बीएससी एग्रीकल्चर क्या है ?



कृषि प्रधान देश होने के नाते भारतीय सरकार द्वारा निरंतरदेश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक सिखाकर देश में खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। अब भारत का युवा वर्ग भी खेती की तरफ रुझान बढ़ रहा है। वर्तमान समय में एग्रीकल्चर में करियर के लिए कई सारे विश्वविद्यालय और कॉलेज के द्वारा कृषि क्षेत्र से समबन्धित कोर्स विद्यार्थियों को ऑफर किए जा रहे हैं।

हालाँकि इसकी शुरुवात छात्रों को अब स्कूल में साइंस और कॉमर्स के साथ एग्रीकल्चर की मूलभूत शिक्षा देकर की जा रही है। कृषि के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कोर्स होता है बीएससी एग्रीकल्चर, जिसे करने के बाद आप सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरी पाने के हकदार हो जाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि “बीएससी एग्रीकल्चर क्या है” साथ ही यह भी जानते हैं कि B.Sc Agriculture Course Syllabus, Entrance Exam, फीस, क्या है |

बीएससी (B.Sc) क्या है ?

बीएससी एग्रीकल्चर क्या है | B.Sc Agriculture Course Details In Hindi

Table of Contents

बीएससी एग्रीकल्चर कृषि तथा इससे सम्बंधित उपकरणों के क्षेत्र में एक अंडर ग्रेजुएट कोर्स है जिसकी कुल अवधि 4 साल की होती है। इस कोर्स के अंतर्गत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को कृषि से जुडी थ्योरी और प्रैक्टिकल जानकारी से रूबरू करवाया जाता है। कोर्स के दौरान छात्रों को इससे सम्बन्धित अनेक विषय जैसे कि हॉर्टिकल्चर,एग्रीकल्चर साइंस, मिट्टी साइंस, कीट साइंस, फूड प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, होम साइंस, मछली पालन, एनिमल ट्रीटमेंट साइंस इत्यादि की गहन जानकारी दी जाती है। इस कोर्स का प्रमुख उद्देश्य भारत की आने वाली पीढ़ी को कृषि क्षेत्र में उत्पादकता अवम उत्पादन में सुधार लाने हेतु इस विषय की गहरी जानकारी देना शामिल है।

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन हेतु योग्यता | Bsc Agriculture Eligibility Criteria

बीएससी एग्रीकल्चर के कोर्स को करने के इच्छुक विद्यार्थियों को इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं चाहिए होती है, जिनके बारे में जानना आवश्यक है, जो इस प्रकार हैं।

  • बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों के पास 12वीं कक्षा को साइंस संकाय के साथ पास किया हुआ प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • 12वीं में स्टूडेंट के पास साइंस संकाय में केमिस्ट्री, फिजिक्स, गणित और बायोलॉजी विषय होने चाहिए।
  • कोई विद्यार्थी विदेश की किसी यूनिवर्सिटी से इस कोर्स को करना चाहता है तो उसे IELTS/TOEFL/PTE आदि के लैंग्वेज टेस्ट को पास करना आवश्यक है।

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स हेतु विदेश में सर्वश्रेष्ट विश्वविद्यालय | Top Agriculture university in world (List)

अगर कोई विद्यार्थी विदेश की किसी बढ़िया यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री को हासिल करना चाहता है तो उसे नीचे दी हुई यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए।

  • मैकगिल यूनिवर्सिटी |
  • क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी |
  • गोटिंगेन यूनिवर्सिटी |
  • अल्बर्टा यूनिवर्सिटी |
  • नॉटिंघम यूनिवर्सिटी |
  • मेलबोर्न पॉलिटेक्निक |
  • हम्बोल्ट विश्वविद्यालय |
  • फेरम कॉलेज |
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइफ साइंसेज |
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, डेविस |
  • रॉयल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी |

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स हेतु भारत की टॉप यूनिवर्सिटी | Top Colleges for Bsc Agriculture in india

देश में ऐसे बहुत सारे बेहतरीन शिक्षण संस्थान है, जहां से आप बीएससी एग्रीकल्चर के कोर्स को पूरा कर सकते हैं।

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी |
  • गोविंद बल्लभ पंत एग्रीकल्चर एंड आईटी यूनिवर्सिटी |
  • इंडिया यूनिवर्सिटी |
  • अन्नामलाई यूनिवर्सिटी |
  • शिवाजी यूनिवर्सिटी |
  • जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी |
  • उड़ीसा एग्रीकल्चर एंड प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी |

