Delhi Corona App



कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ – साथ सभी प्रदेशों की सरकारे भी इसे रोकने लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है | अभी तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामलें महाराष्ट्र से देखने को मिली है. तो वहीँ दूसरे स्थान पर कोरोना के मामलें तमिलनाडु में है | इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के अब तक 22 हजार से भी ज्यादा मामलें सामने आ चुके है | दिल्ली की सरकार इससे लड़ने में हर ठोस कदम उठा रही है |

जिसको देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली कोरोना (Delhi Corona App) के नाम से एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से कोरोना हॉस्पिटल्स में उपलब्ध बेडो की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। इससे आपको पहले से ही पता होगा की किस हॉस्पिटल में कितने बेड खाली है, और आप अपने इलाके के नजदीकी हॉस्पिटल में बिना भटके पहुंच पाएंगे | यदि आप भी Delhi Corona App , डाउनलोड दिल्ली कोरोना एप्प – बेड, वेंटिलेटर स्टेटस, के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर इसकी जानकारी दी जा रही है |

महामारी अधिनियम (एपिडेमिक एक्ट) क्या है

दिल्ली मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार कोरोना से चार कदम आगे हैं।

इसके अलावा कहा कि दिल्ली में आज 6731 बेड हैं। लोग जाते हैं तो उनको पता नहीं होता कि उनको किस अस्पताल में बेड मिलेगा। कहां ऑक्सीजन मिलेगी। 4100 बेड खाली पड़े हैं। इसलिए आज हम यह ऐप लॉन्च कर रहे हैं। यह आपको सरकारी और प्राइवेट सभी अस्पतालों के बारे में बताएगा कि इस वक्त किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं और कितने भरे हुए हैं।

और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा इतना इंतजाम किया हुआ है कि आपके घर में अगर कोई बीमार होता है तो उसके लिए बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू सब का इंतजाम किया जा चुका है। और दिल्ली की जनता कहा कि दिल्ली में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। उन्हें कई बार लोगों के फोन और मैसेज आते हैं कि मैं दर-दर भटक रहा हूं मेरे को बेड नहीं मिल रहा, यह इन्फॉर्मेशन का गैप है। इसलिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, ताकि कोरोना के मरीजों को भटकना न पड़े।

हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन क्या है

दिल्ली कोरोना एप्प डाउनलोड कैसे करें

  1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले में जाना होगा |
  2. अब आपको Delhi corona टाइप करके सर्च करना होगा |
  3. अब इनस्टॉल (Install) ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करना होगा।
  4. अब आप इसका प्रयोग करके सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है |
  5. Delhifightscorona.in/beds ऐप सुबह 10:00 बजे और शाम को 6:00 बजे अपडेट किया जाएगा।
  6. यह एप आप 8800007722 पर व्हाट्सएप्प के जरिये भी डाउनलोड कर सकते हैं।

सोशल डिस्टेंस (SOCIAL DISTANCING) का क्या मतलब है

दिल्ली कोरोना एप्प हेल्पलाइन नम्बर

दिल्ली कोरोना से सम्बंधित 1031 हेल्पलाइन नम्बर है यदि आप इस नम्बर पर फोन करेंगे तो आपको एसएमएस के जरिए जानकारी भेज दी जाएगी। यह कॉल सीधा स्पेशल सेक्रेट्री हेल्थ के पास पहुंचता और अस्पताल में बात करके आपको बेड मुहैया करवाएगा।

इसके अलावा यदि आपको अस्पताल द्वारा बेड नहीं दिया जाता है तो आप इसी नम्बर 1031 पर कॉल करके शिकायत भी दर्ज करवा सकते है |

UNLOCK 1.0 GUIDELINES IN HINDI

यहाँ पर दिल्ली कोरोना एप्प – बेड, वेंटिलेटर स्टेटस के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई है |  यदि आप इस जानकारी से संतुष्ट है, तो कमेंट करे और अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

कंटेनमेंट जोन क्या है