द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता की सूची



भारत में प्राचीन काल से ही गुरु शिष्य परम्परा रही है और हर प्रकार का विद्या का स्त्रोत गुरुजन ही माना गया है, शायद आज भी भारत में गुरु को सम्मानित करने के लिए विभिन्न प्रकार के पुरस्कार भारत सरकार, राज्य सरकार व अन्य संस्थानों द्वारा दिए जाते है |

img-1


आज इसी विषय में चर्चा करते हुए हम सभी द्रोणाचार्य पुरस्कार (The Dronacharya Award) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और जानेगे यह पुरस्कार कब और क्यों दिया जाता है और साथ ही गत वर्षो में कितने गुरुजनों को द्रोणाचार्य पुरस्कार (The Dronacharya Award) से सम्मानित किया गया है | अगर हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सोशल नेटवर्क पर इसे जरूर शेयर करे |

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची

क्या है द्रोणाचार्य पुरस्कार (The Dronacharya Award)

द्रोणाचार्य पुरस्कार, भारत में खेलो में उत्कृष्ट कोचों को दिया जाने वाला सम्मान है जिसकी शुरुआत 1985 में हुई थी | यह पुरस्कार टीम या खिलाडी को अच्छा और उत्कृष्ट कोचिंग देने के लिए खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है | यह पुरस्कार प्राचीन भारत के महाकाव्य महाभारत के चरित्र गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर दिया जाता है | इस पुरस्कार का उद्देश्य गुरुजन या कोच को सम्मान देकर उन्हें अच्छे खिलाडी या टीम तैयार करने का हौसला दिया जाता है | पुरस्कार के रूप में गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और 15 लाख (यूएस $ 21900) का नकद पुरस्कार का प्रावधान किया गया है | अधिकतम रूप से द्रोणाचार्य पुरस्कार 5 खिलाडी को दिया जाता है |



भारत रत्न क्या होता है

द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्बंधित जुड़े कुछ तथ्य

  • पहली बार यह अवार्ड भलाचंद्र भास्कर भागवत को रेसलिंग, ओम प्रकाश भारद्वाज को मुक्केबाजी व ओ एम नाम्बियार को एथलेटिक्स के लिए 1985 में दिया गया था |
  • एक बार में यह अवार्ड 5 खिलाडी से ज्यादा नहीं दिया जा सकता है |
  • एक अवार्ड 10 सदस्य समिति के सुझाव, युवा क्षेत्र के मंत्री को रिपोर्ट देने के पश्चात ही दिया जाता है |
  • यह पुरस्कार ओलम्पिक खेल, पैरालिंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप और क्रिकेट, स्वदेशी खेलों के विषयों में ही दिया जाता है |
  • पुरस्कार के रूप में 15 लाख (यूएस $ 21900) चयनित को दिया जाता है |

डॉ भीमराव अम्बेडकर का जीवन परिचय

द्रोणाचार्य पुरस्कार (The Dronacharya Award) विजेता की सूची (1985 से वर्तमान तक)

नीचे दी गयी तालिका में गत वर्षो में द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालो की सूची (List of Dronacharya Award Winner) है, यदि त्रुटी हो तो हमे सम्पर्क करे |

