झड़ते बालो की समस्या को करे दूर



दोस्तों आज के समय में लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण बाल झड़ने की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ख़ास साबित होने वाला हैं क्योकि आज हम आपको अपने आर्टिकल में बालो को मजबूत बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स की जगह अंडे और नारियल तेल से हेयर मास्क बनाने का तरीका बतायेगें। इस ट्रिक को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

आदिवासी हर्बल हेयर ऑयल के फायदे एवं नुक्सान

झड़ते बालों से हैं परेशान? लगाएं अंडे और नारियल से बना ये हेयर मास्क

दोस्तों आपको अपने बालों को मजबूत, शाइनी और घना बनाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना हैं। क्योकि अंडे और नारियल से बने हेयर मास्क आपके झड़ते बालो में काफी उपयोगी साबित होगा, अमूमन एक बार जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो हम बहुत अधिक टेंशन में आ जाते हैं और तरह-तरह के एंटी हेयर फॉल प्रोडक्ट में इनवेस्ट करना शुरू कर देते हैं। लेकिन अधिक केमिकल होने के कारण ये बालो को नुक्सान भी पहुंचा सकते हैं। लेकिन अंडे और नारियल के तेल से बना हेयर मास्क बहुत फायदेमंद है। इससे ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि बाल अधिक मजबूत बनते हैं। इतना ही नहीं, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। साथ ही साथ, बाल अधिक सिल्की, स्मूथ व शाइनी नजर आते हैं। तो चलिए मास्क बनाना सीखते हैं।

Jhadte Balo Ki Samasya Ko Door Kare


One Nation One Health Card



अंडे और नारियल तेल से बनाएं मास्क

जैसा की हम सभी जानते हैं की अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों के रोमों को पोषण देते हैं। बालों को झड़ने से बचाने और मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल लेना हैं।
  • इसमें 1 अंडा और 2 बड़े चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह मिलाना हैं।
  • याद रखें इसकी जर्दी को पहले ही निकाल दें।
  • साथ ही इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंटे।

मेटाबोलिज्म क्या होता है

img-2

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले इसे अच्छी तरह से मिलाकर पूरे बालों में हल्के से मसाज करें।
  • इसे बालो में 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर स्कैल्प और बालों को अच्छी तरह से चेक कर लें कि हेयर मास्क सही तरह से लगा है या नहीं।
  • अब बालों में शावर कैप पहन लें।
  • 20 से 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से सुखाएं।
  • सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा दिखना शुरू हो जाएगा।

महिला शरीर के अंगों का नाम

अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क के लाभ

  • बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से कई समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • ये बालो की जड़ो को मजबूत बनाने में लाभदायक साबित हुआ हैं।
  • साथ ही इससे बाल घना और लंबा बनते हैं।
  • अंडे और नारियल तेल का हेयर मास्क बालों को झड़ने से बचाने के लिए बहुत उपयोगी हैं। 
  • साथ ही ये बालों को रुखा होने से बचाने के लिए उपयोगी साबित होगा।
  • इसके अलावा ये डैंड्रफ कम करने में बहुत उपयोगी हैं ।
  • बालों को झड़ने से बचाने और मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना अंडे और नारियल तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

काढ़ा (Brew) कैसे बनता है

img-3

अंडा, नारियल तेल और दही से बनाएं मास्क

स्कैल्प को साफ करने में लैक्टिक एसिड लाभदायक साबित होता हैं, जो की दही में पाया जाता हैं। इससे बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होती है। अंडे और नारियल तेल के साथ इसे मिक्स करने से ना केवल बालों का झड़ना कम होता है।

  • आपको सबसे पहले एक अंडे में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल को मिलाना हैं।
  • साथ ही 2 बड़े चम्मच सादा दही मिलाना हैं।

एमएनसी कंपनी क्या है

इस्तेमाल का तरीका

  • आप सबसे पहले अंडा तोड़कर उसे अच्छी तरह फेंट लें।
  • फिर नारियल तेल और दही को मिक्स करें।
  • अब आप तैयार मास्क को अपने बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं।
  • और बालों को शॉवर कैप से ढककर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • बाद में ठंडे पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।

डब्ल्यूएचओ क्या है

FAQ’s
अंडे और नारियल तेल को बालों में कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए ?

बालो में इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।

अंडा बालो को मजबूत बनाये रखता हैं, क्यों ?

क्योकि अंडे में प्रोटीन, विटामिन और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों के रोमों को पोषण देते हैं।

अंडे और नारियल तेल से क्या फायदा हैं ?

ये मास्क मास्क से ना केवल बालों का झड़ना कम  करता हैं, बाल अधिक मजबूत बनते हैं। इतना ही नहीं, बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। साथ ही साथ, बाल अधिक सिल्की, स्मूथ व शाइनी नजर आते हैं।

अंडा, नारियल तेल और एलोवेरा जेल कैसे बनाएं ?

सबसे पहले एक अंडा तोड़कर उसे फेंट लें।
अब इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
फिर आप तैयार मिश्रण को अपने बालों और खोपड़ी पर लगाएं और धीरे से मालिश करें।
करीबन 30 मिनट बाद गुनगुने पानी और शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
इस प्रकार आप सप्ताह में एक बार इस मास्क को अपने बालों में अप्लाई कर सकते हैं।

How To Do Meditation Explained in Hindi

Leave a Comment