11th Science Subjects List in Hindi



जब बच्चे दसवीं कक्षा को पास कर लेते हैं तो ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन लेते समय उन्हें यह तय करना होता है कि 11वीं में वह कौनसे सब्जेक्ट लें। यह एक महत्त्वपूर्ण समय होता है क्योंकि यहीं वह विषय होते हैं जो तय करेंगे कि भविष्य में छात्र को कौनसे क्षेत्र में बढ़ना चाहिए।



हमें यह तो पता होता है कि 11वीं में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस होते हैं लेकिन जो बच्चे साइंस लेना चाहते हैं उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि साइंस में कौन कौन से विषय होते हैं। इसकी वजह से वह तय नहीं कर पाते कि उन्हें 11th में साइंस लेना चाहिए या नहीं। लेकिन छात्रों को अब इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको 11th Science Subjects List के बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

11वीं कॉमर्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं ?

11th Science Subjects List in Hindi (11वीं में साइंस में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?)

सबसे पहले तो आपको यह समझ लेना होगा कि 11th की साइंस में आपको दो ग्रुप्स मिलेंगे जिसमें पहला तो है मैथ्स ग्रुप और दूसरा है बायोलॉजी ग्रुप। इनमें से सबसे पहले हम बात करेंगे मैथ्स ग्रुप के बारे में।



11th Science (Maths) Me Kon Konse Subjects Hote Hain?

मैथ्स के ग्रुप को PCM ग्रुप भी कहा जाता है। PCM का पूरा अर्थ है Physics, Chemistry और Maths. हालांकि इन तीन के अलावा 2 और विषयों को भी आपको इसमें पढ़ना होता है। यानिकि 11th के मैथ्स ग्रुप में कुल 5 विषय होते हैं जिनकी जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

  1. Physics (भौतिक विज्ञानं)
  2. Chemistry (रसायन विज्ञान)
  3. Maths (गणित)
  4. English (अंग्रेज़ी)
  5. Hindi (हिंदी)

Physics (भौतिक विज्ञानं)

इस विषय में हमारे आसपास जो भौतिक पदार्थ हैं उनके तत्वों के बारे में, उनकी अवस्था के बारे में और उनमें होने वाले परिवर्तनों के बारे में अध्यन किया जाता है।

Chemistry (रसायन विज्ञान)

इस विषय में हमारे चारों तरफ जो तत्व, पदार्थ और उनमें रसायन परिवर्तन जो होते हैं उनके बारे में हमे जानकारी दी जाती है। जैसे कि मिश्रण, केमिकल बॉन्डिंग, पीरियाडिक चार्ट और तत्व आदि। हिंदी में इसे रसायन शास्त्र भी कहा जाता है।

Maths (गणित)

 इस विषय को तो हम बचपन से ही पढ़ते आ रहे हैं क्योंकि मैथ्स शिक्षा के हर क्षेत्र के साथ साथ हमारे पुरे जीवन के लिए भी आवश्यक होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस पुरे ग्रुप का नाम केवल मैथ्स ग्रुप ही क्यों है? तो आपको बता दें कि यहां से हमारी Maths की स्पेशलाइजेशन शुरू हो जाती है।

English (अंग्रेज़ी)

वर्तमान में अंग्रेज़ी एक महत्त्वपूर्ण भाषा बन चुकी है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि ग्यारहवीं कक्षा में आपको Grammer, Prose और Peotry के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Hindi (हिंदी)

हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और हमारे देश के अधिकांश लोग हिंदी का ही उपयोग करते हैं। हिंदी भाषा का ज्ञान सभी तक पहुँच सके इसलिए इस विषय को ग्यारहवीं कक्षा में जोड़ा गया है। इसमें व्याकरण, पद्य और गद्य आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

हमने अब जान लिया है कि 11th क्लास के PCM में हमें पांच विषय पढ़ने होते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ स्कूलों में छठा विषय भी होता है जोकि Additional होता है।

11th Class Arts Subject in Hindi (List)

11th Science (Biology) Me Kon Konse Subjects Hote Hain?

इस ग्रुप को PCB या बायोलॉजी ग्रुप कहा जाता है। मैथ्स ग्रुप की तरह बायोलॉजी ग्रुप में भी पांच सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं। यह विषय कुछ इस प्रकार हैं:-

  1. Physics (भौतिक विज्ञानं)
  2. Chemistry (रसायन विज्ञान)
  3. Biology (जीव विज्ञान)
  4. English (अंग्रेज़ी)
  5. Hindi (हिंदी)

आप सूची में जैसा कि देख ही चुके हैं कि इसके पांच में से चार विषयों के बारे में उपरोक्त ही बात कर चुके हैं। इसलिए निम्नलिखित हम बायोलॉजी विषय के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

Biology (जीव विज्ञान)

जीव विज्ञान के तो नाम से ही हमें मालूम होता है कि इसमें जीवों से जुडी जानकारी हमें दी जाती है। जैसे कि जंतु, फल और फूल आदि। इनकी रचना, संरचना, कार्य और विकास आदि के बारे में अध्ययन इस विषय  में किया जाता है।

11th साइंस के सभी विषयों के बारे में आप जान चुके हैं और अब इनके बारे में अपने तौर पर रिसर्च करके आप इनमें विषयों का चयन कर सकते हैं। आपको जिन विषयों में दिलचस्पी है चयन के दौरान उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि इन्हें पढ़ने में आपको कोई समस्या ना आए।

बीएससी (B.Sc) क्या है ?

Leave a Comment