Online Shastra Licence



देश में क्राइम की बढ़ती घटनाओं से आम नागरिकों के साथ – साथ बिजनेसमैन, सरकारी कर्मचारी, नेता या फिर पहले प्रसिद्द कोई धनाढ्य परिवार का व्यक्ति जिसे अपनी सुरक्षा से खतरा महसूस होता है, वह अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लेना चाहता है | परन्तु वर्तमान क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए, ज्यादातर व्यक्ति इसके लिए आवेदन करते है | लेकिन सभी को शस्त्र लाइसेंस प्रदान तो नहीं किया जा सकता है, इसके अलावा बहुत से लोग ऐसे होते है. जिनका आभाव के कारण शस्त्र लाइसेंस नहीं हो पाता है |

img-1


इसके लिए बहुत सारे दस्तावेज होते है, इसके अलावा इसकी प्रक्रिया भी काफी लम्बी होती है | प्रक्रिया लम्बी होने से बहुत लोग तो इसे बीच में ही छोड़ देते है | लेकिन इस आर्टिकल के द्वारा आपको शस्त्र लाइसेंस के विषय में जानकारी प्राप्त होगी, और आप सभी जानकारी के साथ यहाँ पर आवेदन कर पाएंगे | यदि आप भी शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करना चाहते है तो यहाँ पर इसके विषय में सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है | 

उपभोक्ता फोरम में ऑनलाइन शिकायत कैसे करें ?

शस्त्र के किस हथियार के लिए आवेदन किया जा सकता है 

भारत सरकार के शस्त्र लाइसेंस के नियमों के मुताबिक देश में केवल तीन प्रकार की ही बंदूक के लाइसेंस हेतु आवेदन किया जा सकता हैं | जिसमे देश के अंदर शॉट गन, हैंडगन और स्पोर्टिंग गन के लिए ही लाइसेंस बनवाएं जा सकते हैं, और देश का कोई भी एक नागरिक अधिकतम तीन तरह की बंदूकों के लिए ही लाइसेंस बनवा सकता है | परन्तु इन तीनों बंदूकों में से आप अपने मुताबिक किसी भी बंदूक को अपने पास रखने का अधिकार रखते हैं | जरूरत पड़ने पर या फिर इच्छा के अनुसार एक साथ तीनों बंदूकें आप अपने पास रख सकते हैं | यह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की बंदूक अपने पास रखना चाहते हैं | लेकिन आप 3 से अधिक बंदूके अपने पास नहीं रख सकते हैं |



गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तम्बाकू नगर निगम लाइसेंस कैसे बनवाए

शस्त्र लाइसेंस के लिए फीस कितनी लगती है 

लाइसेंस बनवाते समय फीस के रूप में स्टाम्प शुल्क जिला प्रशासन के पास जमा करना होता है। रिवाल्वर हेतु स्टॉप शुल्क 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है, और 22 बोर की राइफल हेतु 1500 रुपये का शुल्क रखा गया है, तथा शॉटगन के लिए 1000 और नालमुख भरण गन (एमएल गंन) के आवेदन करने हेतु 200 रुपये का स्टॉप शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया।

जीएसटी परिषद (काउंसिल) क्या है

ndal-alis.gov.in पोर्टल पर शस्त्र संबंधित ये सुविधाएँ उपलब्ध 

आवेदक के लिए ndal-alis.gov.in पोर्टल पर 12 सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं:

