नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं?



दोस्तों क्या आप जानते हैं, नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं। अगर नहीं तो आजका हमारा यह आर्टिकल इसी पर आधारित हैं, अधिकतर लोगों को जीवन में कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ा है। इसके कईं कारण हैं, जो मामूली से लेकर गंभीर हो सकते हैं। ज्यादातर मामलों में साफ-सफाई और स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ख़ास साबित होने वाला हैं, इससे जुडी सभी जानकारी को आसान शब्दों में जानने  के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मानव शरीर के अंगों के नाम

नहाने के समय आंखों का लाल होना

हम सभी जानते हैं कि आंख हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग है। इसके साथ जरा भी लापरवाही हमें भारी पड़ सकती हैं। आँखों के लाल होने की समस्या को रेड आई या ब्लड शॉट्स आईस भी कहते हैं, इसमें आँख का सफेद भाग लाल हो जाता है। ऐसा साबुन, शैम्पू या पानी में क्लोरीन के कारण हो सकता है। यदि आपकी आँखें कुछ समय बाद ठीक हो जाती हैं तो यह सामान्य है और यदि नहाने के बाद लंबे समय तक लाल आँखें बनी रहती हैं और आपको आँखों में किसी प्रकार की जलन/दर्द महसूस होता है, तो यह चिंता का विषय है।

नहाने के बाद आंखें लाल क्यों हो जाती हैं

आई फ्लू के लक्षण और उपचार

आखें लाल होने के कारण

दोस्तों कई प्रकार से आखें लाल हो जाती हैं। इसके निम्न कारण हो सकते हैं;

  • धूल-मिट्टी।
  • रसायनों का अत्यधिक एक्सपोज़र।
  • सूरज के प्रकाश का अत्यधिक एक्सपोज़र
  • लंबे समय तक कांटेक्ट लेंस लगाए रखना।
  • एलर्जी।
  • आंखों की थकान।
  • वायु प्रदूषण।
  • आंखों का संक्रमण जैसे कंजक्टिवाइटिस।
  • आंखों की गंभीर समस्याएं जैसे ग्लुकोमा।
  • आंखों में चोट लग जाना।
  • कार्नियल अल्सर।
  • हाल में हुई आंखों की सर्जरी जैसे लेसिक, कॉस्मेटिक सर्जरी आदि।

संक्रमण (Infection) क्या है

लक्षण

  • आंखें लाल और दर्दनाक दिखाई देती हैं क्योंकि आँख के सफेद हिस्से (श्वेतपटल) की सतह पर स्थित वाहिकाएँ सूज जाती हैं।
  • अगर आपकी आँखें लाल हैं और उनमें खुजली हो रही है, तो संभवतः आप एलर्जी से पीड़ित हैं।
  • यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी आँखों में कुछ चला गया है, तो संभवतः आपकी आँखें सूखी हैं। धूल और तापमान के अत्यधिक संपर्क में आने से लालिमा हो सकती है, जो सामान्य है और सुबह के समय आँखें लाल हो सकती हैं।
  • साथ ही लालिमा के साथ दर्द, पानी आना और कम दिखाई देना भी हो सकता हैं।

उपचार

यदि आपकी आखें नहाने के बाद अचानक लाला हो जाती हैं, तो आप निम्लिखित बातो का ध्यान रख सकते हैं। जैसे –

  • डॉक्टर के पास जाने से पहले आप कुछ घरेलु उपाय कर सकते हैं।
  • आँखों को ताजे पानी से धोना
  • चिकनाई वाली बूँद जैसे फ़्लोगेल का उपयोग
  • टॉवल को गुनगुने पानी में भिगोएं और उसे निचोड़ लें। आंखे काफी संवेदनशील होती हैं, इसलिए तापमान सामान्य रखें। 10-15 मिनिट के लिए टॉवेल को अपनी आंखों पर रखें। गर्मी से रक्त का संचार चालू हो जाएगा। इससे सूजन और खुजली से आपको आराम मिलेगा।
  • अगर वार्म कम्प्रेस से समस्या दूर नहीं हो रही तो आप कूल कम्प्रेस को आजमा सकते हैं। ठंडे पानी में टॉवेल को डुबोएं और निचोड़ लें। ध्यान रखें, पानी अधिक ठंडा न हो, नहीं तो समस्या कम होने की बजाय बढ़ जाएगी।
  • अगर किसी को आंखों के लालपन की समस्या है तो उसके संपर्क में आने के बाद हाथों को धोएं।
  • प्रदूषकों और सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए गॉगल्स का इस्तेमाल करें।
  • आंखों में कोई भी ड्रॉप बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें।

डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं

आंखों को स्वस्थ रखने के टिप्स

दोस्तों अगर आप आखो को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे।

  • आंखों के संक्रमण से बचने के लिए अपने टॉवेल, रूमाल, तकिए या मेकअप के सामान किसी से साझा न करें।
  • संतुलित और पोषक भोजन का सेवन करें।
  • अपने डाइट चार्ट में हरी सब्जियां और मौसमी फलों को जरूर शामिल करें।
  • प्रकृतिक रूप से आंखों को तरोताज़ा करने के लिए 6-8 घंटे की नींद लें।
  • आई हाइजीन के लिए अपनी आंखों को 2-3 बार ठंडे पानी से धोएं।
  • जब भी स्वमिंग करने जाएं तो स्विमिंग गॉगल लगाकर जाएं, ताकि आप क्लोरीन एलर्जी और कंजक्टिवाइटिस से बच सकें।
FAQ’s
नहाने के बाद मेरी आंखें लाल क्यों होती हैं?

आपकी आंखें एलर्जी के कारण लाल हो जाती हैं। ऐसा साबुन, शैम्पू या पानी में क्लोरीन के कारण हो सकता है।

आखें लाल होने के लक्षण क्या हैं ?

दोस्तों अगर नहाने के बाद भी लंबे समय तक लाल आंखें बनी रहती हैं और आपको आंखों में किसी तरह की जलन/दर्द महसूस होता है तो यह चिंता का विषय है।

नहाने के बाद मेरी आंखें क्यों सूख जाती हैं?

अगर आपके घर का पानी कठोर है, तो आपके नल के पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों का उच्च स्तर होता है। ये कठोरता वाले खनिज आपकी आँखों को सूखाने के लिए जाने जाते हैं, जिससे जब भी आप नहाते हैं या अपना चेहरा धोते हैं तो उनमें खुजली और लालिमा हो सकती है।

नहाने के बाद आंख लाल होने का क्या कारण है?  

धूल-मिट्टी। रसायनों का अत्यधिक एक्सपोज़र। लंबे समय तक कांटेक्ट लेंस लगाए रखना। आंखों का संक्रमण जैसे कंजक्टिवाइटिस।

महिला शरीर के अंगों का नाम

Leave a Comment