वर्षसम्मानित प्रशिक्षकों के नामसम्बंधित खेल
1985भलाचंद्र भास्कर भागवतरेसलिंग
1985ओम प्रकाश भारद्वाजमुक्केबाज
1985ओ. एम. नाम्बियारएथलेटिक्स
1986देश प्रेम आज़ादक्रिकेट
1986रघुनंदन वसन्त गोखलेचेस
1987गुरू हनुमानरेसलिंग
1987गुरचरण सिंहक्रिकेट
1990रमाकान्त अचरेकरक्रिकेट
1990सय्यद नईमुद्दीनफुटबॉल
1990ए. रमाणा राववॉलीबॉल
1991कोई पुरस्कार नहीं
1992कोई पुरस्कार नहीं
1993कोई पुरस्कार नहीं
1994इलियास बाबरएथलीट
1995श्याम सुंदर राववॉलीबॉल
1995करण सिंहएथलीट
1996विल्सन जोन्सबिलियर्ड- स्नूकर
1996पाल सिंह संधूवेट लिफ्टिंग
1997जोगिंदर सिंह सैनीएथलीट
1998जी. एस. संधूमुक्केबाजी
1998हरगोबिन्द सिंह संधूएथलीट
1998बहादुर सिंह चौहानएथलीट
1999केनेथ ओवन बोसेनएथलीट
1999हवा सिंहमुक्केबाजी
1999अजय कुमार सिरोहीवेटलिफ्टिंग
2000एस एम आरिफबैडमिंटन
2000गुड़ियाल सिंह भंगूहॉकी
2000भूपेंद्र धवनपॉवरलिफ्टिंग
2000गोपाल पुरुषोत्तम फड़केखो खो
2000हंसा शर्मावेटलिफ्टिंग
2001माइकल फेरेरियाबिलियर्ड स्नूकर
2001सनी थॉमसनिशानेबाज
2002महाराज कृष्ण कौशिकहॉकी
2002रेणू कोहलीएथलीट
2002होमी मोतीवालायाचिंग
2002ई. प्रसाद रावकबड्डी
2002जसवंत सिंहएथलीट
2003सुखचैन चीमारेसलिंग
2003रॉबर्ट बॉबी जॉर्जएथलीट
2003अनूल कुमारबॉक्सिंग
2003राजिंदर सिंह जूनियरहॉकी
2004सीरस पोंछास्कॉश
2004अरविन्द सवुरबिलियर्ड स्नूकर
2004सुनीता शर्माक्रिकेट
2005इस्माइल बैगरोइंग
2005महा सिंह रावरेसलिंग
2005बलवान सिंहकबड्डी
2005एम. वेणुमुक्केबाज
2006कोनेरू अशोकचेस
2006दामोदरन चंद्रलालमुक्केबाजी
2006आर. डी. सिंहएथलेटिक्स
2007जगदीश सिंहमुक्केबाजी
2007जगमिंदर सिंहरेसलिंग
2007संजीव कुमार सिंहआर्चरी
2007जी. ई. श्रीधरनवॉलीबॉल
2008कोई पुरस्कार नहीं
2009जयदेव बिष्टमुक्केबाजी
2009पुलेला गोपीचंदबैडमिंटन
2009एस. बलदेव सिंहहॉकी
2009सतपाल सिंहरेसलिंग
2010सुभाष अग्रवालबिलियार्ड्स स्नूकर
2010अजय कुमार बंसलहॉकी
2010कप्तान चांदरूपरेसलिंग
2010एके कुट्टीएथलेटिक्स
2010ल. इबोमचा सिंहमुक्केबाजी
2011देवेंदर कुमार राठौड़जिम्नास्टिक
2011कुंतल कुमार रॉयएथलेटिक्स
2011रामफलरेसलिंग
2011इनुकरथु वेंकटेश्वरमुक्केबाजी
2011राजिंदर सिंहहॉकी
2012जसविंदर सिंह भाटियाएथलेटिक्स
2012सुनील दबासकबड्डी
2012बीआई फर्नांडेजमुक्केबाजी
2012भवानी मुख़र्जीटेबल टेनिस
2012वीरेंदर पूनियाएथलेटिक्स
2012सत्यपाल सिंहएथलेटिक्सखंड
2012हरेंद्र सिंहहॉकी
2012यशवीर सिंहरेसलिंग
2013पूर्णिमा महतोआर्चरी
2013नरेंदर सिंह सैनीहॉकी
2013महावीर सिंहमुक्केबाजी
2013राज सिंहरेसलिंग
2013केपी थॉमसएथलेटिक्स
2014गुरचरण गोगीजूडो
2014जोस जैकबरोइंग
2014एन. लिंगप्पाएथलेटिक्स
2014गणपति मनोहरणमुक्केबाजी
2014महाबीर प्रसादरेसलिंग
2015निहार अमीनतैराकी
2015अनूप सिंहरेसलिंग
2015हरबंस सिंहएथलेटिक्स
2015नवल सिंहएथलेटिक्सखंड
2015स्वतंत्र राज सिंहमुक्केबाजी
2016सागर मल धायलमुक्केबाजी
2016एस. प्रदीप कुमारतैराकी
2016बिश्वेश्वर नंदीजिम्नास्टिक
2016महावीर सिंह फोगाटरेसलिंग
2016नागपुरी रमेशएथलेटिक्स
2016राजकुमार शर्माक्रिकेट
2017आर. गाँधीएथलेटिक्स
2017हीरा नन्द कटारियाकबड्डी
2017जी. एस. एस. वी. प्रसादबैडमिंटन
2017ब्रिज भूषणमुक्केबाजी
2017पी. ए. राफेलहॉकी
2017संजोय चक्रवर्तीशूटिंग
2017रोशन लालरेसलिंग
2018सुबेदार चेनंदा
अचैया कुट्टप्पा
मुक्केबाज़ी
2018विजय शर्माभारोत्तोलन
2018ए. श्रीनिवास रावटेबल टेनिस
2018सुखदेव सिंह पन्नूएथलेटिक्स
2018क्लैरेंस लोबोहॉकी
2018तारक सिन्हाक्रिकेट
2018जीवन कुमार शर्माजूडो
2018वी.आर. बीडुएथलेटिक्स
2019मर्जबान पटेलहॉकी
2019रामवीर सिंह खोखरकबड्डी
2019संजय भारद्वाजक्रिकेट
2019विमल कुमारबैडमिंटन
2019संदीप गुप्ताटेबल टेनिस
2019मोहिंदर सिंह ढिल्लनएथलेटिक्स

