जो बिडेन (Joe Biden) कौन है



जो बिडेन (Joe Biden) अमेरिका के एक प्रचलित राजनेता हैं, जिन्हें सबसे कम उम्र के सीनेट चुनाव जीतने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है | बिडेन नें वर्ष 1972 में सीनेटर का पद ग्रहण किया था, इसके साथ ही वह वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2017 तक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में उपराष्ट्रपति के पद पर कार्य कर चुके है |

जो बिडेन अमेरिका के 47 वें उपराष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त करनें के साथ ही वह बराक ओबामा के साथ दो बार चुनाव लड़ चुके हैं | वर्ष 2020 में बिडेन अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिकी के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए है | आईये जानते है, जो बिडेन (Joe Biden) कौन है, Joe Biden Biography in Hindi, इसके बारे में पूरी जानकारी | 

बीजेपी (BJP) का फुल फॉर्म क्या है

जो बिडेन का परिचय एक नजर में (Joe Biden Introduction)

पूरा नाम

जोसेफ रोबीनेट बिडेन

जन्म-तिथि

20 नवंबर 1942

पिता का नाम 

जोसेफ रॉबनेट बिडेन सीनियर

माता का नाम 

कैथरीन यूजेनिया जीन फिगनेगन

आयु

77 वर्ष

जन्म स्थान

पेंसिलवेनिया, स्कैंटन, यूनाइटेड स्टेट

राशि

वृश्चिक  

राष्ट्रीयता

अमेरिकन

होमटाउन

स्कैंटन पेंसिलवेनिया, यूनाइटेड स्टेट  

शैक्षणिक योग्यता

बीए, जूरिस डॉक्टर

धर्म

कैथोलिक  

पेशा

पॉलीटिशियन, एडवोकेट 

राजनीतिक पार्टी

डेमोक्रेटिक

नेटवर्थ

9 मिलियन डॉलर

एनएसए (NSA) क्या है

जो बिडेन का जन्म व परिवारिक जानकारी (Joe Biden’s Birth and Family)

अमेरिका के इस महान राजनीतिक जोसेफ रोबीनेट बिडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को सेंट मैरी अस्पताल, स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया में हुआ था | इनके पिता का नाम जोसेफ बिडेन है, जो भट्टियों की सफाई करनें के साथ ही पुरानी कारों को खरीदते और बेंचते का कार्य करते थे | इनकी माताजी का नाम कैथरीन युजेनिया जीन फिनेगन था जो एक घरेलू महिला थी |  बिडेन दो भाई और एक बहन है, इनमें वह सबसे बड़े है | वर्ष 1966 में बिडेन का नीलिया हंटर नामक महिला से विवाह हुआ और उनके दो बच्चे भी हुए परन्तु एक पुत्र की कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी, इसके कुछ समय पश्चात उन्होंने दूसरी शादी कर ली, इनकी दूसरी पत्नी का नाम जिल बिडेन है | 

NDA और UPA क्या है ?

जो बिडेन की शिक्षा (Education Of Joe Biden)

जो बिडेन की प्रारंभिक शिक्षा स्कैंटन के सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल से प्राप्त की | जब बिडेन की आयु 13 वर्ष थी तब उनका पूरा परिवार मेफील्ड डेलावेयर चला गया, बिडेन ने सेंट हेलेना स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखी परन्तु उनका सपना आर्कमेरे विश्वविद्यालय में एडमीशन लेना था, हालाँकि उन्होंने अपनें इस सपनें को साकार भी किया | बिडेन को अपनें एजुकेशन का खर्च उठाने के लिए स्कूल की खिड़कियां धुलनें, साफ-सफाई करनें के साथ उन्हें गार्डन में भी कार्य करना पड़ता था | 

आर्कमेरे विश्वविद्यालय में बिडेन को एक बहुत ही प्रतिभावान छात्र के रूप में जाना जाता था, इस विश्वविद्यालय में उन्होंने हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करनें के साथ ही फुटबॉल खेलनें में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया | ग्रेजुएशन (बीए) की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जूरिस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की, वर्ष 1968 में अपनी कानून अर्थात लॉ की पढ़ाई पूरी करनें के बाद वह डेलावेयर में चले गए |

G20 क्या है

बिडेन के करियर से सम्बंधित जानकारी (Information related to Biden’s career)

वर्ष 1968 में डेलावेयर पहुचनें के बाद वह एक लॉ फॉर्म में प्रैक्टिस करने लगे और इसी बीच वह डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य बन गये | दो वर्ष कार्य करनें के उपरांत वर्ष 1970 में उनको न्यू कैसल कंउटी काउंसिल के लिए चयनित किया गया, उन्होंने इसी दौरान अपनी स्वयं की एक लॉ फर्म की शुरु की | इसके बाद वर्ष 1972 में सीनेट का चुनाव जीतनें में भी सफलता प्राप्त की | बिडेन नें 3 जनवरी, 1973 को 30 वर्ष की आयु में संयुक्त राज्य की सीनेट पद की शपथ ग्रहण की, इसके पश्चात वह निरंतर 6 बार वह सीनेटर चुने जाते रहे | वर्ष 1988 और 2008 में उन्होंने डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति बनने के लिए दावेदारी जताई परन्तु दोनों बार उन्हें असफलता का ही सामना करना पड़ा था | वर्ष 2008 में जब उन्हें अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन किया गया था, इस प्रकार बिडेन 47 वें उपराष्ट्रपति बने |

शीतयुद्ध (COLD WAR) किसे कहते हैं

बिडेन की लाइफ से सम्बंधित जानकारी (Information related to Biden’s life)

  • बिडेन बचपन में हकला कर बोलते थे, इस कारण दुसरे बच्चे हमेशा उनका मजाक उड़ाया करते थे |  
  • वर्ष 1972 में बिडेन 30 वर्ष की आयु में विश्व सीनेट चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे |  
  • बिडेन प्रतिदिन अपनें पुत्रों से मिलनें विल्मिंगटन और वॉशिंगटन के बीच ट्रेन से यात्रा करते थे | 
  • 30 मई 2015 को उनके बड़े बेटे की ब्रेन कैंसर के कारण मृत्यु हो गयी थी |  

एलएसी या वास्तविक नियंत्रण रेखा क्या है

बिडेन से जुड़े विवादों की जानकारी (Knowledge of disputes related to Biden)

  • बिडेन पर मार्च 2020 में तारा रेडे नामक एक महिला नें यह आरोप लगाया कि उन्होंने 1993 में उनका रेप किया था, इस घटना का समय तब का बताया गया था जब रेडे उनके सीनेट ऑफिस में कार्यरत थी |   
  • एक ब्रिटिश लेबर पार्टी से जुड़े हुए नील किन्नॉक नामक व्यक्ति नें उनकी स्पीच चुरानें का आरोप लगाया |  
  • बिडेन नें अपनी लॉ की पढ़ाई के दौरान प्रथम वर्ष में एक लेख चोरी करनें की बात स्वीकार भी की | 

परमाणु बम (NUCLEAR WEAPON) क्या होता है

आपको यहाँ जो बिडेन (Joe Biden) की बायोग्राफी के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गई है | अब आशा है आपको जानकारी पसंद आयी होगी | यदि आप इससे संतुष्ट है, या फिर अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो कमेंट करके पूंछ सकते है, और अपना सुझाव प्रकट कर सकते है | आपकी प्रतिक्रिया का जल्द ही जवाब देने का प्रयास किया जायेगा | अधिक जानकारी के लिए hindiraj.com पोर्टल पर विजिट करते रहे |

WORLD BANK (विश्व बैंक) क्या है

Leave a Comment