यूपी धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन



सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करनें हेतु हर संभव प्रयास कर रही है | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की सरकार नें धान की फसल खरीदनें हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण सेवा का शुभारम्भ किया है | इस सुविधा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश का कोई भी किसान अपनी धान की फसल को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से बेच सकते हैं | हालाँकि पहले किसानों को अपनी फसल बेचनें के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, परन्तु इस योजना के शुरू हो जानें से किसान अपनी फसल को राज्य सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं |

आपको बता दे इस बार उत्तर प्रदेश सरकार धान खरीद (Paddy Procurement) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत 1 अक्टूबर से करने जा रही है जोकि पहले अगस्त माह में ही शुरू होनी थी लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामियों की वजह से धान खरीद को थोडा विलम्ब किया गया | लेकिन अब सरकार ने अपने विज्ञापनो के जरिये सब कुछ साफ़ कर दिया है और सभी उत्तर प्रदेश के किसान भाई अपना पंजीकरण जल्दी ही कर पायेगे | साथ ही, सूचना के अनुसार – इस बार धान खरीद केन्द्रों का निर्माण बहुत दूर नहीं किया जाएगा और किसान भाइयो को अपना धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी होगी |

इस सुविधा के लिए किसान भाईयों को अपना dhan kharid 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है | यदि आप भी अपनी धान की फसल सरकार के पोर्टल के माध्यम से बेचना चाहते है, तो यूपी धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारें में आपको यहाँ विस्तार से जानकरी दे रहे है |

प्रधानमंत्री ट्रेक्टर योजना क्या है ?

यूपी धान खरीद 2021 – 22

योजना का नामUP Dhan Kharid
फसल का नामधान (Paddy)
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी किसान
विभागखाद्य एवं रसद विभाग
वेबसाइट (ई-उपार्जन पोर्टल)https://fcs.up.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर18001800150, 0522-2288906 (लैंड लाइन)

UP Dhan Kharid Rate 2022

  • जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश सरकार सभी किसान भाइयो को सामान्य धान के लिए समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड ए धान के लिए 1960 प्रति रुपये क्विंटल की दर से भुगतान करेगी | किसान अपना धान तभी बेच पायेगे यदि उनके पास उचित टोकन होगा जोकि एक केंद्र के लिए एक ही होगा |
  • सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करनें का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना है | इससे पहले किसानों को अपने अनाज का उचित मूल्य प्राप्त करनें के लिए अलग-अलग मंडियों में जाना पड़ता था और मंडियों में  फसल का उचित दाम न मिलनें के कारण उन्हें कम दामों में ही अपनी फसल बेचनी पड़ती थी, जिससे उनका काफी नुकसान हो जाता था।
  • किसानों की इस प्रकार की समस्याओं को देखते हुए सरकार नें इस योजना की शुरुआत की है | इसके लिए सिर्फ किसानों को ऑनलाइन धान खरीद किसान पंजीकरण करवाना होगा | इस योजना से किसानों को अच्छे पैसे भी मिलेंगे और उनका समय भी ख़राब नहीं होगा |

धान खरीद किसान पंजीकरण हेतु दस्तावेज

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है

किसान पंजीकरण फॉर्म प्रारूप (Registration Application Format)

उत्तर प्रदेश धान खरीद हेतु किसानों को सबसे पहले अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है| यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसके लिए आपको सबसे पहले एक आवेदन फार्म भरना होगा और अपनें नजदीकी सीएससी (Common Service Center) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा |    