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन हेतु आवेदन प्रक्रिया | Bsc Agriculture Admission Process

हर कॉलेज के द्वारा इस कोर्स में एडमिशन देने के लिए अलग-अलग प्रकार की प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। कुछ कॉलेज ऐसे होते हैं जहां पर एंट्रेंस एग्जाम को पास कर चुके विद्यार्थियों को ही एडमिशन दिया जाता है वहीं कुछ कॉलेज ऐसे होते हैं जहां पर सीधे तौर पर विद्यार्थियों को इस कोर्स में प्रवेश प्रदान किया जाता है।

एंट्रेंस एग्जाम आधारित परीक्षा (Entrance Exam)

यूनिवर्सिटी के द्वारा करवाई जाने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्टूडेंट को एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पंजीकरण होने के बाद विद्यार्थियों को एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना होता है, इसके पश्चात छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम को अच्छे स्कोर के साथ पास करना पड़ेगा तभी उन्हें कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

डायरेक्ट एडमिशन के लिए (Direct Admission)

इस कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन पाने के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के एडमिशन का एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और उसे ऑनलाइन फीस के साथ जमा करना है। इसके पश्चात 12वीं क्लास में उनके कुल अंकों और उनकी योग्यता के हिसाब से कॉलेज के द्वारा विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाएगा।

बीएससीए ग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

बीएससी एग्रीकल्चर की मुख्य शाखाएं (B.Sc Agriculture Branches)

नीचे बीएससी एग्रीकल्चर की शाखाओं की सूची आपके सामने प्रस्तुत की गई है।

  • लाइवस्टोक प्रोडक्शन |
  • क्रॉप प्रोडक्शन |
  • एग्रीकल्चर इकोनामिक |
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग |
  • प्लांट पैथोलॉजी |
  • एंटोंमोलॉजी |
  • फॉरेस्ट्री एग्रीकल्चरल |
  • बायोटेक्नोलॉजी |
  • फूड प्रोडक्शन |
  • फूड एंड बेवरेज सर्विस |
  • एग्रीकल्चरल एंटोंमोलॉजी |
  • डेरी टेक्नोलॉजी |
  • डेरी इंजीनियरिंग |
  • सॉइल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री |
  • प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स |
  • एग्रीकल्चरल साइंस गार्डनिंग |
  • एग्रीकल्चरल स्टेटस |
  • एक्सटेंशन एजुकेशन |
  • सीड टेक्नोलॉजी |

बीएससी नर्सिंग क्या है ?

बीएससी एग्रीकल्चर सिलेबस (Bsc Agriculture Syllabus in Hindi)

बीएससी एग्रीकल्चर के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के सेमेस्टर के अंतर्गत अलग-अलग प्रकार के विषयों को पढ़ना पड़ता है। नीचे हमने सेमेस्टर के हिसाब से बीएससी एग्रीकल्चर के कोर्स के सब्जेक्ट की सूची आपके सामने उपलब्ध की है।

सेमेस्टर 1

  • रूरल सोशियोलॉजी एंड द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया |
  • एजुकेशनल फिजियोलॉजी |
  • प्लांट बायोकेमिस्ट्री |
  • इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर एप्लीकेशन |
  • कम्युनिकेशन एंड कंप्रीहेंशन स्किल इन इंग्लिश |

सेमेस्टर 2

  • प्रिंसिपल ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स |
  • फार्म मैनेजमेंट |
  • प्रोडक्शन इकोनामिक |
  • ट्रेड एंड प्राइस |
  • एग्रीकल्चर साइंस एंड कॉर्पोरेशन |
  • एग्रीकल्चर मार्केटिंग |
  • बेसिक ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट

सेमेस्टर 3

  • सोईल इंजीनियरिंग |
  • वॉटर इंजीनियरिंग |
  • मशीनरी |
  • एग्रीकल्चर पावर |
  • एग्रो प्रोसेसिंग एंड फार्मिंग स्ट्रक्चर |
  • एप्लीकेशन ऑफ एनर्जी सोर्स इन एग्रीकल्चर |

सेमेस्टर 4

  • प्रिंसिपल ऑफ एंटोंमोलॉजी |
  • इकोनामिक बैकग्राउंड ऑफ एंटोंमोलॉजी |
  • इंट्रोडक्शन टू श्री कल्चर |
  • क्रॉप पेस्ट एंड मैनेजमेंट |

