डिप्टी सीएम का मतलब क्या होता है



Deputy Chief Minister: भारत एक संवैधानिक देश है, जो संविधान में दिए गए नियमों के अनुसार ही चलता है | भारत एक लोकतान्त्रिक देश है | देश को चलाने के लिए देश में कई राजनीतिक पद होते है, जैसे भारत को चलाने के लिए केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री का पद होता है, उसी तरह राज्य की व्यवस्था चलाने के लिए राज्य सरकार होती है, जिसका कार्यभार मुख्य मंत्री को सौंपा जाता है, परन्तु कुछ स्थिति ऐसी होती है मुख्यमंत्री के साथ अचानक कोई घटना हो जाने पर उसका कार्यभार संभालने के लिए उप मुख्यमंत्री यानि की डिप्टी सीएम की नियुक्ति की जाती है |

जिससे की राज्य के कार्यों में रूकावट न आये | यदि आप भी डिप्टी सीएम का मतलब क्या होता है, उपमुख्यमंत्री के अधिकार व शक्तिया क्या है, इसके विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो जानकारी प्रदान की जा रही है |

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

डिप्टी सीएम का मतलब

डिप्टी सीएम (Deputy CM) का हिंदी में मतलब उप मुख्यमंत्री होता है, जो राज्य की व्यवस्था मुख्यमंत्री के अनुपस्थिति में निभाता है | इसके अलावा बहुत सारे अन्य कार्य मुख्यमंत्री के उपस्थिति में भी दिए जाते है | इसमें राज्य कैबिनेट का कोई विभाग का कार्य भार भी सौंपा जा सकता है | जैसे यह विभाग उपमुख्यमंत्री के योग्यतानुसार दिया जाता है | किसी भी बड़े राज्य में आवश्यकता पड़ने पर दो या अधिक उपमुख़्यमंत्रियों की भी नियुक्ति की जा सकती है, जैसे उदाहरणार्थ उत्तर प्रदेश में 2 उपमुख्यमंत्री नियुक्त किये गए थे |

उपमुख्यमंत्री के अधिकार व शक्तिया

Deputy Chief Minister Power and Rights: उपमुख्यमंत्री का पद राज्य सरकार का एक मुख्य सदस्य होता है, परन्तु डिप्टी सीएम कोई संवैधानिक कार्यालय नहीं होता है, यह पद शायद ही कभी किसी विशिष्ट शक्तियों को वहन करता है। एक उप मुख्यमंत्री राज्य भार के तौर पर ज्यादातर गृह मंत्री या वित्त मंत्री के रूप में एक कैबिनेट मंत्री का कार्यभार निभाता है। सरकार की राज्य कार्य प्रणाली में, मुख्यमंत्री को कैबिनेट में “समानों के बीच पहला” स्थान दिया गया है; उप-मुख्यमंत्री का उपयोग ज्यादातर गठबंधन सरकार में राजनीतिक स्थिरता और ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है। ज्यादातर गठबंधन सरकार में दूसरे नम्बर की पार्टी के मुख्य नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाता है |

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना – आईएएस पीसीएस की मुफ्त कोचिंग

वर्तमान में उप मुख्यमंत्री

वर्तमान में भारत के राज्यों में, उन्तीस प्रदेशों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों में 16 उप मुख्यमंत्री हैं। इन 16 प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों में से, आंध्र प्रदेश में वर्तमान में पांच उप मुख्यमंत्री हैं, कर्नाटक में तीन उप मुख्यमंत्री की हैं और उत्तर प्रदेश और गोवा राज्यों में दो उप मुख्यमंत्री हैं। अब किसी भी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार में एक से अधिक उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति नहीं हैं।

वर्तमान में 12 पदस्थ उपमुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हैं, पांच पदस्थ उपमुख्यमंत्री वाईएसआरसीपी (YSRCP) के हैं, और दो उपमुख्यमंत्री एनपीपी (NPP) के हैं। 

यहाँ पर आपको डिप्टी सीएम यानि की उप मुख्यमंत्री के विषय में जानकारी दी गई | यदि इस जानकारी से संतुष्ट है, या फिर इससे समबन्धित अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करे, आपकी प्रतिक्रिया का निवारण किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.comपोर्टल पर विजिट करते रहे |

सोशल डिस्टेंस (SOCIAL DISTANCING) का क्या मतलब है