  • ऑनलाइन पंजीकरण करते हुए किसान भाई को अपना आधार में पंजीकृत नम्बर ही देना होगा |
  • एक किसान भाई का ऑनलाइन टोकन एक ही केंद्र के लिए मान्य होगा |
  • किसी भी केंद्र पर एक बार धान बेचने के बाद किसान दोबारा उस केंद्र में धान नहीं बेच पायेगे |
  • धान खरीद टोकन 15 दिन की अवधि में किसी एक दिन के लिए जारी होगा |
  • यदि टोकन Generate होने के बाद किसान 4 बजे तक क्रय केंद्र पर नहीं पहुचता है तो उसका टोकन निरस्त कर दिया जाएगा |
  • यदि किसान की जमीन एक से अधिक तहसील में है तो वह केवल किसी एक ही तहसील में धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है |
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए किसान भाई को अपना बैंक खाता सहित सभी जानकारी सही प्रकार से भरना होगा | सत्यापन के बाद धान की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) से जरिये आपके खाते में ट्रान्सफर होगी |

यूपी धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन 2021 – 22 | UP Online Dhan Kharid Portal

  • उत्तर प्रदेश धान खरीद हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको राज्य द्वारा जारी अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx पर जाना होगा |
  • होम पेज पर धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी होंगी, जिन्हें आपको पढ़ कर समझना है |
  • इसके पश्चात आपको पंजीकरण प्रपत्र के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • यहाँ पर कृषक को अपना मोबाइल नंबर कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़े पर क्लिक करना  होगा |
  • अब आपके सामनें किसान पंजीकरण फार्म ओपन होगा,जिसमें सबसे पहले किसान से सम्बंधित व्यक्तिगत विवरण भरना होगा |
  • दूसरे नंबर पर किसान की भूमि से सम्बंधित विवरण भरना होगा |
  • तीसरे नंबर पर किसान को अपनें स्थायी निवास से सम्बंधित विवरण देना होगा |
  • सबसे अंत में किसान को अपने बैंक खाते से सम्बंधित विवरण देना होगा |
  • किसान पंजीकरण करने के उपरांत आप आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेप 5 पंजीकरण लॉक पर जाएँ और अपनी जानकारी देकर फॉर्म को लॉक करें | इसके पश्चात स्टेप 6 में फाइनल प्रिंट पर क्लिक करके उत्तर प्रदेश धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर दस्तावेजो के साथ किसान क्रय केंद्र पर जाएँ और आगे की प्रक्रिया किसान क्रय केंद्र के माध्यम से आपको आगे की जानकारी के बारें में बताया जाएगा |

कृषि यंत्र पर सब्सिडी कैसे प्राप्त करें?

धान खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में संशोधन कैसे करें

  • किसान पंजीकरण ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गये मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड टाइप कर आगे बढ़े और अपने किसान पंजीकरण फार्म में संशोधन करें |

UP Dhan Kharid Complaint Number

यदि किसान को किसी भी तरह की समस्या या असुविधा होती है, तो वह 18001800150 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं | इसके आलावा यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी होती है या होनें की संभावना होनें पर आप टोल फ्री नंबर पर तथा ऑफिस के लैंड लाइन नंबर 0522-2288906 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकते है |

धान विक्रय के ऑनलाइन आवेदन कहा करे ?

उत्तर प्रदेश सरकार के ई क्रय पोर्टल, eproc.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करे |

एक किसान से एक दिन में कितना धान ख़रीदा जाएगा ?

एक किसान से अधिकतम एक दिन में 50 कुंतल धान ही ख़रीदा जाएगा |

टोकन जनरेट करने के बाद क्या टिकन निरस्त किया जा सकता है ?

किसान तिथि से 2 दिन पूर्व टोकन निरस्त कर नया टोकन जारी करवा सकता है |

यहाँ आपको यूपी धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन के विषय में जानकारी दी गई है | यदि आप इससे सम्बंधित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप  www.hindiraj.com पर विजिट करे | इसके साथ अपने विचार या सुझाव कमेंट बॉक्स के माध्यम से दे सकते है | हम आपके सुझावों का हमे इन्तजार है | आपकी प्रतिक्रिया का शीघ्र उत्तर दिया जायेगा |

घर बैठे बैठे अपनी फ़सल ऑनलाइन कैसे बेचे

Leave a Comment