स्वतंत्रता सेनानी किसे कहते है

2020धर्मेंद्र तिवारीतीरंदाजी
2020पुरुषोत्तम रायएथलेटिक्स
2020शिव सिंहबॉक्सिंग
2020रोमेश पाठानियाहॉकी
2020कृष्ण कुमार हुडाकबड्डी
2020विजय भालचंद्र मुनिश्वरपारा पावरलिफ्टिंग
2020नरेश कुमारटेनिस
2020ओम दाहियारेसलिंग

वीर सावरकर का जीवन परिचय

2020योगेश मालवीयमलखंब
2020जसपाल राणाशूटिंग
2020कुलदीप कुमार हांडूवुशू
2020गौरव खन्नापारा बैडमिंटन
2021टी. पी. औसेफएथलेटिक्स
2021सरकार तलवारक्रिकेट
2021सरपाल सिंहहॉकी
2021आशान कुमारकबड्डी
2021तपन कुमार पाणिग्रहीतैराकी
2022राज सिंहरेसलिंग
2022जीवनजोत सिंह तेजातीरंदाजी
2022सुमा सिद्धार्थ शिरूरपैरा शूटिंग
2022मुहम्मद अली कमरमुक्केबाजी
2022सुजीत मानकुश्ती
2022दिनेश जवाहर लाडक्रिकेट
2022बिमल प्रफुल्ल घोषफुटबॉल
2023गणेश प्रभाकरनमलखंभ
2023महावीर सैनीपैरा एथलेटिक्स
2023ललित कुमारकुश्ती
2023आरबी रमेशशतरंज
2023शिवेंद्र सिंहहॉकी
2023जसकीरत सिंह ग्रेवालगोल्फ (लाईफटाइम)
2023भास्करन ईकबड्डी (लाईफटाइम)
2023जयन्त कुमार पुशीलालटेबल टेनिस (लाईफटाइम)

गुरु द्रोणाचार्य के नाम से जाने जाना वाला यह सम्मान एक गुरु के लिए महत्वपूर्ण होता है, और इसके लिए जीवन में एक अलग ही महत्त्व रखता है | हमे आशा है कि द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्बंधित आपको सारी जानकारी प्राप्त हुई होगी और परीक्षा के लिहाज से भी आपके जीवन में बेहद महत्वपूर्ण है |

We have tried to give you all information based on the topic of The Dronacharya Award and also we enlisted the winners so that you can take a look and can answer in competitive examination which is the part of Sarkari Naukri in India. So, If you have any issue regards The Dronacharya Award in Hindi, kindly write us a mail via contact form.

खेलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Leave a Comment