ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना क्या है



भारत सरकार की ई गवर्नेंस योजना के अंतर्गत ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना (Multi Mission Project) एक फ्लैगशिप (Flagship) प्रोग्राम है और देश की सभी पंचायत स्तर (Panchayat Raj) पर इस योजना का विस्तार किया जा रहा है | ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के माध्यम से सरकार जन साधारण के लिए सभी सेवायो जैसे प्रमाण पत्र,शिकायत ,जन वितरण प्रणाली (PDS),पेन्शन,विनमय,खतौनी,राजस्व वाद एवं रोजगार केन्द्रो मे पंजीकरण आदि की व्यवस्था एक ई पोर्टल के माध्यम से कर दी गयी है |

अब जन साधारण बिना सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाए अपने जरूरी कार्य e-District Portal के माध्यम से संपन्न कर सकते है | केंद्र सरकार की यह एक मह्त्वकंशी योजना का हिस्सा है जिसे डिजिटल इंडिया कार्येक्रम (Digital India Program) से भी जोड़ा जा सकता है | यह योजना भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है | यह परियोजना 2006 से National eGovernance Plan (NeGP) के नाम से लांच की गयी थी |

योजना के अंतर्गत सभी सेवायो के एक केंद्र द्वारा वितरित किया जा रहा है जिसकी स्थापना पंचायत स्तर पर की जा रही है | इन्हें ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) का नाम दिया गया है | इनकी स्थापना जिला सॆवा प्रदाता (डी.एस.पी.) के माध्यम से की जा रही है और ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के सॉफ्टवेयर का सम्पूर्ण विकास एवं तकनीकी संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा किया जाता है | इस परियोजना के माध्यम से जारी प्रमाणपत्रों को डिजिटललॉकर (Digital Locker) के माध्यम से भी जोड़ा गया है |

डिजिटल इंडिया योजना क्या है

ई-डिस्ट्रिक्ट जन सेवाएं (e-District Based Services)

निम्नलिखित जन कल्याण सेवाए राज्यों के अंतर्गत ई पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक डिस्ट्रिक्ट तक उपलब्ध करायी गयी है:-

राजस्व

इस क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी जन साधारण स्थायी निवास प्रमाण-पत्र , चरित्र प्रमाण, हैसियत, आय प्रमाण-पत्र, जाति, उत्तरजीवी, पर्वतीय, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र से सम्बंधित किसी भी कार्य हेतु ई डिस्ट्रिक्ट योजना का उपयोग कर सकता है |

सेवायोजन

इस क्षेत्र में आप ऑनलाइन पंजीकरण, नवीनीकरण इत्यादि सेवाओं से सम्बंधित विषयों के कार्य ऑनलाइन माध्यम से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा सम्पन्न करा सकते है |

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

शहरीविकास

इस क्षेत्र में जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि से सम्बंधित विषयों पर ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम सेवा ले जा सकती है |

पंचायती राज

इसविषय में ग्राम पंचायत में नया परिवार जोड़ना, परिवार को पृथक करना, परिवार संसोधन, परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि से सम्बंधित सेवाए उपलब्ध करायी जाती है |

मनोदर्पण कार्यक्रम क्या है

समाज कल्याण

इसके अंतर्गत विकलांग, विधवा, वृद्ध व्‍यक्तियों के कल्‍याण हेतु विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्‍था पेंशन सम्बंधित प्रमाण-पत्र से सम्बंधित विषय में सेवाए उपलब्ध करायी जाती है |

अन्य प्रकार की सेवाए

इसके माध्यम से विभिन प्रकार की सेवाए जो उपरोक्त श्रेणी में नहीं आ सकी है, जैसे आपदा संबंधित मुआवजा, खाद्य लाइसेंस से सम्बंधित विषय में ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सेवाए उपलब्ध करायी जाती है |

PM KISAN FPO YOJANA क्या है

ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (राज्यके अनुसार)

राज्यपोर्टल
उत्तर प्रदेशhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/
मध्य प्रदेशhttp://mpedistrict.gov.in/
मणिपुरhttps://www.eservicesmanipur.gov.in/eda/
दिल्लीhttps://edistrict.delhigovt.nic.in/
उत्तराखंडhttps://edistrict.uk.gov.in/
छत्तीसगढ़https://edistrict.cgstate.gov.in/PACE/login.do
वेस्ट बंगालhttps://edistrict.wb.gov.in/PACE/login.do
त्रिपुराhttps://edistrict.tripura.gov.in/
केरलhttps://edistrict.kerala.gov.in/
असमhttps://edistrict.assam.gov.in/eDistrict/
ओडिशाhttps://edistrict.odisha.gov.in/
हिमाचल प्रदेशhttp://edistrict.hp.gov.in/
मेघालयhttp://meghalaya.gov.in/megportal/edistrict_dashboard
जम्मू कश्मीरhttps://www.jk.gov.in/jkeservices/home
सिक्किमhttps://sikkim.gov.in/departments/information-technology-department/e-district
पंजाबhttp://edistrict.punjabgovt.gov.in/eda/landing.aspx

ONLINE SHASTRA LICENCE

भारत सरकार की यह बहु उदेश्य ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के बारे में अब हमारे प्रिय पाठको को मालूम हो गया होगा, ऐसी हम आशा करते है | अगर hindiraj.com का यह लेख आपको अच्छा लगा तो आगे शेयर जरूर करे |

आय प्रमाण पत्र (INCOME CERTIFICATE)

Leave a Comment