सेमेस्टर 5

  • डायमेंशन ऑफ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन |
  • एक्सटेंशन मेथड |
  • एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी |
  • कम्युनिकेशन स्किल |
  • एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट |

सेमेस्टर 6

  • इंट्रोडक्शन टू माइक्रोबायोलॉजी |
  • एस्पेक्ट आफ एग्रीकल्चर माइक्रोबायोलॉजी |
  • सोइल माइक्रोबायोलॉजी |

सेमेस्टर 7

  • प्रिंसिपल ऑफ स्टैटिक्स |
  • फंडामेंटल ऑफ स्टैटिक्स |
  • इंपॉर्टेंस ऑफ स्टैटिक्स इन एग्रीकल्चर |

सेमेस्टर 8

  • इंट्रोडक्शन टू एग्रीकल्चर साइंस |
  • प्रिंसिपल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस |
  • एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी |

वीड मैनेजमेंट

  • एक्सपेरिमेंटल टेक्निक इन एग्रीकल्चर रिसर्च |
  • सस्टेनेबल एग्रीकल्चर |
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग |
  • एग्रीकल्चर सिस्टम |
  • इरीगेशन वाटर मैनेजमेंट |
  • क्रॉप प्रोडक्शन |
  • वाटरशेड मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर |

एक देश एक कृषि बाजार योजना क्या है

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के बाद करियर स्कोप | B.Sc Agriculture Career and Scope

इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के पश्चात और डिग्री हाथ में आ जाने के पश्चात विद्यार्थी या तो एग्रीकल्चर साइंस में मास्टर, जैव प्रौद्योगिकी, रूरल बैंकिंग, इंटरनेशनल कृषि बिजनेस इत्यादि फील्ड में मास्टर इन साइंस अथवा एमबीए इन एग्रीकल्चर जैसे कोर्स करके हाई डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के सामने नौकरी के बहुत सारे ऑप्शन आ जाते हैं जिनमें उन्हें काफी अच्छी सैलरी मिलती है। कुछ शानदार पदों के नाम हमने नीचे दिए हैं जो इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकते हैं।

  • हॉर्टिकल्चरिस्ट |
  • एग्रोनॉमिस्ट |
  • रिसर्च साइंटिस्ट |
  • सोईल इंजीनियर |
  • फार्म मैनेजर |
  • फूड माइक्रोबायोलॉजिस्ट |
  • वाटर कंजर्वेशनिस्ट |
  • बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर |
  • प्लांट जेनेटिसिस्ट |
  • एनवायरमेंटल इंजीनियर |
  • एक्वेटिक इकोलॉजिस्ट |
  • वाइल्डलाइफ फॉरेंसिक |

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स हेतु एंट्रेंस एग्जाम | Bsc Agriculture Entrance Exam

बीएससी एग्रीकल्चर के कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कई बार विद्यार्थियों को कुछ एंट्रेंस एग्जाम को देना होता है और उसे पास करना होता है। नीचे कुछ ऐसे प्रसिद्ध एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट हमने आपको दी है जो बीएससी एग्रीकल्चर के कोर्स में एडमिशन पाने के लिए आपको देनी पड़ सकती है।

  • BHU UET
  • AP EAMCET
  • SAAT
  • CG PAT
  • OUAT

बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी | Jobs and Salary

इस कोर्स को पूरा करने के पश्चात विद्यार्थियों को कौन-कौन से पदों पर नौकरी मिल सकती है और उन्हें कितनी सैलरी मिल सकती है, इसकी जानकारी नीचे हमने उपलब्ध करवाई है।

पद का नामवार्षिक आय
एग्रीकल्चर ऑफिसर900000 से 10 लाख
असिस्टेंट प्लानटेशन मैनेजर 500000 से 6 लाख
एग्रीकल्चरल रिसर्च साइंटिस्ट 600000 से 700000
एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अफसर 500000 से 6 लाख
एग्रीकल्चर टेक्नीशियन400000 से 5 लाख

FAQ

बीएससी एग्रीकल्चर की फीस कितनी होती है ?

हर कॉलेज में अलग हो सकती है।

12वीं के बाद एग्रीकल्चर कोर्स कितने साल का होता है ?

4 साल

कृषि यंत्र पर सब्सिडी कैसे प्राप्त करें ?

Leave a Comment