  1. लाइसेंस रद्द करवाने हेतु आवेदन कर सकते है।
  2. आवेदन फॉर्म बी -2 लाइसेंस हेतु लाइसेंस पर आग्नेयास्त्रों के समर्थन के लिए सुविधा प्रदान की गई है |
  3. आवेदन पत्र बी -2 को लाइसेंस से हटाने के लिए प्रपत्र जारी करवा सकते है |
  4. आवेदन फॉर्म बी -3 में अनुचर 5 के अलावा के लिए फॉर्म -3 की सुविधा दी गई है |
  5. क्षेत्र वैधता लाइसेंस के विस्तार के लिए भी आवेदन कर सकते है |
  6. बिक्री हेतु अनुमति के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
  7. बन्दूक या गोलाबारूद को हस्तांतरित करने या स्थानांतरण करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
  8. आवेदन प्रपत्र बी -1 को एक बाहरी लाइसेंसिंग प्राधिकरण के साथ पंजीकरण के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
  9. आग्नेयास्त्रों के अधिग्रहण हेतु समय सीमा के विस्तार के लिए आवेदन फॉर्म बी -2 का विकल्प उपलब्ध है |
  10. आवेदन पत्र बी -2 के अधिग्रहण के लिए फॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई गई है |
  11. अधिकार क्षेत्र के भीतर पते के परिवर्तन हेतु आवेदन सुविधा उपलब्ध है |
  12. आवेदन गोला बारूद का विवरण मात्रा के परिवर्तन हेतु सुविधा प्रदान की गई है ।

ONLINE FIR कैसे दर्ज करवाए

शस्त्र लाइसेंस में किसे मिलेगी प्राथमिकता 

  1. अपराध पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिकता में रखा गया है |
  2. विरासत व्यापारी/उद्यमी व्यक्ति को प्राथमिकता में रखा गया है |
  3. बैंक/संस्थागत/वितीय संस्थान में कार्य कर रहे व्यक्ति इसके लिए पत्र माना जायेगा |
  4. विभिन्न विभागों के ऐसे कर्मी, जो प्रवर्तन में कार्यरत हैं, वह आवेदन कर सकते है |
  5. सैनिक/अर्धसैनिक/पुलिसबल के कर्मी को प्राथमिकता की सूची में रखा गया है |
  6. एमएलए/एमएलसी/एमपी राज्य/राष्ट्रीय/अंर्तराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता दी गई है |

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन क्या है

शस्त्र लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज 

  1. शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने हेतु कई प्रकार के डॉक्यूमेंटस की आवश्यकता होती है। जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-  
  2. पहचान पत्र, एक एड्रेस प्रुफ और फिटनेस प्रूफ जमा करना होता है।
  3. बंदूक की जानकारी देनी होगी, जिसे आप लेना चाहते हैं।
  4. 2 पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर ID , आधार कार्ड |
  5. पिछले 3 साल की इनकम टैक्स रिटर्न से सम्बंधित जानकारी।
  6. दो व्यक्तियों के करैक्टर सर्टिफिकेट |
  7. फिजिकल फिटनेस सर्टिफिकेट |
  8. पढ़ाई संबंधित सर्टिफिकेट की कॉपी |
  9. जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) की फोटो कॉपी। यह कारण भी देना होगा कि आप बंदूक या गन क्यों लेना चाहते है।
  10. इसके अलावा साबित भी करना होता है आपके लिए जरूरी क्यों है |

ई वे बिल (E WAY BILL) क्या है

शस्त्र लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन | Arms License Registration 

  • शस्त्र लाइसेंस के आवेदन हेतु सर्वप्रथम आपको www.ndal-alis.gov.in की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपको “Apply Online” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | 
img-2
  • इसके बाद आपके सामने “Apply Here” का विकल्प मिलेगा, जिसपर क्लिक करना होगा |
img-3
  • अब आपके समक्ष “Category” का ऑप्शन आएगा, जिसमे आपको संबंधित केटेगरी का चयन करना होगा |
img-4
  • अब आपको अपने राज्य, जिले, और अन्य विकल्प की सही – सही जानकारी देनी होगी |
img-5
  • अब आपसे सम्बंधित अन्य जानकारी देनी होगी |
  • इसके बाद आपको डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे |
  • इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा |
  • अब “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर दें |

करोड़पति (CROREPATI) कैसे बने

यहाँ पर आपको शस्त्र लाइसेंस के आवेदन के विषय में जानकारी दी गई है |  यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके अपना सुझाव दे सकते है, आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही उत्तर देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

पीसीएस (PCS) परीक्षा की तैयारी कैसे करे ?