – दो खिलाडी युगल में टीम बना कर खेलते है |
  • इसमें एक बॉल तथा प्रत्येक खिलाडी के पास एक बल्ला (रैकेट) होना अनिवार्य होता है |
  • खेल को लकड़ी की एक टेबल की सतह पर खेला जाता है, यह टेबल काँच, प्लास्टिक या अन्य किसी धातु की भी हो सकती है | 
  • टेबल 9 फुट लम्बी, 5 फुट चौड़ी, 1 इंच मोटी होनी चाहिए |
  • टेबल की ऊंचाई जमीन से 2.5 फुट तक होनी चाहिए |
  • खेल में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए टेबल के ऊपर रौशनी की अच्छी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए ताकि रात में भी इसे आसानी से खेला जा सके |
  • इस खेल में खिलाडी को गहरे रंग के रंगीन कपड़े व् रबर के जूते पहनना अनिवार्य होता है |
  • टेबल के चारो किनारो पर सफ़ेद लाइन होती है, यदि खेल युगल में हो रहा है तो लम्बाई में बीच से 1/8 इंच जितनी चौड़ी रेखा खींची जाती है |
  • टेबल के बीचों बीच में एक 6 इंच ऊँचा जाल लगा होता है जो टेबल की पूरी चौड़ाई से 6 इंच तक दोनों ओर बाहर निकला रहता है |
  • खेल खेलने के लिए सेल्युलाइड की सफ़ेद गेंद को चुना जाता है, जिसकी परिधि 4 से 5 इंच के बीच होती है जिसका वजन लगभग 2.50 तक का होता है |

क्रिकेटर (Cricketer) कैसे बने

यहाँ आपको टेबल टेनिस खेल के नियम (Table Tennis Rules) के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है | यदि आपको इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप www.hindiraj.com पर विजिट कर सकते है | इसके साथ अपने विचार या सुझाव अथवा प्रश्न कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूंछ सकते है | हम आपके सुझावों का हमे इन्तजार है |

क्रिकेट अंपायर (Cricket Umpire) कैसे बनें

Leave a Comment